अस्पताल का काम शुरू करो, नहीं तो आंदोलन

पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश महामंत्री प्र्रकाश पंत ने मोस्टामानू क्षेत्र में निर्माणाधीन बेस अस्पताल का निर्माण कार्य तक शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए नवंबर माह तक इस दिशा में उचित कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। भाजपा प्रदेश महामंत्री और पूर्व कबीना मंत्री प्रकाश पंत ने सोमवार को निर्माणधीन बेस अस्पताल का निरीक्षण कर क्षेत्र की जनता से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि तत्कालीन सरकार ने वर्ष 2011 में बेस अस्पताल के निर्माण के लिए 35.69 करोड़ रुपया स्वीकृत…

Read More

11 ग्राम पंचायतों की बनेगी संयुक्त संघर्ष समिति

गंगोलीहाट। न्याय पंचायत पोखरी की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों ने आरपार के संघर्ष का ऐलान किया है। प्रदेश सरकार पर दबाव बनाने के लिए क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों ने संयुक्त संघर्ष समिति गठित करने का निर्णय लिया है। मुरलीधर जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की नाकामी की वजह से आजादी के 67 सालों बाद भी जीबल, गोयल और गराली गांव सड़क सुविधा से वंचित है। क्षेत्र में बैंक खोलने और कुकिंग गैस की सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर…

Read More

बेस के लिए गोरंगघाटी के लोगों का प्रदर्शन

पिथौरागढ़। मोस्टामानू में ही बेस अस्पताल का निर्माण करने की मांग को लेकर गोरंगघाटी के लोगों ने सोमवार को निर्माणस्थल पर प्रदर्शन किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा के नेतृत्व में बेस अस्पताल के निर्माण स्थल मोस्टामानू में एकत्र लोगों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम बेस अस्पताल के भवन निर्माण में खर्च हो चुकी है। कांग्रेस सरकार ने आते ही अन्यत्र बेस अस्पताल बनाने की बात कहते हुए अस्पताल निर्माण का काम बंद कर दिया। प्रदर्शन में समिति के…

Read More

आपदा से बचने को ऊँ नम: शिवाय का जाप

जाखनी/अस्कोट। आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित गंगोलीहाट के जाखनी स्थित वैष्णवी मंदिर में 24 घंटे का ऊँ नम: शिवाय का जाप कर उत्तराखंड को प्राकृतिक आपदा से बचाने की कामना की गई। अस्कोट और धारीधमौड़ा में महाशिवपुराण यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया है। सात हजार फीट की ऊंचाई में स्थित गंगोलीहाट के वैष्णी देवी मंदिर में हर संक्रांति को मानव कल्याण के लिए ऊँ नम: शिवाय महामंत्र का जाप किया जाता है। मंदिर स्थित श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के महंत चेतन गिरी महाराज ने इस बार उत्तराखंड…

Read More

पेंशन के लिए कोर्ट जाएंगे गुरुजन

पिथौरागढ़। अंशदायी पेंशन योजना में कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों को पेंशन योजना में शामिल की मांग मुखर होने लगी है। शिक्षकों ने अब न्यायालय की शरण लेने का मन बना लिया है। आंदोलन को सफल बनाने के लिए जितेंद्र वल्दिया और ललित बसेड़ा को संयोजक बनाया गया है। जिला मुख्यालय में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों के लिए 6 अगस्त, 2004 को विज्ञप्ति निकाली गई। इसके बाद चंपावत के 100 और पिथौरागढ़ के 171 शिक्षकों को छह माह…

Read More

यूओयू की सेमेस्टर और मुख्य परीक्षाएं शुरू

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाएं प्रदेश के 52 केंद्रों पर सोमवार से शुरू हो गईं हैं। इस बार कुल 22 हजार विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। दैवीय आपदा की वजह से इस बार प्रश्नपत्र और कापियां पहुंचाने एवं पर्यवेक्षकों के पहुंचने में मुश्किलें आईं लेकिन अंतत: सभी केंद्रों पर परीक्षाएं सुचारु तरीके से प्रारंभ हो गईं। एमबीपीजी कॉलेज में कुलपति प्रो. सुभाष धूलिया ने परीक्षा नियंत्रक प्रो. गोविंद सिंह, प्राचार्य डा. बीसी मेलकानी, पूर्व प्राचार्य डा. बीसी उप्रेती के साथ परीक्षा के पहले दिन केंद्र का औचक…

Read More

मुख्य नगर अधिकारी ने उड़ाया ‘सैनिकों’ का मजाक

देश की सीमा पर लड़ने वाले सेना के अफसरों को देहरादून में बिल्डरों के खिलाफ लड़ाई लड़नी पड़ रही है। और जब वे इसकी शिकायत करने नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी के पास पहुंचे तो अधिकारी ने उनका मजाक उड़ाया गया। इन बुजूर्गों को नगर निगम से लेकर जिला प्रशासन और एमडीडीए कार्यालयों में धक्के खाने पड़ रहे हैं। इसके बावजूद उनकी पीड़ा सुनने के बजाए उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। सरकारी मशीनरी की इस कार्य शैली से सेना के रिटायर अफसर आहत हैं। बिल्डर ने पूरी सड़क…

Read More

कुदरत ने तोड़ी, राखी की डोर..

कुदरत ने कई बहनों के भाई तो छीने ही अब रह-रह कर याद भी दिला रही है। बहनें भाईयों के बिना मायूस हैं और इधर रक्षाबंधन ने भी दस्तक दे दी। आपदा ने पहाड़ के रास्ते ही नहीं तोड़े, रिश्तों को जोड़ने वाली डोर की राह भी कमजोर कर दी है। आपदाग्रस्त क्षेत्रों की कई बहनें इस रक्षाबंधन पर मायूस हैं। मुझे बेनटेन वाली राखी चाहिए..! भाई आपदा में लापता वजह कि बाहर रहने वाले उनके भाई राखी बंधवाने घर नहीं आ पा रहे हैं। दूसरी ओर, कई बहनों के…

Read More

हाथ की नस ‘काटने’ से इन्हें मिला नया जीवन

देहरादून के हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जौलीग्रांट के शल्य चिकित्सा विभाग ने एक अनोखा कारनामा कर दिखाया है। जिसकी बदौलत दो लोगों को नई जिंदगी मिली है। शल्य चिकित्सा विभाग ने दो हृदय रोगियों की बाईपास सर्जरी में हाथ की नस से ग्राफ्ट लगाया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों का दावा है कि उनका जीवन 25 साल तक के लिए सुरक्षित हो गया। जौलीग्रांट अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने पर रुद्रप्रयाग के प्रेमप्रकाश और मुजफ्फरनगर के दिलशाद को भर्ती कराया गया था। दोनों की आपातकालीन स्थिति में बाईपास सर्जरी की…

Read More

पेयजल निगम दफ्तर शिफ्ट करने पर भड़के लोग

घनसाली (टिहरी)। पेयजल निगम कार्यालय को घनसाली से नई टिहरी जिला मुख्यालय शिफ्ट करने पर स्थानीय लोग भड़क उठे हैं। पेयजल निगम कार्यालय यथावत रखने की मांग पर सोमवार को लोगों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। पेयजल मंत्री को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कार्यालय शिफ्ट करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। मुख्य अभियंता सुनील कुमार ने 14 जून को घनसाली जल निगम कार्यालय को समाप्त कर जिला मुख्यालय शिफ्ट करने के आदेश जारी किए हैं। समाचार पत्रों में यह खबर प्रकाशित होने के बाद कार्यालय यथावत रखने…

Read More