मंदाकिनी नदी में बहे महिला और बच्चे की पहचान हुई

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ राजमार्ग पर अंदेरगढ़ी में बृहस्पतिवार शाम मंदाकिनी नदी में गिरे वाहन में सवार एक अन्य महिला और बच्चे की पहचान प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर की गई है। लापता महिला डांग ग्यारह गांव हिदंाव (जिला टिहरी) के जितेंद्र डंगवाल की पत्नी नीता डंगवाल (37) और सबसे छोटे पुत्र आयुष (10) बताए गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर महिला के ससुर गौतम प्रसाद डंगवाल अगस्त्यमुनि पहुंचे। वह दुर्घटना की एफआईआर लिखवाने की तैयारी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम गबनीगांव से सौड़ी की ओर लौट रही बुलेरो कैंपर…

Read More

भूस्खलन से एक घर और सात गोशालाएं ढही

रुद्रप्रयाग। तहसील ऊखीमठ की ग्राम पंचायत सारी के दिलमी गांव के ऊपर भूस्खलन होने और गदेरे से कटाव के कारण एक भवन और सात गोशालाएं ढह गई। भूस्खलन से पेयजल स्रोत ध्वस्त हो गए हैं। ऐसे में ग्रामीणों के समक्ष पीने के पानी की भी दिक्कत बनी है। गांव में 36 परिवार रहते हैं और दो सप्ताह से खतरे की जद में हैं। गांव के ऊपर आधा किमी क्षेत्र में पहाड़ी दरक रही है। भूस्खलन का मलबा गांव के एक ओर बह रहे गदेरे में जा रहा है, जिससे गांव…

Read More

विस्थापन के लिए मुख्य सचिव से की वार्ता

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी विस्थापन एवं पुनर्वास संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव सुभाष कुमार से मुलाकात कर आपदा प्रभाविताें के विस्थापन समेत विभिन्न समस्याआें पर चर्चा की। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के नेतृत्व में प्रभाविताें ने मुख्य सचिव से वार्ता की। प्रभाविताें ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले में कोई स्थान सुरक्षित नहीं है, जिस कारण आपदा प्रभाविताें का विस्थापन देहरादून, ऋषिकेश आदि स्थानाें पर किया जाए। समिति ने आपदा प्रभाविताें के लिए प्री फ्रेबिकेट हट बनाने के प्रस्ताव को औचित्यहीन बताया। उन्हाेंने प्रभाविताें का तत्काल विस्थापन करने की मांग…

Read More

जोशोखरोश के साथ मनाई ईद

बागेश्वर। जिले में आज ईद-उल फितर जोशोखरोश के साथ मनाई गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जामा मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ी और देश की अमन चैन के लिए दुआ मांगी। बृहस्पतिवार की रात चांद दिखते ही ईद के त्योहार की तैयारियां शुरू हो गईं। शुक्रवार की सुबह मुस्लिम समुदाय के लोग पाक साफ होकर दुग बाजार स्थित जामा मस्जिद पहुंचे। यहां उन्होंने ईद की नमाज पढ़ी। इमाम मुफ्ती अदनान ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि एक महीनेे के रोजे के बाद ईद मनाई जाती है। ईद रोजेदार…

Read More

कपकोट के एबीडीओ के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज

कपकोट। पुलिस ने सहायक खंड विकास अधिकारी एबीडीओ मोहन सिंह माहरा के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। एक अगस्त को लोहारखेत स्थित आवास गृह के चौकीदार ने उसके खिलाफ आपदा राहत सामग्री उठाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। एबीडीओ के खिलाफ दो माह में यह तीसरा मामला दर्ज हुआ है। सौंग स्थित आवास गृह में प्रशासन ने आपदा राहत सामग्री का स्टाक रखा था। यह सामान चौकीदार प्रवीण सिंह धर्मशक्तू की सुपुर्दगी में था। एक अगस्त को एबीडीओ मोहन सिंह माहरा वहां गया। उसने राहत…

Read More

चुनाव के लिए तैयार रहें भाजपा कार्यकर्ता : कोश्यारी

कपकोट। राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने भराड़ी क्षेत्र में आपदाग्रस्त गांवों का दौरा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक में श्री कोश्यारी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को लोगों के दुखदर्द में साथ रहना चाहिए। श्री कोश्यारी दोपहर यहां पहुंचे। उन्होंने भराड़ी, खाईबगड़, लीमा, सीरी, बमसेरा, ऐठाण आदि गांवों का दौरा किया। कोश्यारी ने कहा कि परेशानी के दौर में भाजपा पीड़ितों के साथ रहेगी। उन्होंने बाद में लोनिवि विश्राम गृह में पार्टी कार्यकर्ताआें की बैठक ली। उन्होंने…

Read More

परीक्षा देने के बाद भी दिखाया अनुपस्थित

बागेश्वर। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बीएससी प्रथम वर्ष के एक छात्र को अनुपस्थित दिखाकर उसे फेल कर दिया है। छात्र का कहना है कि उसने सभी परीक्षाएं दी हैं। लेकिन उसके बाद भी उसे अनुपस्थित दर्शाया गया है। उसने राजकीय उच्चतर महाविद्यालय बागेश्वर के प्राचार्य को शिकायती पत्र देकर अंक पत्र में सुधार करने की मांग की है। मंडलसेरा निवासी उमेश उपाध्याय का कहना है कि उसने वर्ष 2012-13 में कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा दी। यह परीक्षा उसने राजकीय महाविद्यालय बागेश्वर से दी। बृहस्पतिवार को उसने…

Read More

द्वितीय विश्व युद्ध के सैनिक देवीदत्त जोशी नहीं रहे

कपकोट। द्वितीय विश्व युद्ध के सेनानी तोली निवासी देवीदत्त जोशी का 100 साल की आयु में बृहस्पतिवार रात निधन हो गया। शुक्रवार को गांसू नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। विश्व युद्ध के दौरान वह पठानकोट क्षेत्र में तैनात रहे। स्व. जोशी युद्ध के बाद ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह करने वाले सैनिकों में शामिल थे। कपकोट ब्लाक के सुदूरवर्ती तोली गांव में स्व. दत्त राम जोशी के घर में जन्मे देवी दत्त जोशी बचपन से ही जुझारू प्रवृति के थे। वह ब्रिटिश भारतीय सरकार की सशस्त्र सेना…

Read More

आधार कार्ड सूची में नाम नहीं होने पर आक्रोश

गरुड़। राजकीय हाईस्कूल मथुरों पाटली में लगे शिविर में आधार कार्ड बनाने वाली एनजीओ की सूची में सैकड़ों लोगों का नाम नहीं होने पर उन्होंने हंगामा काटा। गुस्साए ग्रामीणों ने डीएम से परिवार रजिस्टर के तहत ग्रामीणों का आधार कार्ड बनाने की मांग की है। न्याय पंचायत क्षेत्र के सेंणु, मथुरों, पाटली, लौबांज, दियोरड़ा, भेटा, दुदिला, रतौड़ा, विणखेत भोजगढ़ आदि गांवों के ग्रामीण आधार कार्ड बनवाने के लिए बृहस्पतिवार को राजकीय हाईस्कूल मथुरों पाटली पहुंचे। एनजीओ की सूची में नाम दर्ज नहीं होने पर उन्होंने स्कूल में नारेबाजी की। हालांकि…

Read More

अमन और शांति के लिए एक साथ उठे हजारों हाथ

कोटद्वार/लैंसडौन। प्रेम, भाईचारा और एकता का प्रतीक ईद उल फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। एक दूसरे से गले मिलकर अमन और शांति की दुआ मांगी गई। बारिश होने से ईदगाह के बजाय मुख्य मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई। हालांकि यहां पर भी बारिश में भीगते हुए ही नमाजियों ने नमाज अदा की । बृहस्पतिवार को चांद नजर आने की खबर मिलते ही चांद मुबारक और ईद मुबारक का सिलसिला शुरू हो गया था। शुक्रवार को ईदगाह में साढ़े नौ बजे का समय नमाज के लिए…

Read More