घरों में घुसा मलबा, पंचायत घर बना आशियाना

नई टिहरी। टिपरी-चाह मोटर मार्ग का मलबा कई लोगों के घर में घुस गया जिससे लोगों अपने घर छोड़ दिए और कहीं और शरण ली। जायजा लेने पहुंचे तहसीलदार का घेराव कर ग्रामीणों ने प्रशासन से भूस्खलन रोकने के उपाय करने और प्रभावितों को राहत देने की मांग की। ग्राम मठियाली के ऊपर हल्की बारिश में भी भूधंसाव हो रहा है। जिससे काफी भूमि तबाह हो गई। मठियाली के कई घरों को खतरा पैदा हो गया। पंचायत सदस्य प्रताप राणा ने बताया कि मलबा आने से उनके मकान तिरछे हो…

Read More

जौल-बुडजौला के ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

थराली। जौला-बुडजौला के ग्रामीणों ने विस्थापन और आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों का कहना है कि जौला गांव पिछले कई साल से भूस्खलन से प्रभावित है, लेकिन वर्ष 2010 में विस्थापन सूची में शामिल करने के बाद भी इसकी समस्या हल नहीं हो पाई है। कहा कि गांव के नीचे से लगातार भूस्खलन हो रहा है। कई ग्रामीणों के मकानों में दरारें आ चुकी है। गांव से दो…

Read More

सीएचसी का बरामदा बना वार्ड

कर्णप्रयाग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों का तांता लगा है। स्थिति यह है कि मरीजों को कमरे में जगह नहीं मिलने पर तीमारदार बरामदे में ही मरीज के रहने का इंतजाम कर रहे हैं। वहीं अस्पताल प्रशासन स्टाफ और सुविधाओं का रोना रो रहा है। बरसात से पीलिया, टायफायड, मौसमी बुखार, सर्दी, जुखाम आदि मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ रही है। शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे तक ओपीडी जहां 135 पहुंच चुकी थी, वहीं पिछले तीन दिन में अस्पताल में 80 मरीज भर्ती हो चुके हैं। 40 बेड के अस्पताल…

Read More

लावारिस जानवरों को लेकर पालिका दफ्तर पहुंचे लोग

चंपावत। लावारिस जानवरों से आजिज लोगों के सब्र का बांध शुक्रवार को आखिरकार टूट ही गया। महिलाओं और कई मोहल्लों के लोगों ने लावारिस जानवरों को एकत्र कर नगरपालिका कार्यालय पहुंचा दिया। लोगों का कहना है कि पालिका को आवारा जानवरों से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए और जो लोग आवारा जानवरों को नगर में छोड़ रहे हैं उनको दंडित करना चाहिए। तल्लीहाट, मादली, भैरवां मोहल्ले के लोग लंबे समय से आवारा जानवरों से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि आवारा जानवर तो हर शहर में…

Read More

गैंड़ाखाली और नायकगोठ में घुसा हाथी

टनकपुर। जंगल से लगे गांवों में हमलावार एकल हाथी का आतंक थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार की रात हाथी ने नायकगोठ और गैंड़ाखाली गांव में एक दर्जन काश्तकारों की खेतों में खड़ी धान की फसल रौंदकर नष्ट कर दी है। हाथी की लगातार दस्तक से ग्रामीणों में खौफ बना हुआ है। पूर्णागिरि मार्ग के जंगल से सटे गांवों में इन दिनों हमलावर एकल हाथी का खौफ बना हुआ है। आए दिन गांवों में घुस रहा हाथी काश्तकारों की खेतों में खड़ी धान की फसल तबाह कर रहा है। बृहस्पतिवार की…

Read More

अषाड़ी वायुरथ महोत्सव के कार्यक्रम तय

लोहाघाट। सुंई बिशुंग के प्रसिद्ध पांच दिनी अषाड़ी वायुरथ महोत्सव के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया गया है। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 21 अगस्त को बगैर रस्सों के सहारे निकलने वाली मां भगवती की वायुरथ यात्रा होगी। ग्राम प्रधान महेश गरसाड़ी, पुजारी केदार पुजारी की अध्यक्षता और श्याम चौबे के संचालन में कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। 17 अगस्त को सुबह देवी पूजन, अखंड रामायण पाठ का समापन, तीन बजे से मां भगवती के चार द्योलों के साथ कलश यात्रा निकलेगी। दूसरे दिन स्व.चेतराम ओली, स्व.चिंतामणि चौबे, स्व.…

Read More

बाइक सवार को गोली मारकर किया घायल

खटीमा। बनगवां में घात लगाकर बैठे लोगों ने बाइक से घर लौट रहे युवकों के साथ मारपीट की और एक युवक को तमंचे से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इधर पुलिस ने इस मामले में चार के खिलाफ मामला दर्ज किया। बनगवां निवासी मान सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार करीब 12 बजे उसका भाई बलबीर सिंह अपने दोस्त राजू के साथ बाइक से घर आ रहा था। उसी दौरान बनगवां गुरुद्वारे…

Read More

हत्या के तीन आरोपी बरी

रुद्रपुर। जिला जज जयदेव सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में हत्या के आरोपी एक डाक्टर सहित दो अन्य को बरी कर दिया। न्यायिक सूत्रों के अनुसार 31 अगस्त 2009 को रुद्रपुर निवासी जसविंदर सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में कहा था कि शहर स्थित डॉ. मदन लाल बठला का रुद्रपुर निवासी लक्की पुत्र दर्शन सिंह के साथ जमीनी विवाद चल रहा था, जिसमें 31 अगस्त 2009 को पंचायत होनी थी। बताया गया कि पंचायत के दिन वह अपने छोटे भाई महेंद्र सिंह और भतीजे निरपाल सिंह के साथ डॉ.…

Read More

चौकी इंचार्ज समेत छह पुलिस कर्मी लाइन हाजिर

रुद्रपुर। जिले में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने सुल्तानपुर पट्टी और बाजपुर क्षेत्र में छापामारी कर खनन में लिप्त आठ ट्रक सीज किए। जबकि छह ट्रकों को ओवर लोड में चालान कर दिया। इसके अलावा एसएसपी ने बाजपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक और पीएसी के प्लाटून कमांडर से स्पष्टीकरण भी मांगा। सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड लोडिंग पाए जाने पर एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज सलाऊद्दीन सहित पांच पुलिस कर्मियों को भी लाइन हाजिर किया। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि…

Read More

चारों और आपदा से घिरा सेम गांव

उत्तरकाशी। भूस्खलन तथा जलकुर नदी में हो रहे कटाव से सेम गांव पनर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीण हल्की सी बारिश में गांव को छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हैं। ग्राम पंचायत ठांडी के लगभग 120 परिवारों वाले सेम गांव के ग्रामीण बरसों से प्रकृति का कहर झेल रहे हैं। जून में तीन दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश से गांव का अस्तित्व अब पूरी तरह से खतरे में आ गया है। गांव के ऊपर की पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है और नीचे उफनती जलकुर नदी…

Read More