लूटपाट मामले में दो नेपाली मजदूरों को जेल भेजा

रानीखेत। राजस्व पुलिस ने तहसील के सुदूरवर्ती उरोली गांव में महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में दो नेपाली मजदूरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि नेपालियों ने ना तो जुर्म कुबूला है और ना ही उनके पास से माल बरामद हुआ है। दोनों लंबे समय से उरोली में लीसा गढ़ान का कार्य करते हैं। पीड़िता और उसकी पुत्री के बयानों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। शुक्रवार रात उरोली गांव निवासी विधवा महिला धनुली देवी के साथ मारपीट कर उन्हें बंधक बनाकर…

Read More

शहर के विकास को 32 करोड़ के प्रस्ताव भेजे

अल्मोड़ा। सरकार की मेहरबानी रही तो नगर की सड़कों, दर्जनों नालों का जल्द सुधारीकरण होगा। पालिका परिषद और लोक निर्माण विभाग ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीनीकरण मिशन (जेएलएनयूएनएम) के तहत 32 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे हैं। शहरी विकास विभाग मंजूरी के बाद प्रस्तावों को केंद्र सरकार को भेजेगा। राज्य में आई आपदा के बाद प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित मंत्रियों के समूह ने विकास योजनाओं को लेकर राज्य के शहरी विकास मंत्रालय को प्रस्ताव भेजने को कहा है। शहरी…

Read More

तकनीकी प्रशिक्षण चयन मेला 23 को

अल्मोड़ा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय अल्मोड़ा में 23 अगस्त को प्रात: 11 बजे से रोजगार उन्मुख तकनीकी प्रशिक्षण चयन मेला लगेगा। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी एलएस बिष्ट ने बताया कि वोकेशनल स्टडीज, उत्तराखंड मुक्त विवि तीनपानी हल्द्वानी की कंपनी ट्रेनिंग स्कीम के तहत विभिन्न कंपनियों में बेरोजगार नवयुवकों के लिए रोजगार उन्मुख तकनीकी प्रशिक्षण चयन मेला आयोजित किया जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड मुक्त विवि से संबद्ध सेंटर आफ टेक्निकल एक्सिलेंस के प्लेसमेंट अधिकारी अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। मेले में जिले के बेरोजगार 18 से 25 आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले…

Read More

आपदा प्रबंधन में नाकाम रही प्रदेश सरकार : पंत

रानीखेत। पूर्व कबीना मंत्री एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि आपदा प्रबंधन के मामले में प्रदेश की बहुगुणा सरकार बुरी तरह से फेल रही है। आपदा राहत के लिए जिन मदों से भी धनराशि मिल रही है प्रदेश सरकार को उसका हिसाब जनता को देना चाहिए। पत्रकार वार्ता में श्री पंत ने कहा कि सेना नहीं होती तो आपदा में और जनहानि हो सकती थी। सरकार को आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए रिक्त पदों को आउट सोर्सिंग के माध्यम से भरना चाहिए। प्रभावितों के विस्थापन…

Read More

भाजपा करेगी प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

नाहन (सिरमौर)। स्थानीय विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव बिंदल ने बताया कि सोमवार को जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के कार्यकर्ता नाहन में प्रदेश एवं केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। डा.राजीव बिंदल ने यहां जारी बयान में प्रदेश कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के अभी तक के कार्यकाल में एक भी विकास के कार्य नहीं हुए। हजारों कर्मचारियों के तबादलों में जुटी कांग्रेस सरकार कर्मचारियों को निशाना बना रही है। जो किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं होगा। आरोप लगाया…

Read More

युवती के थाने से भागने पर मचा हड़कंप

भगवानपुर। एसडीएम के आदेश पर एक युवती को नारी निकेतन भेजने की तैयारी कर रही पुलिस में उस समय हडंकंप मच गया जब युवती चुपचाप थाने की चहारदीवारी फांदकर फरार हो गई। पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे गन्ने के खेत से पकड़ा। इसके बाद ही उसे नारी निकेतन भेजा जा सका। गौरतलब है कि यूपी के बेहट थाना क्षेत्र के करौंदी गांव निवासी युवती भगवानपुर रायपुर में रहती है और एक फैक्ट्री में काम करती है। रायपुर में युवती का एक युवक से प्रेम प्रसंग हो…

Read More

सिल्ट की अनुमति की आड़ में खनन का प्रयास

हरिद्वार। सिल्ट उठाने की अनुमति मिलने की बात कहकर कुछ लोगों ने बिशनपुर कुंडी में अवैध खनन का प्रयास किया। गांववालों की सूचना पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने मौके से चार ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ लिया। जबकि आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। बिशनपुर कुंडी-कटारपुर क्षेत्र में कुछ लोग एक स्टोन क्रशर के पास खनन कर रहे थे। आसपास के लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहा, तो उन्होंने अपने पास सिल्ट हटाने की अनुमति होने की बात कही। खनन कर रहे लोगों ने ग्रामीणों को बताया…

Read More

जेल में स्वामी सानंद के लिए अलग व्यवस्था

हरिद्वार। सिविल जज जेडी हेमंत सिंह ने गंगा के लिए तप कर रहे स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद की वृद्धावस्था को देखते हुए उनके लिए जेल में अलग से रहने की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं। स्वामी सानंद ने अपने वकील की मार्फत इस संबंध में कोर्ट में अर्जी दी थी। स्वामी सानंद के वकील अरुण भदौरिया ने बताया कि स्वामी सानंद के खिलाफ कनखल थाने में आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी सानंद को जेल में अलग से…

Read More

वन विभाग ने चलाया पौध रोपण अभियान

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ त्रासदी में मरे लोगाें की आत्मीय शांति के लिए वन विभाग की ओर से पौधरोपण अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत रुद्राक्ष के पौधे रोपने की अपील लोगाें से की जा रही है। प्रभागीय वनाधिकारी किशन चंद और उप प्रभागीय वनाधिकारी अजय कुमार तथा सोहन लाल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए विभाग स्तर से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि विभाग हर व्यक्ति को रुद्राक्ष की पौध वितरित कर रहा है।

Read More

कांग्रेसियाे ने फूंका निशंक और भट्ट का पुतला

रुद्रप्रयाग। आपदा प्रबंधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने शनिवार को तिलवाड़ा में पूर्व सीएम डा. रमेश पोखरियाल निशंक और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट का पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताआें ने कहा कि आपदा में सामंजस्य बनाने के बजाए भाजपा नेता राहत कार्यों में बाधा पहुंचा रहे हैं। राज्य सरकार पूरी मुस्तैदी से राहत और बचाव कार्य कर रही है। कांग्रेस के जिला महामंत्री मान सिंह जगवाण ने युद्धवीर हत्याकांड को राजनैतिक रंग देने पर रोष…

Read More