दो महीने से बिजली को तरसा रहा विभाग

कपकोट। तहसील का सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत दुलम के ठांगधार तोक में भूस्खलन के कारण बिजली की लाइन ध्वस्त हो गई है। बिजली के पोल नदी में बह गए हैं। जिस कारण ग्रामीण दो महीने से बगैर बिजली के परेशान हैं। ग्रामीणों ने बिजली लाइन शीघ्र ठीक करने की मांग की है। ग्रामीणों को सोलर लालटेन देने की भी मांग की गई। पूर्व सैनिक और सामाजिक कार्यकर्ता दीवान सिंह ने बताया कि 15 से 17 जून के बीच हुई भीषण बारिश से भगवाखेत में भारी भूस्खलन हुआ। जिससे बिजली की लाइन…

Read More

सुमगढ़ हादसे में मारे गए बच्चों की याद में रोपे पौधे

बागेश्वर। जिला पंचायत के तत्वावधान में सुमगढ़ हादसे में मारे गए बच्चों की याद में पौधे रोपे गए। विधायक चंदन राम दास ने कहा कि सुमगढ़ घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए हम सभी को ईश्वर से प्रार्थना कर पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए। 18 अगस्त 2010 में भूस्खलन की चपेट में आने से शिशु मंदिर के 18 छात्र-छात्राएं जिंदा दफन हो गए थे। उनकी याद में जिला पंचायत परिसर में शनिवार को दीप जलाकर बच्चों को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी याद में विभिन्न प्रजाति के…

Read More

बीमारी के बावजूद मानव सेवा में जुटीं शोभा बहन

धरमघर/बागेश्वर। हिमदर्शन कुटीर की शोभा बहन सेवा, संकल्प और सहनशीलता की मिसाल हैं। उन्होंने जीवन भर तो संघर्ष किए ही अब उम्र के आखिरी के पड़ाव में बीमारी के बावजूद मानव सेवा में जुटी हैं। धरमघर क्षेत्र की महिलाओं के उत्थान में उनकी प्रमुख भूमिका रही है। 18 अप्रैल 1942 को भिकियासैंण ब्लाक के धनोली, सिनौड़ा गांव में गांधीवादी मोहनलाल विद्यार्थी और गंगादेवी के घर जन्मी शोभा बहन अपनी तीन बहनों के साथ 1953 में कौसानी के लक्ष्मी आश्रम में पहुंचीं थीं। यहां समाज सेविका सरला बहन के व्यवहार और…

Read More

आरती को मिला इंस्पायर अवार्ड

बागेश्वर। राजकीय उच्चत्तर महाविद्यालय होराली में कक्षा आठ की छात्रा आरती को इंस्पायर अवार्ड से नवाजा गया। इसके अलावा कक्षा नौ की पांच छात्राओं को साइकिल योजना में 2850 रुपये की एफडी दी गई। विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम में आरती को पांच हजार रुपये का चेक दिया गया। वक्ताओं ने आरती की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से कोई भी मंजिल दूर नहीं होती है। प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह बिष्ट ने बताया कि आरती एक गरीब परिवार से है, लेकिन पढ़ाई में वह सबसे…

Read More

एटीएम कार्ड बदल कर निकाले 35 हजार रुपये

दुगड्डा। एटीएम में अगर आप कैश निकालने जा रहे हैं तो जरा संभल कर जाएं। एटीएम के बाहर से किसी और की खुफिया नजरें आपकी अंगुलियों की हरकतों पर नजर रखे हैं। वह आपका पासवर्ड याद कर आपके खाते से पैसा भी निकाल सकता है। ऐसी ही एक घटना 25 जुलाई को कोटद्वार में महिला का एटीएम कार्ड बदल कर पैसे निकालने की हुई है। जिसकी रिपोर्ट कोटद्वार बाजार चौकी में की गई है। थाना कोटद्वार से लगभग सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक बैंक के एटीएम में कुसुम…

Read More

चौरास पुल ट्रीटमेंट का जिम्मा दो मजदूरों पर

श्रीगनर। अलकनंदा के कटाव से खोखली हुई चौरास पुल की नींव का ट्रीटमेंट आखिरकार लोक निर्माण विभाग ने शुरू तो कर दिया है लेकिन दो ही मजदूर ट्रीटमेंट कार्य में लगाए गए हैं। जबकि लोनिवि महीने भर के भीतर ट्रीटमेंट कार्य पूरा करने का दावा कर रहा है। अलकनंदा के कटाव से खोखली हुई चौरास पुल की नींव का ट्रीटमेंट का कार्य शुक्रवार से शुरू हुआ। पुल की नींव के ट्रीटमेंट के लिए छात्र संगठन एबीवीपी ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। गढ़वाल विवि के भूगर्भशास्त्री प्रो. एमपीएस बिष्ट ने…

Read More

सांसद से जताई नाराजगी

सतपुली। सांसद सतपाल महाराज की यहां आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगाया। सांसद ने कहा कि इस बारे में संबंधित पदाधिकारियों और मंत्रियों से बात करने का भरोसा दिलाया। कहा कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संदीप बिष्ट और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी मामले में निर्णय लेने से पहले कार्यकर्ताओं की राय नहीं ली जाती है। जिससे वे कार्यकर्ता स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि मंत्रीगण उनकी…

Read More

गर्ब्यांग गांव में पैदा हुआ खाद्यान्न संकट

धारचूला। उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित गर्ब्यांग गांव में खाद्यान्न संकट पैदा हो गया है। इसकी वजह से कई परिवारों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। पैदल मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से इस समय गांव में 400 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर उचित कार्यवाही की मांग की है। नव युवक संघ के अध्यक्ष कृष्ण सिंह ने फोन पर बताया कि अमूमन गांव में रहने वालोें लोगों की संख्या 100 के आसपास रहती है। मगर पूजा होने की वजह से इस…

Read More

महिला प्रतिनिधियों ने की घायल महिला से मुलाकात

पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में भर्ती दीपा उपरारी से महिला संगठन की प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल की मांग पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा. एनएस कुटियाल ने महिला को अस्पताल से निशुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया करा दी है। इन लोगों ने महिला और उनके नवजात बच्चे के लिए कंबल और कपड़े समेत तमाम सामग्री भी दी है। जिला अस्पताल में भर्ती इस महिला ने 10 दिन पूर्व एक बालिका को जन्म दिया है। इस बात से नाराज होकर महिला के पति ने उसके साथ मारपीट कर बुरी तरह से…

Read More

अभिभावकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

धारचूला। राजकीय इंटर कालेज कालिका में प्रवक्ताओं की नियुक्ति करने समेत तमाम मांगों को लेकर अभिभावकों ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक को ज्ञापन भेजा है। इस दिशा में शीघ्र कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पीटीए अध्यक्ष भीम सिंह कार्की के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि विद्यालय में कालिका समेत गोठी, दराती, बजानी, खुमती और लिड़वा के 500 से अधिक छात्र अध्ययनत हैं। विद्यालय में स्थाई प्रधानाचार्य समेत अर्थशास्त्र, संस्कृत, गणित विषयों के प्रवक्ताओें की कमी है। 2000 में विद्यालय…

Read More