पिथौरागढ़। राज्यसभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा ने राज्यसभा में चीन बार्डर तक सड़क न पहुंचाने पर गंभीर सवाल उठाया है। सांसद ने चीन के ल्हासा तक रेल पहुंचाने की बात उठाते हुए सीमा सड़क संगठन पर भी निशाना साधा है। सांसद ने 13 अगस्त को राज्यसभा में देश की उत्तरी सीमा लद्दाख में चीनी घुसपैठ का सवाल उठाते हुए कहा कहा कि इस तरह की घटना कभी भी उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भी घट सकती है। चीन सीमा से लगे पिथौरागढ़ के लिपुपास तक सड़क न होने से…
Read MoreCategory: Uttarakhand
साढ़े तेरह घंटे बंद रही मुनस्यारी सड़क
नाचनी। थल-मुनस्यारी सड़क साढ़े तेरह घंटे तक बंद रही। आए दिन बंद हो रही सड़क में यातायात संचालन मुश्किल भरा हो गया है। बृहस्पतिवार को रात आठ बजे रातीगाड़ में भारी मलबा गिरने से सड़क बंद हो गई थी। लोनिवि शुक्रवार की सुबह 9.30 बजे सड़क से मलबा हटा पाया। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इस स्थान पर जमीन दरकने से दिन में कई सड़क बंद हो रही है। लोनिवि काडोजर दिनभर सड़क खोलने में लगा रहता है। इलाके के लोगों ने…
Read Moreडी कंपनी से जुड़े हो सकते हैं गिरोह के तार!
हल्द्वानी। जसपुर में 13 अगस्त को नकली नोटों का छापाखाना पकड़कर भले ही पुलिस ने एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया हो मगर जांच में जो बातें सामने आ रही हैं उससेे पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियों के भी होश उड़े हुए हैं। जांच के दौरान कुछ इस तरह के तथ्य सामने आ रहे हैं कि इस गिरोह के तार डी कंपनी से जुड़े हो सकते हैं। क्योंकि इनके पास मिली सुपर फाइन क्वालिटी की स्पेशल इंक (स्याही) का इस्तेमाल नोट छापने के लिए डी कंपनी करती है। एजेंसियां…
Read Moreरजिस्ट्रार को बहाल करने के निर्देश
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने विपिन चंद्र त्रिपाठी इंजीनियरिंग कालेज द्वाराहाट के रजिस्ट्रार को उनके पद पर बहाल करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश बारिन घोष एवं न्यायमूर्ति सर्वेश कुमार गुप्ता की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। विपिन चंद्र त्रिपाठी इंजीनियरिंग कालेज द्वाराहाट के रजिस्ट्रार चंदन कुमार सोनी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उन्होंने 24 फरवरी 2005 को अपना इस्तीफा दिया था लेकिन स्वीकार होने से पूर्व ही उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया था। कालेज प्रशासन का तर्क था कि उनका इस्तीफा…
Read Moreसेंटजोसेफ ने जीती स्वतंत्रता दिवस फुटबाल प्रतियोगिता
नैनीताल। सीआरएसटी ओल्ड ब्वायज के सहयोग से डीएसए मैदान में खेली जा रही स्वतंत्रता दिवस फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सेंट जोसेफ कालेज ने भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय को 4-3 से हराकर जीत लिया। निर्णय पेनाल्टी शॉट के जरिये हुए। विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि नैनीताल बैक के अध्यक्ष एसके गुप्ता ने ट्रॉफी प्रदान की। विजय टीम की ओर से हरजाप ढिल्लन, ध्रुव रौतेला, कुशाग्र उप्रेती व दिगविजय जबकि पराजित टीम की ओर से भावेश, राहुल, व श्रींद्र ने एक-एक गोल किया। मैच के निर्णायक मो. अयूब, मनोज…
Read Moreदून पुलिस ने दबोचे चार लुटेरे
देहरादून पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने धर्मचूक मंदिर में लूट को अंजाम देने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। देहरादून के तुंतोवाला गांव में बावरिया नहीं, बल्कि सपेरा गिरोह के बदमाश लूट के इरादे से घुसे थे। इसी गिरोह ने डोईवाला में सात अगस्त को गोगामडी धर्मचूक मंदिर में लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया था। लूट के कुछ ही देर बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा मंदिर में हुई चोरी के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो बदमाशों की…
Read Moreयुद्धवीर हत्याकांडः एक आरोपी का परिवार गायब
मंत्री हरक सिंह रावत के पूर्व पीआरओ युद्धवीर सिंह रावत हत्याकांड में शामिल दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम ने शुक्रवार को हापुड़, मेरठ, हरिद्वार, बुलंदशहर समेत कई जगह दबिश दी। उनके मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं। उधर, पुलिस जेल में बंद सुधा और हरिओम को रिमांड में लेने के लिए कोर्ट में आवेदन करेगी। युद्धवीर हत्याकांड में अब तक पकड़े गए मुख्य आरोपित सुधा पटवाल और हरिओम के बयानों में काफी अंतर था। ऐसे में पुलिस दोनों को आमने-सामने बैठा कर पूछताछ करना चाहती है। वहीं,…
Read Moreदून में डकैतों ने फिर दी दस्तक
देहरादून की शिमला बाईपास रोड पर स्थित बनियावाला गांव में आठ से दस बदमाश डकैती के इरादे से घुस आए। गांव के किसी व्यक्ति ने इन बदमाशों को देख लिया और सूचना देकर पूरे गांव को इकठ्ठा कर दिया। शोर सुनकर बदमाश भाग गए। वहीं सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और देर रात तक काम्बिंग करती रही। पटेलनगर थाना क्षेत्र में फिर से बदमाशों की आमद हो गई है। गुरुवार को जहां पर पुलिस ने चार बदमाशों को दबोचा। वहीं शुक्रवार रात को फिर से गांव में बदमाशों की…
Read Moreसम्मान का पाठ पढ़ाने वालों ने किया तिरंगे का ‘अपमान’
चंबा/टिहरी। स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक विद्यालय पिपलेथ में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला प्रकाश में आया है। विद्यालय के किसी अध्यापक के न पहुंचने पर शिक्षा प्रेरक ने झंडा तो फहराया लेकिन उसे उतारना भूल गया। शुक्रवार को गुस्साए अभिभावकों ने विद्यालय में ताला जड़कर प्रदर्शन किया। कार्रवाई न होने तक स्कूल नहीं खोलने देने की धमकी दी है। जूनियर हाईस्कूल पोनड़ा और प्राथमिक विद्यालय कोठी नैलचामी ने ध्वजा रोहण नहीं किया गया। छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे लेकिन शिक्षकों के न पहुंचने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ा। मुख्य शिक्षा…
Read Moreइंद्रोला और नौगांव में भूस्खलन से दहशत
कंडीसौड़/घनसाली। भूस्खलन से भिलंगना के इंद्रोला और थौलधार के नौगांव निवासियों की नीद उड़ी हुई है। इंद्रोला में 191 परिवार अब गांव में रहने को तैयार नहीं हैं जबकि नौगांव में आठ परिवारों ने घर छोड़ दिया है। पिछले दो दिनों में कई मकानों में दरारें पड़ गई हैं। इंद्रोला की ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी, रविंद्र सिंह, रणवीर सिंह, पूरण सिंह और रमेश कुमार आदि का कहना है कि वर्ष 2010 में भी भूस्खलन हुआ था। तब से वे विस्थापन की मांग करते आ रहे है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं…
Read More