रुद्रप्रयाग। केदारनाथ आपदा के दौरान रेसक्यू कार्य में सहयोग देने वाले पुलिस कर्मियाें को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित समारोह में लापता छह पुलिस जवानाें और 56 अधिकारी/जवानाें को पुलिस अधीक्षक बरिंद्रजीत सिंह ने सम्मानित किया। लापता पुलिस जवानाें का सम्मान विभाग स्तर से उनके घर पहुंचाया गया। सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित लापता पुलिस कर्मी : हेड कांस्टेबल सतीश चंद्र पोखरियाल, कांस्टेबल भगत सिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल कल्पना आर्य, महिला कांस्टेबल नीलिमा यादव और महिला…
Read MoreCategory: Uttarakhand
तीन घंटे बाद खुला सिरोहबगड़ मार्ग
रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के कारण श्रीनगर-रुद्रप्रयाग के बीच सिरोहबगड़ दोपहर दो बजे बंद हो गया, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। शाम पांच बीस पर मार्ग खुल गया। वहीं केदारघाटी को जोड़ने वाले एकमात्र मार्ग मयाली-गुप्तकाशी पर चौथे दिन भी वाहन नहीं चल पाए। मार्ग खुलने में अभी काफी दिन लग सकते हैं। ऊखीमठ-गोपेश्वर ऊखीमठ मोटर मार्ग भी अभी नहीं खुल पाया है। क्षेत्र में गंभीर मरीजों को हायर सेंटर ले जाने में सबसे अधिक परेशानी हो रही है। शुक्रवार को ऊखीमठ से गंभीर रूप से बीमार एक…
Read Moreसंविदा प्रवक्ताओं को मिले तदर्थ नियुक्ति
बागेश्वर। राजकीय महाविद्यालय में कार्यरत संविदा प्रवक्ताओं ने तदर्थ नियुक्ति की मांग शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में इन पदों को लोक सेवा आयोग की परिधि से बाहर रखने की मांग की गई। ज्ञापन में प्रवक्ताओं का कहना है कि राज्य निर्माण के बाद विभिन्न शासनादेशों के तहत 2001 से 2010 तक राजकीय महाविद्यालयों में संविदा पर प्रवक्ताओ की तैनाती हुई। सभी प्रवक्ताआें को यूजीसी के मानकों के अनुसार तैनाती दी गई। जिसमें से 2001 में 102 प्रवक्ताओं का विनियमितिकरण किया गया। लेकिन शेष 425 शिक्षकों की…
Read Moreग्रामीणों ने डीईओ कार्यालय में किया प्रदर्शन
बागेश्वर। कपकोट ब्लाक के सुदूरवर्ती प्राथमिक विद्यालय लीती में टीईटी शिक्षक ने तैनाती के पांच दिन बाद गरुड़ ब्लाक के लिए वापसी कर ली। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गुस्साए ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शुक्रवार को ग्रामीण वाहनों से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गत दिनों जिले में टीईटी शिक्षकों को नियुक्ति मिली। जिसमें प्रावि लीती में एक शिक्षिका की तैनाती हुई। आठ अगस्त को उन्होंने ज्वाइन भी किया। लेकिन…
Read Moreइटियाड़ी तोक में जमीन दरकी, 10 परिवार खतरे में
गरुड़। आपदाग्रस्त कुलाऊं गांव के इटियाड़ी तोक में जमीन दरकने से दस परिवारों को खतरा पैदा हो गया है। कुलाऊं के प्रधान किसन सिंह रावत ने बताया कि गांव के ईटियाड़ी तोक में बृहस्पतिवार की रात जमीन दरकने से दस परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीणों ने रात में घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर शरण ली। प्रधान ने जिला प्रशासन से खतरे में आए परिवारों को शीघ्र अन्यत्र विस्थापित करने की मांग की है। एसडीएम गरुड़ अनिल चन्याल, खंड विकास अधिकारी संगीता आर्या ने आपदग्रस्त गांव में…
Read Moreबीएड की काउंसिलिंग एक सितंबर को
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की बीएड की काउंसिलिंग एक सितंबर को होगी। कुलसचिव पीएस राणा के मुताबिक विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में सत्र 2013-14 के लिए यह काउंसिलिंग होगी। 31 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। काउंसिलिंग संबंधी सभी जरूरी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट hnbgu.ac.in पर उपलब्ध हैं।
Read Moreनशेड़ी छात्र पुलिस के हवाले, चेतावनी देकर छोड़ा
कोटद्वार। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को लोगों ने राजकीय इंटर कालेज के पुराने भवन से तीन नशेड़ी छात्रों को पकड़ा है। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। साथ ही विद्यालय प्रशासन से इन पर नजर रखने को कहा। इन दिनों राजकीय इंटर कालेज का पुराना भवन नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ हैं। जो छात्र कक्षा में नहीं जाते वे पुराने भवन में जा कर नशा करते रहते हैं। विद्यालय प्रशासन ने इन नशा करने वालों के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं…
Read Moreमुआवजे के लिए ग्रामीणों ने निकाला जुलूस
कोटद्वार। आपदा से काश्तकारों की खेती और मकानों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग को लेकर केष्टा ग्राम पंचायत के विभिन्न तोकों के ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि वर्ष 2009 के बाद हर वर्ष बारिश से उनकी खेती नष्ट हो रही है। शासन को लगातार सूचना भेजने के बाद भी कोई मुआवजा नहीं मिला है। शुक्रवार को दुगड्डा विकास खंड के केष्टा ग्राम पंचायत के दऊ, ह्यूंदाऊ आदि तोकों के ग्रामीणों ने बदरीनाथ मार्ग से जुलूस निकालकर तहसील तक प्रदर्शन किया। तहसील में…
Read Moreकेशोराय मठ के अवशेष बचाने के भी प्रयास नहीं
श्रीनगर। नगर में 388 वर्ष पूर्व स्थापित केशोराय मठ को बचाने के लिए प्रशासन तथा संस्कृति विभाग की ओर से पर्याप्त कोशिशें नहीं की गई। अब स्थिति यह है कि मठ के बचे अवशेष बचाने के लिए भी प्रशासन, संस्कृति विभाग और गढ़वाल विवि तक जहमत नहीं उठा रहा है। अलकनंदा किनारे स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व का केशोराय मठ डेढ़ फीट चौड़ाई के पत्थरों से निर्मित था। अधिकांश पत्थरों पर शानदार नक्काशी के नमूने थे। मठ के मुख्य द्वार पर गणेश जी की मूर्ति की नक्काशी इस मठ के…
Read Moreपिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में सादगी से मना आजादी का जश्न
पिथौरागढ़/डीडीहाट/धारचूला/मुनस्यारी/बेरीनाग/गंगोलीहाट/चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। स्वतंत्रता दिवस का पर्व पिथौरागढ़, चंपावत जिलों में सादगी से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। तमाम सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण हुआ। कलक्ट्रेट में डीएम डा. नीरज खैरवाल ने में ध्वजारोहण किया। शहीदों का स्मरण कर उन्होंने देश की तरक्की के लिए काम करने का आह्वान किया। एसडीएम नरेश दुर्गापाल, जयभारत सिंह, डीईओ आरसी आर्या, सेवायोजन अधिकारी केएन गोस्वामी, जीएम उद्योग सदन लाल, पीएस डीनिया आदि ने विचार रखे। जिला जजी में जिला जज विवेक बी शर्मा, एसपी कार्यालय में एसपी वीकेएस कार्की ने झंडारोहण किया। डीएफओ…
Read More