गंगोलीहाट। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छह-छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चुकी छात्राएं अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवाने के लिए बागेश्वर रवाना हो गई हैं। प्रधानाध्यापिका रेनू शाह ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी दिव्या बोरा, नीरू, कार्तिका, सरिता रावत, सरिता आर्या और पूजा गोस्वामी ने इस महीने पिथौरागढ़ में हुई जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में किए…
Read MoreCategory: Uttarakhand
हल्द्वानी में एक हजार खरब का नोट!
हल्द्वानी। बचपन में बच्चों को शून्य से लेकर महा पद्म तक की गिनती सिखाई जाती थी, पर आमतौर पर इतनी दूर की गिनती की जरूरत कम ही पड़ती है। इस संख्या के आसपास कोई नोट भी बनेगा, इसकी कल्पना शायद ही किसी ने की हो, पर यह हल्द्वानी में एक डॉक्टर के पास एक हजार खरब (100000000000000) का नोट है। यह बच्चों के खेलने वाले गेम का नकली नोट नहीं, बल्कि सचमुच का है, जिसे बाकायदा रिजर्व बैंक ऑफ जिम्बाब्वे ने जारी किया था। आमतौर पर लोगों ने एक हजार…
Read Moreबोहराकून में भीमकाय बोल्डरों की बारिश
भीमताल। सालम तोक से सटी पहाड़ी से शनिवार सुबह भूस्खलन के साथ भीमकाय बोल्डरों की बारिश हुई। भीमताल-रानीबाग रोड में बोहराकून के पास गिरे इन बोल्डरों से सड़क धंस गई। अलबत्ता भूस्खलन के समय कोई वाहन नहीं गुजरने से हादसा टल गया मगर सड़क के ठीक नीचे बसे एससी बाहुल तोक हरिनगर के लिए खतरा पैदा हो गया है। भीमताल-रानीबाग रोड में सुबह करीब साढ़े सात बजे भूस्खलन के बाद घंटे भर से अधिक समय तक रुक-रुक कर बोल्डर गिरते रहे। इस दौरान सड़क में वाहनों की कतार लग गई।…
Read Moreटुंडा का पकड़ा जाना , चूक है या आपरेशन अचूक
हल्द्वानी। अगर दिल्ली पुलिस ने देश के मोस्ट वांटेंड आतंकी अब्दुल करीब टुंडा को उत्तराखंड के बनबसा बार्डर से पकड़ा तो देश की सुरक्षा में भारी चूक हुई है। बनबसा में 24 घंटे अलर्ट रहने वाली देश की सर्वोच्च खुफिया एवं सुरक्षा एजेंसियों रॉ, आईबी, एमआई, लोकल इंटेलिजेंस, एसएसबी, सीआईएसफ और लोकल पुलिस को उसके नेपाल बार्डर से बनबसा में घुसने की भनक कैसे नहीं लगी। उनकी निगरानी के बावजूद टुंडा बार्डर पार कैसे और कब आ गया। इसबीच डीआईजी कुमाऊं जीएन गोस्वामी ने कहा है कि लोकल पुुलिस की…
Read Moreफौजियों के कल्याण का निदेशालय ‘खाली’
उत्तराखंड सरकार के फौजियों के कल्याण के दावे तो बड़े हैं, लेकिन ढ़ाई वर्ष से रिक्त पड़े सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशक पद पर तैनाती अटकी पड़ी है। राज्य में दस लाख की आबादी पूर्व सैनिक व उनके आश्रितों की है, ऐसे में सरकार उनके कल्याण के लिए गठित निदेशालय को सुचारु चलाने में असमर्थ दिख रही है। जारी नहीं हुआ शासनादेश यह पहली बार नहीं है जब निदेशक पद पर तैनाती के शासनादेश जारी नहीं किया जा रहा। वर्ष 2012 में भी रिटायर ब्रिगेडियरों को इंटरव्यू के लिए बुलाने…
Read Moreराष्ट्रपति के दून दौरे पर ‘नजर’
26 अगस्त को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के देहरादून आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। शनिवार को हुई बैठक में एसएसपी सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। जानकारी के अनुसार, 26 अगस्त को करीब साढ़े दस बजे राष्ट्रपति का विशेष विमान जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेगा। उसके बाद चॉपर से राष्ट्रपति गढ़ीकैंट स्थित जीटीसी हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से उनका काफिला पेट्रोलियम विवि जाएगा। पेट्रोलियम विवि के दीक्षांत कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उनका काफिला मोहकमपुर स्थित आईआईपी संस्थान पहुंचेगा। जबरदस्त सुरक्षा घेरा यहां उन्हें एक प्रयोगशाला का उद्घाटन करना है। इसके…
Read Moreझील में 55 सेमी कम हुआ जल स्तर
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील के जल स्तर में 55 सेमी की कमी आ गई है। बारिश थमने के बाद भागीरथी और भिलंगना का जल स्तर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। शनिवार को झील का जल स्तर 818.75 आरएल मीटर दर्ज किया गया । शुक्रवार को टिहरी झील का जलस्तर 819.30 आरएल मीटर था जो शनिवार को 55 सेमी कम हो गया। शनिवार को झील का जल स्तर घटकर 818.75 आरएल मीटर पर पहुंच गया है। भिंलगना और भागीरथी से शनिवार को 1200 क्यूमेक्स पानी आया। दोनों नदियों…
Read Moreकेवल किताबी ज्ञान न दे शिक्षा: लक्ष्मी
कंडीसौड़ (टिहरी)। कौंसल में नवनिर्मित हाईस्कूल भवन का लोकार्पण टिहरी की सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान के लिए नहीं दी जानी चाहिए, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास और समाज में जागरूकता इसका उद्देश्य होना चाहिए। विद्यालय की चाहर दीवारी निर्माण के लिए उन्होंने डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। विधायक महावीर रांगड़ ने छात्र-छात्राओं से सफल जीवन के लिए मेहनत के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। ब्लाक प्रमुख रजनी सजवाण ने कहा कि…
Read Moreअंग्रेजी में पढ़ाने के विरोध में ‘गुरुजी’
नई टिहरी। राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में वक्ताओं ने स्कूलों का कोटिकरण सुधार कर स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग की । शिक्षकों ने राजकीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा देने पर विरोध जताया। जीआईसी रानीचौरी में आयोजित बैठक में हाईस्कूल में 30 छात्रों और इंटरमीडिएट में 40 छात्रों पर एक शिक्षक के मानक तय करने तथा तदर्थ प्रवक्ताओं के विनियमितीकरण करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि स्थानांतरण की आयु सीमा घटाई जानी चाहिए। शिक्षकों ने कहा कि वेतन आहरण समय पर नहीं किया जाता है…
Read Moreआउट सोर्सिंग कार्मिकों का धरना जारी
गोपेश्वर। नियुक्ति की मांग को लेकर आउट सोर्सिंग कार्मिक संघ चमोली ने शनिवार को पांचवें दिन भी धरना जारी रखा। भाकपा के राज्य सचिव आनंद सिंह राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कपरुवाण, यूकेडी जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सती, कांग्रेस नेता गोविंद सिंह रावत, दिनेश जोशी ने भी मौके पर पहुंचकर कार्मिकों को समर्थन दिया। संघ के अध्यक्ष जगत सिंह राणा ने कहा कि यदि शीघ्र सरकार द्वारा सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर भगवती पुरोहित, प्रकाश पुरोहित, ममता, रेखा, देवेंद्र सिंह रावत, देवी लाल, धन सिंह…
Read More