लोहाघाट। जवाहर पार्क में आयोजित जूनियर स्पोर्ट्स क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता के एकतरफा मुकाबले में स्टेशन इलेवन ने गोर्खानगर स्पोर्ट्स क्लब को 5-1 गोल से पराजित कर ट्राफी में कब्जा कर लिया। मुख्य अतिथि महेंद्र करायत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैदान में उच्च खेल का प्रदर्शन करने को कहा। उन्होंने अपनी ओर से आयोजन समिति को एक हजार रुपये की नकद सहायता दी। मैच शुरू होते ही स्टेशन क्लब ने गोर्खानगर पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। स्टेशन की ओर से प्रियांशु मुरारी ने दो गोल, विनय ढेक, तरुन…
Read MoreCategory: Uttarakhand
पिकअप दुर्घटना में दो लोग घायल
लोहाघाट। टनकपुर-पिथौरागढ़ मार्ग पर भारतोली के पास एक पिकअप दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धारचूला से राहत सामग्री पहुंचाकर देहरादून को वापस लौट रही पिकअप नंबर यूके07-सीए3977 भारतोली के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में ग्राम टिकौची, जिला उत्तरकाशी निवासी चालक सुरेंद्र सिंह राणा पुत्र लाल बहादुर (23) और इसी गांव का मुकेश गुरुंग पुत्र हरि गुरुंग (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। संतोला निवासी गोपाल दत्त तिवारी पास के जंगल में अपने जानवरों को चरा रहे थे तो उन्होंने…
Read Moreवायुरथ महोत्सव में कार्यक्रमों की धूम
लोहाघाट। सुंई के वायुरथ महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। श्री कुंजवाल ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। ग्रामीणों ने कुंजवाल के सामने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुंई पऊ को इंटर का दर्जा देने और छमनियांचौड़ में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति दिलाने की मांग की। श्री कुंजवाल ने उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। आयोजन समिति द्वारा श्री कुंजवाल को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित…
Read Moreपुल को लेकर भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन
सुल्तानपुर पट्टी। दोराहा से जैतपुर तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हाईवे और नैया पुल को लेकर आक्रोशित भाजपाइयों ने पुल के समक्ष प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की प्रदेश सरकार को कोसा। रविवार को 12 बजे विधानसभा में प्रत्याशी रहे राजेश कुमार के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एकत्र होकर गाड़ियों से नैया पुल पर पहुंचे। उन्होंने रुद्रपुर काशीपुर हाईवे गड्ढों में तब्दील होने और नैया पुल के क्षतिग्रस्त होने पर दुर्घटना होने की आशंका को लेकर प्रदर्शन किया। भाजपा नेता राजेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार का ध्यान…
Read Moreविधिक शिविर में दी कानून की जानकारी
काशीपुर। विधिक शिविर में आए लोगों को कानून की जानकारी देते हुए अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया गया। रविवार को तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लायंस क्लब काशीपुर सीटी द्वारा दुर्गा कालोनी स्थित डेफोडिल पब्लिक स्कूल में विशाल विधिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल जज संगीता रानी व क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान सिविल जज संगीता रानी ने कहा कि विधि जानकारी से समाज साक्षर होता है। और अधिकारों व कर्तव्यों के…
Read Moreभट्टा स्वामी के घर में घुसे बदमाश
सितारगंज/नानकमत्ता। भट्टा स्वामी के आवास में लूट करने की नीयत से घुसे बदमाशों ने चौकीदार द्वारा शोर मचाने पर चौकीदार पर धारधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर परिजनों के जाग जाने से बदमाश फरार हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में कांबिंग अभियान चलाया। परंतु लुटेरे हत्थे नहीं चढ़े। भट्टा स्वामी के पुत्र ने जेल में बंद एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर अपने ऊपर हमले की आशंका जताई है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत कर जांच शुरू…
Read Moreभाइयों की कलाई पर सजेगी डायमंड राखियां
रुद्रपुर। इस बार रक्षाबंधन पर्व कुछ खास होगा। बाजार में विभिन्न प्रकार की राखियों के अलावा राखी गिफ्ट पहुंच चुके हैं। खासकर बहनों को चांदी की पालिसयुक्त अमेरिकन डायमंड राखी बेहद पसंद आ रही है। वे अमेरिकन डायमंड राखी को भाइयों की कलाई पर सजाने की तैयारी कर रही हैं। वहीं भाई बहनों के लिए चाकलेट ग्रीटिंग कार्ड खरीद रहे हैं। रक्षाबंधन पर्व 21 अगस्त को है। बाजार राखी से सज चुके हैं। सामान्य राखी से लेकर आकर्षक राखियां पहुंची हैं। इनकी कीमत पांच रुपये से लेकर दो सौ रुपये…
Read Moreपिंडरघाटी में थम नहीं रहा आपदा का कहर
कर्णप्रयाग। आपदा के दो माह बाद भी भूस्खलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिंडरघाटी के पालछुनी गांव में चार मकान भूस्खलन की जद में आ गए हैं। नारायणबगड़-भगोती मार्ग स्थित कौब गली के कई घरों, दुकानों में दरारें आ गई हैं। प्रभावितों ने प्रशासन से उन्हें सुरक्षित स्थान पर विस्थापित किए जाने की मांग की है। नारायणबगड़ क्षेत्र के पालछुनी गांव में पार सिंह, कुंवर सिंह, जवाहर सिंह, दीपक सिंह के मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए हैं। प्रभावितों ने मकान छोड़कर अन्यत्र शरण ली है। दो…
Read More36 गांवों की महापंचायत खोलगी प्रशासन की पोल
उत्तरकाशी। भटवाड़ी क्षेत्र के 36 गांवों की महापंचायत 23 अगस्त को बैठक करराहत के नाम पर सरकारी दावों की पोल खोलेगी। पंचायत में आपदा प्रभावित गांवों में राहत के नाम पर सरकारी धन की बर्बादी करने के बजाय भटवाड़ी और आस-पास के कस्बाई बाजार में उचित दर पर राशन भिजवाने की मांग की जाएगी। इसके अलावा रोजमर्रा की जरूरत का सामान पहुंचाने तथा गंगोत्री हाईवे पर यातायात शुरू करने की मांग भी होगी। बैठक की सूचना डीएम को भेज दी गयी है। महापंचायत के संयोजक राघवानंद शास्त्री ने बताया कि…
Read Moreसंगम पर बनने लगी झील, खतरे के आसार
उत्तरकाशी। घुंडी के घने जंगल में हो रहे भूस्खलन से पिलंग तथा जौडाऊ गाड़ के संगम में झील बनने लगी है। जिससे यहां खेती की जमीन डूबने के आसार नजर आने लगे हैं। इन दिनों भूस्खलन की चपेट में आए सैकड़ों विशाल पेड़ मलबे के साथ पिंलग गाड़ की ओर खिसक रहे हैं। पानी के साथ जमा पेड़ मिट्टी पत्थर के मलबे के साथ नदी के संकरे हिस्से में जमा होने से यहां झील बनने लगी है। ऐसे में दोनों गांवों की आजीविका का प्रमुख साधन रामदाना की खेती वाली…
Read More