डरा रहा है भूस्खलन और कटाव

इस बार आपदा से करीब हर गांव कम या ज्यादा प्रभावित है। कुछ गांवों की स्थिति तो यह है कि नीचे से नदी कटाव कर रही है, और ऊपर से पहाड़ी से भूस्खलन डरा रहा है। ऐसे गांवों में जौला, खंदरा, स्वाड़ी, चाह गडोलिया, गवाणा, बमौथ, सेम जैसे कई गांव हैं। इन गांवों में लोग ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। कई स्कूल भी खतरे की जद में हैं। जहां बच्चों को भेजने से भी ग्रामीण डर रहे हैं। कुछ गांव तो ऐसे भी हैं, जहां पहले भी…

Read More

आईटीबीपी का पौधारोपण सप्ताह शुरू

जोशीमठ (चमोली)। पर्यावरण संवर्द्धन के लिए आईटीबीपी जोशीमठ ने शनिवार को पौधारोपण सप्ताह की शुरुआत की। कमान अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने पौधारोपण कर जवानों को पर्यावरण संवर्द्धन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न प्रजाति के सौ से अधिक पौधों का रोपण किया गया। आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी वेणुधर नायक ने बताया कि 21 अगस्त तक इस सप्ताह के दौरान पांच सौ पौधे रोपे जाएंगे। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट विक्रम राणा, दीपक सिमल्टी, कमलेश ढौंडियाल, डा. विनोद, डा. साईं कुबेर आदि मौजूद थे।

Read More

हरिद्वार और पौड़ी से लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार

गैरसैंण। पूर्व वन मंत्री, भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन सिंह रावत गांववासी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर आपदा से निबटने में विफल रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जब बांधों में मुद्दे पर उन्होंने आंदोलन किया तो उनकी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने भी सहयोग नहीं किया। पिथौरागढ़ के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण यहां पहुंचे गांववासी ने ‘अमर उजाला’ से वार्ता में कहा कि राहत कार्य युद्व स्तर पर होने चाहिए लेकिन सरकार इसमें विफल रही। उन्होंने श्रीनंदा राजजात…

Read More

संविदा प्रवक्ताओं को दी जाए तदर्थ नियुक्ति

टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय संविदा प्रवक्ता महासंघ ने संविदा प्रवक्ताओं को तदर्थ नियुक्ति दिए जाने की मांग उठाई है। इस बावत संगठन ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा है। शनिवार को उप जिलाधिकारी से मिले महासंघ के नेता डा. एमपी शर्मा और डा. डीवी सिंह ने उन्हें मांग पत्र सौंपा, जिसमें संविदा प्रवक्ताओं को लोकसेवा आयोग की परिधि से बाहर रखते हुए तदर्थ नियुक्ति दिए जाने की वकालत की गई है। संगठन का कहना है कि संविदा प्रवक्ताओं को यूजीसी के मानकों के अनुसार पूर्ण चयन…

Read More

कलश यात्रा के साथ वायुरथ महोत्सव शुरू

लोहाघाट। अषाड़ी वायुरथ महोत्सव का कलश यात्रा और मां भगवती की गुप्त प्यौली के उठने के साथ शुभारंभ हो गया है। चंपावत नगरपालिका के चेयरमैन प्रकाश तिवारी ने पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया। आयोजन में पांच गांव सुंई और बीस गांव बिशुंग के लोग हिस्सा लेते हैं। इससे पूर्व मां भगवती, मां कड़ाई देवी, आदित्य महादेव, मस्टा मंडली के देव डांगरों और पुजारियों ने सभी को आशीर्वाद दिया। वहां चल रहे अखंड रामायण के पारायण के बाद प्रसाद वितरित किया गया। मां भगवती के मुख्य पुजारी नंदन चौबे,…

Read More

टूटने जा रही शताब्दियों से चली आ रही बग्वाल की परंपरा

देवीधुरा। बाराहीधाम में शताब्दियों से रक्षाबंधन के अवसर पर चला आ रहा पत्थर मार युद्ध अब रबर की गेंदों से खेला जाएगा। यह बात जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी, मंदिर कमेटी के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और चार खाम सात थोकों के प्रतिनिधियों के बीच में कही। उन्होंने हाईकोर्ट के ताजा निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि पत्थर मार युद्ध से होने वाले खून खराबे को रोकने के लिए उसका विकल्प तलाशा जाए। यहां देर शाम हुई बैठक में यह तय किया गया कि इस…

Read More

विशेष पूजन के साथ देवीधुरा मेला शुरू

देवीधुरा। मां वज्र बाराही के विशेष पूजन के साथ शनिवार से देवीधुरा का ऐतिहासिक मेला शुरू हो गया है। 21 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन बग्वाल खेली जाएगी। यही इस मेले का मुख्य आकर्षण भी होता है। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि देवीधुरा मेले की अपनी पहचान रही है। आने वाले समय में मेला क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। ताकि मेले के सहारे पर्यटन विकास को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से मेले के आयोजन के लिए दो…

Read More

पति की हत्या की आशंका

रुद्रपुर। ट्रेन की चपेट में आकर बहेड़ी निवासी श्रमिक की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका की पत्नी ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मंाग की है। पुलिस के मुताबिक जिला बरेली थाना बहेड़ी के मुंडिया निवासी मूलचंद्र (36) पुत्र दीनानाथ रुद्रपुर में मजदूरी करता था। शुक्रवार की सुबह वह किसी काम से शांति विहार कालोनी की तरफ जा रहा था। इसी बीच रेलवे पटरी क्रास करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो…

Read More

दामाद ने की ससुर की पिटाई

काशीपुर। एक व्यक्ति ने चार लोगों के खिलाफ उसके और उसकी पुत्री के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। ग्राम सहसपुरी (ठाकुरद्वारा) मुरादाबाद यूपी निवासी रमजान हुसैन पुत्र शबीर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा बताया कि उसकी पुत्री का अपने पति राजपुर जसपुर निवासी अबरार हुसैन पुत्र अनवार हुसैन से कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। वह बीती 14 अगस्त को वह कोर्ट के काम से आए हुए थे। जब वह वापस लौट रहे थे तब अबरार, अनवार हुसैन पुत्र…

Read More

समाजसेवी का मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार

काशीपुर। समाजसेवी राजकुमार रहेजा की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक अन्य साथी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है। बीती 13 अगस्त को ग्राम करनपुर निवासी समाजसेवी राजकुमार रहेजा की दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के परिजनों ने एक नामजद आरोपी समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर दो दिन तक कुंडा थाना में धरना दिया था। जिस पर पुलिस ने शनिवार तक आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया। शनिवार को पुलिस को मुखबिर…

Read More