मौलेखाल। कार्बेट से सटे सारुड़ गांव की एक गौशाला में रविवार की रात 12 फीट लंबा किंग कोबरा घुसने से दहशत फैल गई। गृह स्वामी केशव दत्त के जानवर उस वक्त बाहर बंधे थे। रात्रि में जब जानवरों को गौशाले में बांधने की तैयारी चल रही थी। उस वक्त कोबरा नजर आया। जमरिया गांव निवासी एक युवक ने किंग कोबरा को पकड़कर वन कर्मियों के हवाले कर दिया। सारुड़ गांव जिम कार्बेट पार्क से सटा हुआ है। अक्सर इस गांव में जंगली जानवर, सांप आदि वन्य जीव दिख जाते हैं।…
Read MoreCategory: Uttarakhand
जागेश्वर धाम की व्यवस्था को कमेटी गठन का निर्णय
अल्मोड़ा। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जागेश्वर धाम और मंदिर समूह की देखरेख के लिए उच्च स्तरीय कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस कमेटी में जिलाधिकारी अल्मोड़ा, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी जागेश्वर और उत्तराखंड के राज्यपाल द्वारा नामित सदस्य शामिल होंगे। यह समिति जागेश्वर मंदिर समूह के प्रबंधक की नियुक्ति भी करेगी। प्रशासन ने प्रबंधक पद के लिए आवेदन मांग लिए हैं। प्रबंधक की नियुक्ति पर अंतिम मुहर प्रदेश के राज्यपाल लगाएंगे। उल्लेखनीय है कि जागेश्वर धाम में चढ़ावे के बारे में अमर उजाला में प्रकाशित…
Read Moreदहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
अल्मोड़ा। पुलिस लाइन के निकट मल्ला माल गांव निवासी एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति, देवर और सास के खिलाफ धारा 498ए, 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में मल्ला माल गांव निवासी गौरा कोटुली ने कहा है कि उसका विवाह 10 अक्तूबर 2008 को ओम प्रकाश कोटुली के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे।…
Read Moreअनुदेशक का सप्ताह भर बाद भी पता नहीं
अल्मोड़ा। आईटीआई के लापता अनुदेशक गजेंद्र सिंह डसीला का एक सप्ताह बाद भी पता नहीं लग सका है। नगर व्यापार मंडल के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने गुमशुदा अनुसेवक का तीन दिन के भीतर पता नहीं लगने पर आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया। ढूंगाधारा निवासी आईटीआई अनुदेशक गजेंद्र सिंह डसीला 13 अगस्त से संस्थान से लापता हो गए थे। अनुदेशक के पिता ने पुलिस में इस मामले की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने अनुदेशक का पता लगाने को कई…
Read Moreपंपिंग योजना ठप्प, पानी को तरसे लोग
द्वाराहाट। बिजली की लाइन में खराबी के चलते रामगंगा पंपिंग योजना में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे नगर पंचायत क्षेत्र और उससे लगे गांवों में लोगों को पेयजल की किल्लत झेलनी पड़ रही है। लोग काफी दूर स्थित प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। जल संस्थान नगर क्षेत्र में सड़क से लगे गांवों में टैंकरों से पानी उपलब्ध करा रहा है। द्वाराहाट नगर पंचायत क्षेत्र समेत इससे लगे गवाड़, भ्याड़ी, कोटिला, सलालखोला, भुमकिया, कौला आदि गांवों में रामगंगा पंपिंग योजना से पानी की आपूर्ति…
Read More…इस मेले में लोग एक दूसरे को मारते हैं पत्थर
कोर्ट के निर्देशों के बाद ग्रामीणों को अब अपनी पंरपरा बदलनी पड़ रही है। बाराहीधाम में वर्षों से रक्षाबंधन पर चला आ रहा पत्थर मार युद्ध अब रबर की गेंदों से खेला जाएगा। यह बात जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी और मंदिर कमेटी के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, चार खामों, सात थोकों के प्रतिनिधियों की बैठक में कही। हाईकोर्ट के ताजा निर्देश उन्होंने हाईकोर्ट के ताजा निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि पत्थर मार युद्ध से होने वाले खून-खराबे को रोकने के लिए ऐसा किया…
Read Moreदाने-दाने को मोहताज 400 परिवारों ने ये कदम उठाया
लक्सर के गंगदासपुर गांव के 400 परिवार दाने-दाने को मोहताज हो गए थे। दो महीने से भरे पानी ने इन्हें बेहाल कर दिया था। मजबूरन इन परिवारों को घर छोड़कर पलायन करना पड़ा। अब गांव में 100 परिवार ही रह गए हैं। प्रशासन की बेरुखी से निराश ग्रामीण बैलगाड़ियों में जरूरी सामान और पशुओं को लेकर पथरी की ओर चले गए हैं। � लक्सर के खादर क्षेत्र के करीब दस गांवों में दो माह से बाढ़ का पानी भरा है। गंगदासपुर में अब भी डेढ़ फीट से अधिक पानी जमा…
Read Moreपशुपालकों की मदद को आगे आया पशुपालन विभाग
रुद्रप्रयाग। आपदा प्रभावित पशुपालकों की आजीविका दोबारा पटरी पर लाने के लिए पशुपालन विभाग आगे आया है। विभाग ने विशेष बकरी और गाय पालन योजना तैयार की है। प्रभावित पशुपालकों के लिए 75 फीसदी अनुदान पर 100-100 बकरी और गाय पालन यूनिट खोली जाएंगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय ने योजना को मंजूरी के लिए निदेशालय भेजा है। आपदा में जिले में हजारों घोड़े-खच्चर समेत कई मवेशी मलबे में दब गए थे। पशुपालन कर आजीविका चलाने वाले लोगों को इससे बड़ा झटका लगा। अब उनके सामने आर्थिकी का संकट बना हुआ…
Read Moreसंगीता प्रकरण को लेकर फिर होगा आंदोलन
बागेश्वर। भाकपा माले से संबद्ध अखिल भारतीय किसान महासभा, आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन और आंगनबाड़ी कार्यकत्री यूनियन की संयुक्त बैठक में संगीता मलड़ा मृत्यु प्रकरण को जोर-शोर से उठाने का निर्णय लिया गया। पुलिस और प्रशासन पर शराब तस्करी के मामलों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। कथित हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच पूरी नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। साथ ही तीन सितंबर को धरना देने का निर्णय लिया गया। मंडलसेरा के प्रावि बानरी में हुई बैठक में अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा और…
Read Moreसात बकरियों को दो तेंदुओं ने बनाया निवाला
बागेश्वर। भैरू चौबट्टा ग्राम सभा के तिलाड़ी तोक में शनिवार रात्रि डेढ़ बजे दोे तेंदुओं ने गोठ में सात बकरियों को निवाला बना लिया। क्षेत्र में पहले भी तेंदुए पशुओं को मार चुके हैं। भैरू चौबट्टा निवासी मोहन लाल यहां बाजार में रहते हैं। घर पर उनके वृद्ध पिता दीवान राम और मां रहती हैं। मोहन लाल के अनुसार शनिवार को रात लगभग डेढ़ बजे दो तेंदुए गोठ में घुस गए। उन्होंने सात बकरियों को मार डाला और खून पीकर चले गए। सुबह जागने पर दीवान राम को हादसे का…
Read More