बागेश्वर। भैरू चौबट्टा ग्राम सभा के तिलाड़ी तोक में शनिवार रात्रि डेढ़ बजे दोे तेंदुओं ने गोठ में सात बकरियों को निवाला बना लिया। क्षेत्र में पहले भी तेंदुए पशुओं को मार चुके हैं। भैरू चौबट्टा निवासी मोहन लाल यहां बाजार में रहते हैं। घर पर उनके वृद्ध पिता दीवान राम और मां रहती हैं। मोहन लाल के अनुसार शनिवार को रात लगभग डेढ़ बजे दो तेंदुए गोठ में घुस गए। उन्होंने सात बकरियों को मार डाला और खून पीकर चले गए। सुबह जागने पर दीवान राम को हादसे का…
Read MoreCategory: Uttarakhand
बारिश से मल्ला दानपुर के गांवों में संकट
कपकोट। मल्ला दानपुर के दूरस्थ गांवों में बारिश और भूस्खलन के चलते आधारभूत सुविधाआें का ढांचा ध्वस्त हो गया है। आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। हरकोट सहित तमाम गांवों में लगातार बारिश के कारण पैदल रास्तों और सार्वजनिक संपदाओं के पुनर्निर्माण का काम शुरू नहीं हो पाया है। यह इलाका एक तरफ बागेश्वर जिले के मल्ला दानपुर से और दूसरी तरफ चमोली जिले के साथ लगा है। पिंडर और शंभू नदी के मध्य बसे गांव शुरू से ही संवेदनशील रहे हैं। अतिवृष्टि के कारण नदी नालों में…
Read Moreसुमगढ़ में दिवंगत बच्चों की याद में अखंड पाठ
कपकोट। सुमगढ़ स्थित शिशु मंदिर में 2010 में हुई त्रासदी के शिकार 18 बच्चों को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। उनकी याद में पौधरोपण और शांति पाठ किया गया। 18 अगस्त 2010 को सुमगढ़ स्थित शिशु मंदिर में भूस्खलन के कारण 18 बच्चों की जानें चली गईं थीं। इस हादसे की बरसी पर हर साल शिशु मंदिर स्थित स्मारक पर कार्यक्रम होते हैं। रविवार को विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, जिलाधिकारी बीएस मनराल सहित कई लोगों ने वहां जाकर दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सभी…
Read Moreकलक्ट्रेट भवन का निर्माण शुरू
पौड़ी। जेल गार्डन में कलक्ट्रेट भवन का निर्माण कार्य धीरे-धीरे गति पकड़ने लगा है। कार्यदायी संस्था ने निर्माण स्थल पर भवन की नींव पर कार्य शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन जेल गार्डन में पुलिस फोर्स तैनात कर निर्माण कार्य करवा रहा है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह रावत ने बताया कि अभी नींव भरने का कार्य चल रहा है, जल्द भवन निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।
Read Moreखतरनाक नशे की गिरफ्त में टीन एजर्स
कोटद्वार। शहर और समीपवर्ती क्षेत्र के किशोर खतरनाक नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। ऐसे किशोर स्कूल जाने के बजाय नशे के जुगाड़ में रहते हैं। कोटद्वार शहर के कई किशोर बुरी तरह से नशे की गिरफ्त में हैं। इनमें अधिकांश दसवीं-बारहवीं के छात्र हैं। विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों को इसकी भनक तक नहीं लग पाती है। ऐसे छात्र अक्सर विद्यालय से गायब रहते हैं। उन्होंने नशा करने के ठिकाने बना रखे होते हैं। छात्र के विद्यालय न आने का शिक्षक भी संज्ञान नहीं लेते। जबकि माता-पिता को तो…
Read Moreबेस अस्पताल पर फिर संकट के बादल
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज के बेस चिकित्सालय का मेडिसिन विभाग फिर संकटग्रस्त स्थिति में दिखाई दे रहा है। बीते दो माह में अस्पताल से तीन डॉक्टर जा चुके हैं, हालांकि ये तीनों डॉक्टर बेहतर विकल्प मिलने पर अस्पताल छोड़ गए हैं, लेकिन उनका जाना रोगियों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। बेस चिकित्सालय में मेडिसिन विभाग में अक्सर डॉक्टरों की कमी रोगियों की परेशानी का कारण बनती है। मेडिसिन विभाग में एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर तथा चार असिस्टेंट प्रोफेसर के पद सृजित हैं, जिनमें प्रोफेसर की कमी…
Read Moreवर्ल्ड लंग फाउंडेशन ने आयोजित की प्रतियोगिता
कोटद्वार। वर्ल्ड लंग फाउंडेशन की ओर से जीआईसी सिलोगी में 16 अगस्त को तंबाकू निषेध विषय पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्रों ने तंबाकू के प्रयोग से होने वाली बीमारियों और नुकसान पर चित्र बनाए और भाषण दिए। भाषण प्रतियोगिता में अंकित कोठारी प्रथम, आशा द्वितीय और पूनम तृतीय रही। चित्रकला में लखपत सिंह पहले, मयंक लखेड़ा दूसरे और अजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्र कांत बलूनी ने किया।
Read More78 आपदा प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री
पिथौरागढ़। हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट और ग्रामीण विकास संस्थान के सहयोग से हिमालयन अध्ययन केंद्र द्वारा आपदाग्रस्त मुनस्यारी तहसील में राहत सामग्री बांटी जा रही है। रविवार को सेनर, प्यागंती, राथी, नमजला, धापा, तल्ला दुम्मर और मदकोट के 78 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। हिमालयन अध्ययन केंद्र के ब्लाक समन्वयक गंभीर सिंह मेहता ने बताया कि प्रभावितों को चारपाई, कंबल, तिरपाल, रेनकोट, कीचन सैट, टॉर्च, कृषि यंत्र बांटे गए। इसके अलावा 20 निर्धन विद्यार्थियों को 1500-1500 रुपये की छात्रवृत्ति भी दी गई। विधायक हरीश धामी के…
Read Moreमाओवाद और नक्सलवाद देश के लिए खतरा
पिथौरागढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न हो गया। शुभारंभ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बृजेश बनकोटी ने किया। कहा कि माओवाद और नक्सलवाद देश के लिए खतरा है। इससे निपटने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में उनकी गतिविधियाें पर निरंतर नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देकर समाज की तरक्की के साथ संगठन को सशक्त करने का आह्वान किया। विभाग प्रमुख प्रदीप जोशी, सह संयोजक विपिन जोशी, सचिन बोरा ने छात्रसंघ चुनावों में कामयाबी के लिए छात्र हितों के मुद्दों को…
Read Moreशिक्षा मित्रों को मिले स्थाई नियुक्ति
डीडीहाट। शिक्षा मित्र संगठन ने नियमित नियुक्ति की मांग की है। ब्लाक अध्यक्ष ललित प्रसाद जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अविलंब स्थाई नियुक्ति नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा मित्र 12 साल से अधिक समय से सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही कई शिक्षा मित्रों ने दो साल का बीटीसी का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें स्थाई नियुक्ति नहीं दी जा रही है। कहा कि कम मानदेय में दुर्गम और अति दुर्गम स्कूलों में…
Read More