पाटी या देवीधुरा कहां खुलेगा डिग्री कालेज

लोहाघाट। पाटी या देवीधुरा किसी एक स्थान पर डिग्री कालेज खोलने की मांग उलझती जा रही है। पाटी के लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के सामने पूरे तथ्यों के साथ तथा जमीन की उपलब्धता वाले दस्तावेज रखकर यह मांग पूरी कराने का आग्रह किया। दूसरी ओर देवीधुरा में डिग्री कालेज खोलने की मांग को लेकर स्वाधीनता सेनानी घनश्याम शास्त्री पिछले 55 वर्षों से नंगे पांव चल रहे हैं। श्री कुंजवाल ने स्वाधीनता सेनानी को दो दिन पूर्व आश्वासन दिया था कि वह उनकी मांग पूरी करेंगे। पाटी के…

Read More

बाराहीधाम में वालीबाल प्रतियोगिता शुरू

देवीधुरा। बाराहीधाम में मंडल स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इससे पूर्व जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने कमला क्लब हल्द्वानी तथा बाराही क्लब देवीधुरा के बीच हुए सद्भावना मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देवीधुरा कुमाऊं के हृदय में बसा हुआ है। यहां ग्रामीण प्रतिभागियों के लिए खेल का जो मंच दिया गया है, इससे उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। रुद्रपुर के जेएनवी इनक्लेव तथा नैनीताल बैंक की स्थानीय शाखा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में हल्द्वानी की टीम ने 3-2 सेटों से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के मुख्य…

Read More

सड़क हादसों में 20 लोग घायल

बाजपुर। अलग अलग तीन स्थानों हुए सड़क हादसों में बीस लोग घायल हो गये। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। खबर मिलते ही परिजनों और कई राजनीतिक दलों के नेताओें ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल पूछा। सोमवार को सुबह साढे़ सात बजे हल्द्वानी रोड गांव नमूना के पास छोटा हाथी संख्या यूके06/4573 गांव चकरपुर और आलापुर से मजदूरों को लेकर कालाढूंगी के पास नया गांव में अमरूद तोड़ने के लिए जा रहा था कि अचानक पलट गया, जिसमें महिला पुरुष 13 मजदूर घायल हो। घायलों की चीख पुकार…

Read More

गर्भ में बच्चे की मौत पर अस्पताल में तोड़फोड़

काशीपुर। महिला के गर्भ में बच्चे की मौत पर गुस्साए परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर सभी लोग भाग गए। अस्पताल के डाक्टर ने तोड़फोड़ करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया है। मुरादाबाद रोड स्थित सूद अस्पताल की डा. मीनू सूद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर कहा कि वह रविवार शाम अस्पताल में थीं। तभी आवास-विकास निवासी ज्योति तुली के परिजन अस्पताल आए और उसकी तबियत खराब होने की बात कही। डाक्टर के मुताबिक गर्भवती अपने…

Read More

राखियों में बंधे हैं धोनी, डोरेमोन और स्पायडरमैन

खटीमा। राखी अब दो धागों का बंधन नहीं रह गयाञ अब राखी भी फैशन के नए रंग में बाजार में है। बहनों को आकर्षित करने के लिए बाजार में तरह तरह की राखियां हैं, जिसमें सबसे अधिक धौनी राखी बच्चों को लुभा रही है। इसके अलावा डोरेमोन गेम और दुनिया के मशहूर कार्टून केरेक्टर राखी के रूप में बाजार में उपलब्ध हैं। रक्षा बंधन से दो दिन पूर्व बाजार में राखी खरीदने के लिए बच्चों और महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ी। तहसील रोड और मुख्य चौराहे के पास राखियों की…

Read More

गैस सिलेंडरों को लेकर मारामारी

गदरपुर। घंटों इंतजार करने के बावजूद सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। उपभोक्ता उस समय आपे से बाहर हो गए जब चिलचिलाती धूप, उमस भरी गर्मी में घंटों कतार में खड़े होने के बावजूद उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। सोमवार को सकैनिया, बरीराई, खानपुर पश्चिम, सूरजपुर नं. एक, बलखेड़ा, सम्पत्तपुर, जाफ रपुर, ग्राम चार नंबर के सैकड़ों ग्रामीणों सहित स्थानीय उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने को कतार में खड़े थे। हंगामा काट रहे उपभोक्ताओं का कहना था कि पिछले एक माह से इंडेन गैस एजेंसी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में…

Read More

लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

रुद्रपुर। भगवानपुर निवासी युवक से 25 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर एक कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने लाखों की धोखाधड़ी कर दी। मामले की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम भगवानपुर निवासी आशुतोष नेगी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसकी फुलसुंगी में साढ़े तीन एकड़ भूमि है। फरवरी 2012 में उसकी मुलाकात मैनेजिंग डायरेक्टर ग्रुप ऑफ डारविन प्लेटफार्म इंस्ट्रक्शन मुंबई के अजय सिंह से हुई। इस दौरान उसने एक अन्य युवक गगनदीप सिंह…

Read More

राहत के नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट

बड़कोट (उत्तरकाशी)। आपदा राहत में बंदरबांट की शिकायतें आपदा के बाद से ही आने लगी थी। बड़कोट तहसील क्षेत्र में आपदा के धन की बंदरबांट की शिकायत सामने आई है। सरकारी आंकड़े ही इसकी तस्दीक कर रहे हैं। बड़कोट में 16-17 जून की आपदा में कम और इसके बाद कई गुना अधिक नुकसान हो गया। यहां आपदा राहत पाने वालों की संख्या दिनोंदिन बढ़ना बड़े घालमेल की ओर इशारा कर रहा है। ईमानदारी से जांच हो तो दूध का दूध और पानी का पानी हो सकता है, लेकिन जब सब…

Read More

जोगथ मोटर मार्ग का बड़ा हिस्सा झील में समाया

चिन्यालीसौड़। हडियाड़ी गांव के पास जोगथ मोटर मार्ग का करीब पचास मीटर हिस्सा ढहकर टिहरी बांध झील में समा गया। इससे पहले झील से अलग-थलग पड़े दिचली गमरी क्षेत्र के 43 गांवों की समस्याएं और बढ़ गई हैं। टिहरी बांध झील से हडियाड़ी गांव के आसपास भू धंसाव बढ़ता जा रहा है। रविवार रात यहां जोगथ मोटर मार्ग का करीब 50 मीटर हिस्सा धंसकर झील में समा गया। ऐसे में ग्रामीणों को मोटर बोट से चिन्यालीसौड़ तक आने-जाने में चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। सोमवार को…

Read More

जल स्रोत फूटने से मल्ला गांव के ग्रामीण परेशान

उत्तरकाशी। सुपार्गा तथा मल्ला के बीच मोटा जलस्रोत फूटने से गांव की धान की खड़ी फसल सहित 100 नाली खेत धंस कर बर्बाद हो गए तथा करीब 200 नाली धान के खेत धंसने शुरू हो गये। भूधंसाव की चपेट में आने से तीन मकान की दीवारें फटने लगी है। गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती के दो मकान ध्वस्त होने के साथ ही बस्ती के 15 परिवार के घरों पर धंसाव का खतरा मंडराने से वे दिन में अपने घर तथा रात गोशालाओं में बिता रहे हैं। गांव के नीचे…

Read More