रुद्रप्रयाग। विकास खंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत कोटी मदोला में सणगू-सारी मोटर मार्ग के कारण प्राथमिक विद्यालय कोटी मदोला को खतरा हो गया है। बारिश के कारण हो रहे भूस्खलन से सड़क का मलबा स्कूल के पीछे गिर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रोड कटिंग से जूनियर हाईस्कूल कोटी मदोला की पेयजल योजना की दो वर्ष बाद भी मरम्मत नहीं करवाई गई है। जूनियर हाईस्कूल कोटी के विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, प्राइमरी स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोशन लाल, पूर्व प्रधान बीरेंद्र नेगी, गिरीश लाल, संतोष…
Read MoreCategory: Uttarakhand
सड़क बनाने के लिए गिराने पड़ेंगे पांच मकान
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रापुरी बाजार में नए समरेखण के मुताबिक रोड कटिंग फिलहाल मुश्किल दिखाई दे रही है। कटिंग के लिए यहां ऊपर की ओर पांच भवनों को गिराना पडे़गा, तभी यहां स्थायी सड़क का निर्माण हो पाएगा। मामले को देखते हुए नदी के किनारे से अस्थायी सड़क निर्माण पर विचार किया जा रहा है। बीआरओ केदारनाथ एनएच को भीरी बाजार से चंद्रापुरी बाजार तथा अगस्त्यमुनि की ओर से चंद्रापुरी बाजार से कुछ पहले सड़क को वाहनों के आवागमन के लिए खोल चुका है। जहां पर रोड कटिंग…
Read Moreआपदा का सही मूल्यांकन करने में सरकार विफल
बागेश्वर। उत्तराखंड पंचायती वन संघर्ष संगठन के अध्यक्ष रमेश पांडे कृषक ने कहा कि राज्य में आई आपदा की सही स्थिति का मूल्यांकन और अवलोकन करने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल रही है। सरकार केंद्रीय नेतृत्व को खुश करने में लगी हुई है। बहुगुणा सरकार राज्य में खाद्य सुरक्षा बिल लागू करने की जल्दबाजी दिखा रही है। श्री पांडे ने कहा कि उत्तराखंड के सीएम श्री बहुगुणा स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राज्य में खाद्य सुरक्षा बिल लागू करने की जल्दबाजी कर रही है। जो चिंता का विषय…
Read Moreभूस्खलन से भयभीत हैं खारबगड़ के लोग
बागेश्वर। कपकोट के खारबगड़ गांव में भूस्खलन के कारण जान-माल का भय बना हुआ है। कुछ परिवारों ने अन्यत्र शरण ले रखी है। क्षेत्रीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और जिलाधिकारी ने गांव का दौरा कर लोगों को शीघ्र पुनर्वास का भरोसा दिलाया। खारबगड़ गांव में आगे की तरफ रेवती नदी से भूकटाव हो रहा है। जबकि पीछे से पहाड़ी में कई स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण मलबा बस्ती के पास तक आ गया है। गांव में लगभग दो दर्जन परिवार रहते हैं। इनमें से आधा दर्जन परिवार पूर्व में…
Read Moreआंदोलकारियों को शीघ्र जारी करें प्रमाण पत्र
गरुड़। सर्वदलीय उत्तराख्ंाड राज्य आंदोलनकारी कल्याण समिति की ब्लाक इकाई की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन सितंबर के अंत तक जिले के 352 चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र जारी नहीं करेगा तो संगठन डीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा। राम मंदिर धर्मशाला गरुड़ में संगठन के जिलाध्यक्ष पूरन पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन और प्रदेश शासन चयनित राज्य आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र जारी करने में आखिरकार देरी क्यों कर रहा है। जबकि जिला प्रशासन ने चार…
Read Moreखोज और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया
बागेश्वर। काफलीगैर में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। प्रतिभागियों को खोज और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र भी दिए गए। शिविर में पुलिस, राजस्व पुलिस और पीआरडी जवानों को खोज और उपचार की जानकारी दी गई। आपदा पीड़ितों को खाई से निकालने की तकनीकों के बारे में बताया गया। समापन समारोह में आपदा प्रबंधन अधिकारी मंजू पांडे और साहसिक पर्यटन अधिकारी राजेंद्र सिंह ऐरी ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। इस मौके पर मुख्य प्रशिक्षक भुवन चौबे, राजकुमार मेहता, रवींद्र कालाकोटी, वीरेंद्र…
Read Moreबलमणा-देवप्रयाग मार्ग के समरेखण पर उठे सवाल
पौड़ी। बलमणा देवप्रयाग मोटर मार्ग समरेखण पर कुलासू के ग्रामीणों ने ऐतराज जताया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क का समरेखण नहीं बदला गया तो गांवों के कई काश्तकारों को अपनी भूमि गंवानी पड़ेगी। विकास खंड कोट के अंतर्गत बलमणा से देवप्रयाग के लिए नौ किमी सड़क स्वीकृत हुई। इससे कुलासू समेत चमराड़ा, थापली, भटगांव, सैंध, ग्वाीराला आदि गांवों को यातायात की सुविधा से जोड़ा जाना है, लेकिन सड़क निर्माण से पहले ही इसके समरेखण पर सवाल उठने लगे हैं। कुलासू के ग्रामीण जगमोहन सिंह, प्रेम सिंह, टीका प्रसाद, राकेश सिंह,…
Read Moreराहत सामग्री सड़ गई तो फेंकनी पड़ी
श्रीनगर। राज्य सरकार की ओर से आपदा पीड़ितों की मदद के लिए प्रशासन को उपलब्ध कराया गया राशन बंद कमरों में सड़ रहा है। यही नहीं कई राशन विक्रेताओं के पास भी पैकेट हैं, लेकिन वे जरूरतमंदों तक पहुंच ही नहीं पाए हैं। रविवार रात आपदा राहत के लिए लाए गए खाद्य सामग्री के 500 से अधिक पैकेट बुघाणी मार्ग पर पड़े मिले। नगर में दो माह पूर्व राहत के लिए आई सामग्री जब सड़ गई तो सड़कों पर फेंक दी गई। बुघाणी मार्ग पर गढ़वाल सभा चंडीगढ़ के नाम…
Read Moreशिकायत से गुस्साए कर्मियों ने बंद रखे
श्रीनगर। छात्र नेताओं की ओर से शिकायत करने से गुस्साए एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर के कर्मचारियों ने सोमवार सुबह फीस काउंटर नहीं खोले। इससे दूरस्थ क्षेत्रों से आए छात्रों को परेशानी उठानी पड़ी। यह देख छात्र नेता कर्मचारियों पर गुस्सा गए। इसके बाद छात्र नेताओं ने कुलपति कार्यालय पहुंचकर हंगामा काटा। उन्होंने कर्मचारियों की तबादले की मांग की। कुलपति ने मांग पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। शनिवार को छात्र नेताओं ने बीएससी काउंटर के कर्मचारियों की शिकायत प्रभारी कुलपति प्रो. एमएसएम रावत से की थी। उनका आरोप…
Read Moreस्ट्रीट लाइट तक के नहीं हुए इंतजाम
श्रीनगर। आपदा के दो महीने बाद भी जलमगभन हुए आईटीआई, लोअर भक्तियाना, शक्तिविहार क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। अब भी गलियों में जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हैं। निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण कई इलाकों में जल भराव की समस्या पैदा हो गई है। इससे यहां बीमारी फैलने का अंदेशा बढ़ गया है। संवेदनशील क्षेत्र होने के बावजूद यहां स्ट्रीट लाइट तक के इंतजाम नहीं हैं। आपदा को दो माह गुजर गए लेकिन आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थितियां ज्यादा सुधरी नहीं हैं। शक्ति विहार…
Read More