नई टिहरी। लोकसभा चुनाव फतह करने के लिए भाजपा बूथों को शक्ति केंद्र के रूप में मजबूत करेगी। इसके लिए पार्टी ने गांव चलो घर चलो का नारा मजबूत करने पर जोर दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि बैठक में 24-25 अगस्त को रामनगर में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत बयानबाजी से प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। उन्होंने सरकार पर आपदा पीड़ितों की उपेक्षा का आरोप लगाया। पार्टी…
Read MoreCategory: Uttarakhand
बच्चों के भविष्य के खातिर भोजन त्यागा
घनसाली (टिहरी)। शिक्षा विभाग के कारनामे भी निराले हैं। पहाड़ में कहीं एक ही विद्यालय में एक विषय के दो-दो शिक्षक हैं तो कहीं वर्षों से शिक्षकों का अकाल बना है। निस्वाली भाटगांव जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है। नौनिहालों का भविष्य बर्बाद न हो इसके लिए मजबूरन अभिभावकों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ रहा है। स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग पर सोमवार से अभिभावकों ने विद्यालय परिसर में ही भूख हड़ताल शुरू कर दी है। अभिभावकों ने…
Read Moreएक शिक्षिका वह भी छुट्टी पर
नई टिहरी। शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में स्थित प्राथमिक स्कूल सांदणाकोट के ताले शुक्रवार को नहीं खुल पाए। यहां कार्यरत शिक्षिका छुट्टी पर बताई गई हैं, जबकि शिक्षामित्र को पहले ही दूसरे स्कूल में भेजा गया है। जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही पर अभिभावकों में आक्रोश है। पौड़ीखाल क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षा बदहाल है। कहीं शिक्षक नहीं हैं, तो कहीं शिक्षक होने पर भी स्कूल नहीं खुल पा रहे हैं। सांदणाकोट के ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को गांव का प्राथमिक स्कूल नहीं खुल पाया। बच्चे…
Read Moreगुमशुदगी दर्ज, लापता सूची से नाम गायब
गोपेश्वर। केदारनाथ त्रासदी में अपनों को खो चुके लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय शासन-प्रशासन नमक छिड़कने का काम कर रहा है। मंडली घाटी के गोकुल और किशन के बेटे जलप्रलय के समय से लापता हैं। बेटों की गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई है, बावजूद इसके प्रशासन की ओर से जारी लापता लोगों की सूची में उनका नाम दर्ज नहीं है। जिससे परिजनों को अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है। जलप्रलय में के बाद से गोकुल सिंह का बेटा राकेश (23) और किशन सिंह का बेटा संजय…
Read More15 दिन बाद भी नहीं खुले मार्ग
देवाल। क्षेत्र के अधिकांश संपर्क मोटर मार्ग 15 दिन बाद भी यातायात के लिए नहीं खुल पाए हैं। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते देवाल-मुंदोली-वांण, देवाल-खेता-मानमती, देवाल-सवाड़ और बोरागाड़-चौड़ मार्ग कई स्थानों पर बदहाल पड़े हैं। मार्गों के बंद होने से जहां ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी वस्तुओं का टोटा बना हुआ है, वहीं नौकरीपेशा और अन्य ग्रामीणों को कार्याें के लिए अन्यत्र जाने में खासी मुश्किलें झेलनी पड़ रही है। सड़कें बंद होने से क्षेत्र का तहसील मुख्यालय थराली, कर्णप्रयाग और अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट गया है।
Read Moreमनरेगा में मिलेगा 150 दिन का रोजगार
कर्णप्रयाग। हर हाथ को रोजगार देने वाली केंद्र की महात्मा गांधी रोजगार योजना के तहत अब जिले में पंजीकृत जॉब कार्ड धारियों को 150 दिन का रोजगार और 142 रुपये प्रति दिन मजदूरी मिलेगी। पहले यह 100 दिन और 125 रुपये था। पिछले जून में आई आपदा से जोशीमठ, थराली, देवाल, नारायणबगड़, कर्णप्रयाग ब्लाक खासे प्रभावित हुए हैं। यहां संपर्क मार्ग, पुलिया, पेयजल लाइनें, नहरें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनके पुनर्निर्माण के लिए मनरेगा को उपयुक्त मानकर इसके मानकों को शिथिल कर दिया गया। जिले में मनरेगा का हाल जिले के…
Read More32 गांवों में आठ दिन से पसरा है अंधेरा
कर्णप्रयाग। आठ दिन बीत गए हैं, लेकिन नौली न्याय पंचायत के 32 गांवों में अंधेरा पसरा है। सोमवार को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर शीघ्र विद्युत बहाली नहीं होने पर निगम कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है। जनप्रतिनिधि हेमंत सेमवाल, राकेश रतूड़ी, धीरेंद्र भंडारी का कहना है कि 12 अगस्त से चूलाकोट, रतूड़ा, धारकोट, एरवाड़ी, घंडियाल, सिमतोली, नौली, थापली, बगोली सहित 17 ग्राम पंचायतों के 32 गांवों में बिजली गुल है। निगम अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या हल नहीं हो…
Read Moreसड़क क्षतिग्रस्त, जरूरी वस्तुओं की किल्लत
गोपेश्वर। घाट क्षेत्र के 50 ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाली घाट-नंदप्रयाग सड़क पिछले एक माह से थिरपाक गांव के समीप क्षतिग्रस्त पड़ी है, जिससे क्षेत्र में रसद, रसोई गैस, मिट्टी तेल और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या के निराकरण की मांग की। घाट क्षेत्र के बाबा उदय सिंह रावत, सुरेंद्र भंडारी, लक्ष्मण सिंह राणा, विजय प्रसाद, पंकज मैंदुली आदि ने बताया कि थिरपाक में जिस स्थान पर मोटर पुल निर्माण हो रहा है, वहां…
Read Moreलोगों को दी गई कानूनी जानकारियां
लोहाघाट। बाराकोट में जिला विधिक साक्षरता शिविर में जहां लोगों को कानूनी जानकारियां दी। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए शिविरों के जरिए एक ही स्थान में उन्हें अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। जिला जज बीएस दुग्ताल ने शिविर का शुभारंभ किया। कहा कि इन शिविरों के माध्यम से लोगों को कानूनी जानकारियां देकर उन्हें शोषण तथा अत्याचार से निजात दिलाना है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जोध सिंह ढेक की अध्यक्षता तथा डीजीसी भाष्कर मुरारी के संचालन में हुई गोष्ठी में प्राधिकरण की सचिव तथा सीजीएम गीता चौहान ने शिविर…
Read Moreपाटी या देवीधुरा कहां खुलेगा डिग्री कालेज
लोहाघाट। पाटी या देवीधुरा किसी एक स्थान पर डिग्री कालेज खोलने की मांग उलझती जा रही है। पाटी के लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के सामने पूरे तथ्यों के साथ तथा जमीन की उपलब्धता वाले दस्तावेज रखकर यह मांग पूरी कराने का आग्रह किया। दूसरी ओर देवीधुरा में डिग्री कालेज खोलने की मांग को लेकर स्वाधीनता सेनानी घनश्याम शास्त्री पिछले 55 वर्षों से नंगे पांव चल रहे हैं। श्री कुंजवाल ने स्वाधीनता सेनानी को दो दिन पूर्व आश्वासन दिया था कि वह उनकी मांग पूरी करेंगे। पाटी के…
Read More