धर्मनगरी हरिद्वार बना खुदकशी का ‘ठिकाना’

केस एक- दस अगस्त को चांद तिराहा, दरियागंज निवासी युवक विशाल पुत्र देवेंद्र ने होटल में फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे से मिले सुसाइड नोट में युवक ने खुदकशी का जिम्मेदार खुद को बताया था। युवक पिछले काफी समय से मानसिक परेशान चल रहा था। केस दो- प्रेमिका के साथ हरिद्वार आए प्रेमी ने शादी की जिद को लेकर जहर खा लिया। प्रेमी आदित्य पुत्र वेदप्रकाश निवासी दादरी, गौतमबुद्ध नगर के जहर खाने पर प्रेमिका ने भी सल्फास का सेवन कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल…

Read More

उत्तराखंड मानव तस्करी का दूसरा बड़ा सोर्स

उत्तराखंड में हल्द्वानी और देहरादून मावन तस्करी के प्रमुख अड्डे हैं। पश्चिम बंगाल के बाद उत्तराखंड मानव तस्करी का दूसरा सबसे बड़ा सोर्स है। यहां से पहाड़ की बेटियों को दूसरे राज्यों और देशों में बेचा जा रहा है। हल्द्वानी में रविवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल हल्द्वानी और नैनीताल पुलिस की ओर से आयोजित कार्यशाला में यह बात सामने आई। इम्पावर पीपुल के सीईओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तराखंड से 700-800 लड़कियों को हर साल शादी के नाम पर बेचा जा रहा है। आंकड़ों के अनुसार करीब 400…

Read More

आज बिजली कटौती झेलने को रहिए तैयार

आज बिजली कटौती झेलने के लिए तैयार रहें। सोमवार को 130 मेगावाट बिजली की कमी पड़ सकती है। एक तरफ प्रदेश में बिजली का उत्पादन कम हो गया है तो दूसरी ओर ऊर्जा निगम ने कहीं से बिजली की व्यवस्था नहीं की है। अब बिजली की कटौती करने के अलावा ऊर्जा निगम के पास और कोई विकल्प नहीं है। तकनीकी कारणों से रविवार को उत्तरकाशी स्थित मनेरी भाली फेज-1 परियोजना को 72 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा दो दिन से कालागढ़ से 133 के बजाय,…

Read More

एक के बाद एक लोगों पर पड़ रहा ब्रेन अटैक

राजधानी में डायरिया के बाद रोगियों को ब्रेन अटैक पड़ रहा है। दून अस्पताल की इमरजेंसी में एक हफ्ते के अंदर चार रोगियों को भर्ती किया गया है। शहर के दूसरे नर्सिंगहोमों में भी ऐसे रोगी इलाज करा रहे हैं। दून अस्पताल के बालरोग वार्ड में दिमागी बुखार के दो रोगी भर्ती हैं। इस मौसम में वायरल फीवर का हमला तेज हो गया है। दून अस्पताल में रविवार को प्रेमनगर की रहने वाली ईवीसी सिंह (92) को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। उनके तीमारदारों ने बताया कि रोगी को…

Read More

डिप्रेशन के कारण्‍ा नवाजुद्दीन वापस दून लौटे

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन अब तीन महीने आराम करेंगे। काम से छुट्टी लेकर वह घर लौट आए हैं। इसके बाद वह धनोल्टी जाएंगे। रविवार को दून पहुंचे नवाज ने एमडीडीए कॉलोनी स्थित घर पर मीडिया और दोस्तों को पूरा वक्त दिया। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक लगातार काम करने के बाद मुंबई में डिप्रेशन सा होने लगा था। अब तीन महीने सिर्फ परिवार को समय देंगे। नवाज ने बताया कि उनके भाई शमास जल्द एक फिल्म शूट करने वाले हैं, जिसके लिए उत्तराखंड में लोकेशन चुनी जाएंगी। यादें ताजा करते…

Read More

ईमानदार लोगों को भेजे संसद में

नई टिहरी। जनतंत्र मोर्चा की बैठक में समाज सेवी अन्ना हजारे के आंदोलन को सफल बनाने और ईमानदार लोगों को संसद में भेजने की जरूरत पर बल दिया गया। बौराड़ी में आयोजित जनतंत्र मोर्चा की बैठक मेें नगर पालिका अध्यक्ष उमेश चरण गुर्साइं, साब सिंह सजवाण और सुशील बहुगुणा ने कहा कि जनता की सीधी भागीदारी राजनीति में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोर्चे से जुड़ने वाला कोई व्यक्ति किसी भी राजनीतिक दल का सदस्य नहीं होना चाहिए। संगठन को गांव स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया। बैठक में…

Read More

मंत्री को अंधेरे में रखकर दफ्तर शिफ्टिंग की तैयारी

घनसाली (टिहरी)। जल निगम घनसाली स्थित कार्यालय को गुपचुप जिला मुख्यालय पर शिफ्ट करने की योजना बना रहा है। सब कुछ इतने गोपनीय तरीके से चल रहा है कि पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी भी इससे अनजान हैं। यह स्थिति तब है जब घनसाली खुद नैथानी का गृह क्षेत्र है। लोगाें ने कार्यालय शिफ्ट करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बताया गया कि निगम के एमडी के निर्देश पर मुख्य अभियंता सुनील कुमार ने 14 जून को जारी पत्र में घनसाली जल निगम कार्यालय को समाप्त कर जिला मुख्यालय…

Read More

आपदा के दो माह बाद भी पटरी पर नहीं लौटा जीवन

गोपेश्वर। आपदा के बाद प्रभावित हुए घाट ब्लॉक के ग्रामीणों का जीवन दो माह बाद भी पटरी पर नहीं लौट पाया है। विकासखंड के गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सभी सड़कें और पैदल मार्गों की स्थिति दयनीय बनी है। एक माह से घाट-नंदप्रयाग मार्ग भी अवरुद्ध होने से क्षेत्र में रसद, रसोई गैस सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीण रोजमर्रा की जरूरत को पूरा करने के लिए मीलों पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं। घाट क्षेत्र के बांसबाड़ा, मुख्य बाजार, सैंती, कुरुड़, कनोल,…

Read More

गैस गोदाम में आग भड़की, तीन झुलसे

नारायणबगड़। आमसौड़ स्थित भारत गैस सर्विस के गोदाम में रविवार तड़के सिलेंडर में विस्फोट होने से आग भड़क गई। हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी कर्णप्रयाग में प्राथमिक उपचार के बाद झुलसे श्रमिकों को हायर सेंटर रेफर किया गया। कर्णप्रयाग थाने में दी गई तहरीर में भारत गैस सर्विस सेंटर के प्रबंधक धीरेंद्र चौधरी का कहना है कि रविवार तड़के चार बजे ट्रक से सिलेंडर उतारे जा रहे थे। इस दौरान एक सिलेंडर में आग के गुबार के साथ जोरदार धमाका हुआ, जो गोदाम की…

Read More

11 वर्ष से विज्ञान, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र के शिक्षक नहीं

गोपेश्वर। चमोली जनपद के सुदूर निजमुला घाटी की 14 ग्राम पंचायतों के मध्य स्थित राजकीय इंटर कालेज निजमुला में शिक्षकों की कमी बनी है। विद्यालय की स्थापना वर्ष 2002 में हुई लेकिन तब से ही यहां रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र विषयों के शिक्षक नहीं हैं। ऐसे में घाटी के छात्र-छात्राओं का आगे का भविष्य क्या होगा, सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं 11 वर्ष में इंटर कालेज का अपना भवन भी नहीं है। विद्यालय आज भी जूनियर हाईस्कूल निजमुला के भवन पर संचालित हो रहा है।…

Read More