रूद्रेश्वर देवता के स्वागत को उमड़े श्रद्घालु

नौगांव(उत्तरकाशी)। रवांई घाटी के आराध्य रुद्रेश्वर देवता के तियां गांव पहुंचने पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद भंडारे में मुगरसंती, गोडर और खाटल पट्टी के 65 गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुख समृद्धि की कामना के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना तथा देव डोलियों के साथ नृत्य का दौर देर शाम तक चलता रहा। रवांई घाटी के 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर देवता बारी-बारी से एक-एक साल कंडाऊं, देवलसारी, बजलाड़ी और तियां थान में निवास करते हैं। शुक्रवार को तियां गांव स्थित रुद्रेश्वर देवता के…

Read More

पाक के खिलाफ कार्रवाई करे केंद्र सरकार

रानीखेत। सरहद पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों की हत्या के बाद केंद्र सरकार द्वारा पाक के खिलाफ कड़े कदम नहीं उठाए जाने पर पूर्व सैनिक लीग में आक्रोश है। सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने शीघ्र पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस को लोक सभा चुनाव में सबक सिखाने की चेतावनी दी है। यहां लीग सभागार में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान लिए लीग प्रयासरत हैं। पूर्व सैनिकों के आश्रितों की…

Read More

महंगाई के विरोध में महिला मोर्चा का प्रदर्शन

अल्मोड़ा। महंगाई के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने हाथों में थाली लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ चौघानपाटा में नारेबाजी की। उन्होंने महंगाई के लिए यूपीए की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश में महंगाई बेलगाम होती जा रही है। पेट्रोलियम पदार्थों के साथ ही खाद्यान्न और सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। प्याज भी अब गरीब के बजट से बाहर हो गया है। महंगाई से आम आदमी को एक वक्त का भोजन…

Read More

चिराग और कुहू गर्ग की जोड़ी ने जीता रजत पदक

अल्मोड़ा। बंगलुरू में आयोजित 12वीं यूनियन बैंक आल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में चिराग और कुहू गर्ग की जोड़ी ने रजत पदक और चिराग सेन ने कांस्य पदक प्राप्त कर राज्य का नाम रौशन किया। उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि अंडर-17 के मिश्रित युगल के फाइनल मैच में चिराग सेन और कुहू गर्ग की जोड़ी का मुकाबला कर्नाटक की पूर्वशिका, संतोष की जोड़ी के साथ हुआ। संघर्षपूर्ण मुकाबले में 20-22, 16-21 के स्कोर में चिराग सेन, कुहू गर्ग की जोड़ी को हार…

Read More

मारीनाग चोटी फतह करेंगे विनोद

अल्मोड़ा। रॉक लिजार्ड सोसाइटी के अध्यक्ष विनोद चंद्र भट्ट का चयन हिमालय प्रदेश के लाहौल स्फीति वैली की सबसे दुर्गम चोटी मारीनाग (21631 फीट) फतह के लिए हुआ है। भारतीय पर्वतारोहण संस्थान नई दिल्ली के तत्वावधान में नौ सदस्यीय पर्वतारोहण दल 15 अगस्त को दिल्ली से मारीनाग के आरोहण के लिए रवाना होगा। सोसाइटी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विनोद भट्ट की उपलब्धियों पर हर्ष जताया गया। इस मौके पर बताया गया कि विनोद भट्ट ने बेसिक पर्वतारोहण, एडवांस पर्वतारोहण, सर्च एंड रेस्क्यू, माउंटेन गाइड, मैथड आफ इंस्टेक्शन प्रशिक्षण…

Read More

भाईचारा और खुशहाली बढ़ाने का पर्व है ईद

अल्मोड़ा। प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम में वक्ताओं ने ईद को सौहार्द और खुशहाली बढ़ाने का पर्व बताया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। रैमजे इंटर कालेज सभागार में हुए समारोह की अध्यक्षता करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने अल्मोड़ा को कौमी एकता का गुलदस्ता बताया। उन्होंने कहा कि यहां सभी धर्मों के लोग पर्वों को मिलजुल कर और सौहार्द पूर्वक मनाते हैं जो मिसाल है। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि त्यौहार सामाजिक सद्भाव बढ़ाने का माध्यम हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशांत आर्या ने कहा…

Read More

गनियाद्योली-सिंगोली मोटर मार्ग फिर बंद

रानीखेत। अतिवृष्टि के चलते गनियाद्योली-सिंगोली मोटर मार्ग फिर बंद हो गया है। कल्वर्ट बहने से सारा मलबा मार्ग पर आ गया है। वाहन नहीं चलने से ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है। उधर गनियाद्योली बाजार में निकास नालियां नहीं होने से बारिश का पानी घरों के अंदर घुसने लगा है। गनियाद्योली-सिंगोली मोटर मार्ग 30 साल बाद भी बनकर तैयार नहीं हो सका है। डामरीकरण नहीं हुआ, निकास नालियां नहीं होने से बारिश के पानी ने कल्वर्ट तोड़ दिए हैं। जिससे मार्ग पर वाहन नहीं चल पा रहे हैं। ग्रामीणों…

Read More

हरियाली तीज पर महिलाओं ने गाए सावन के गीत

अल्मोड़ा। अग्रवाल सभा अल्मोड़ा के तत्वावधान में आयोजित हरियाली तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन की गीत गाए और झूले का आनंद लिया। इस मौके पर मेहंदी प्रतियोगिता और नृत्य आदि कार्यक्रम भी हुए। भगवती पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन से जुड़े कई गीत प्रस्तुत किए और शानदार नृत्य किए। वहां कई झूले लगाए गए थे जिनका महिलाओं और युवतियों ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम में अंजू अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, संतोष गर्ग, दीप्ति अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, नीलम अग्रवाल सहित काफी संख्या में…

Read More

बारिश से चार मकान जमींदोज, एक की दीवार ढही

लंढौरा/झबरेड़ा/भगवानपुर। कई घंटों की बारिश से अलग-अलग जगह चार मकान क्षतिग्रस्त होे गए। वहीं, एक मकान की दीवार ढह गई। गनीमत रही कि हादसों के समय कोई घरों के अंदर मौजूद नहीं था। एक गोशाला क्षतिग्रस्त होने से पशु मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने अंदर फंसे पशुओं को किसी तरह से बाहर निकाला। शुक्रवार सुबह लंढौरा के गुर्जरवाड़ा मोेहल्ले में ज्ञानू कुम्हार और राजेंद्र मिस्त्री के कच्चे मकान ढह गए। वहीं, सभासद मनोज नायक के मकान की दीवार ढह गई। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार, सूचना के बावजूद शाम तक…

Read More

बोर्ड परीक्षा पास कराने के लिए हजारों की ठगी

लक्सर। खेड़ी गांव के चार युवकों को यूपी बोर्ड की परीक्षा पास कराने के नाम पर तीन युवकों ने 80 हजार रुपए की ठगी की है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं किया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी गांव निवासी उपेंद्र और सुधीर ने इलाहाबाद बोर्ड की 12वीं और गांव के ही संदीप और दीपक ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। इसी दौरान गांव के ही तीन युवकों ने इन्हें परीक्षा में पास कराने का ठेका…

Read More