चौखुटिया। चोरों ने बद्रीनाथ मोटर मार्ग में स्थित जय भवानी ज्वेलर्स की दुकान के पीछे के दरवाजे तोड़कर करीब पचास हजार रुपये कीमत के जेवर चुरा लिए। जानकारी के मुताबिक चोर सोमवार की रात भवानी ज्वेलर्स की दुकान के पीछे के दो दरवाजे तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए। वहां रैकों में रखा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। दुकान में ही लोहे की एक बड़ी गैंती भी पड़ी मिली है। आशंका है कि चोरों ने इसी गैंती के जरिए दरवाजे तोड़े होंगे। इधर दुकान स्वामी हेमंत वर्मा ने बताया कि वह…
Read MoreCategory: Uttarakhand
सात दिन से आखिर कहां हैं अनुदेशक डसीला
अल्मोड़ा। डे केयर सेंटर के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लापता आईटीआई अल्मोड़ा के अनुदेशक गजेंद्र सिंह डसीला का पता लगाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि परिजनों के काफी प्रयासों के बाद भी अनुदेशक डसीला का सात दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। उन्होंने आशंका जताई है कि डसीला के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। उन्होंने जिलाधिकारी से अपने स्तर से कार्रवाई कर लापता अनुदेशक डसीला का सुराग लगाने की मांग की है। ज्ञापन में केके पंत, इंद्र सिंह…
Read Moreअब हर ब्लाक में खुलेंगे बायट
अल्मोड़ा। भारत सरकार से मिले निर्देशों के बाद राज्य में शिक्षक शिक्षा (प्रशिक्षण) संस्थानों का पुनर्गठन कर दिया गया है। अब हर एक ब्लाक में एक-एक ब्लाक शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (बायट) भी खोले जाएंगे। शुरू में प्रयोग के तौर पर राज्य में तीन बायट खोले जा रहे हैं। इसके अलावा राज्य में तीन और डायट खोले जा रहे हैं। जिससे इनकी संख्या बढ़ कर 13 हो जाएगी। एससीईआरटी के साथ ही डायट और ब्लाक स्तर पर खोले जाने वाले बायट में अकादमिक पदों के लिए अलग संवर्ग गठित कर दिया…
Read Moreनाला उफनाने से भूस्खलन, मकानों में दरारें
रानीखेत। मंगलवार दोपहर भारी बारिश के कारण उफनाए जामा मस्जिद के समीपवर्ती नाले ने सुदामापुरी और कुरेशियन मोहल्ले में जमकर कहर बरपाया। एरोली और आसपास के गांवों को जोड़ने वाले मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए। मकानों में दरारें आ गईं, जबकि कई घरों के आंगन भूस्खलन की चपेट में हैं। जामा मस्जिद के भवनों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट डा. इकबाल अहमद, कैंट सीईओ प्रमोद कुमार और सभासद मोहन नेगी ने मौके का मुआयना किया। मंगलवार दोपहर लगभग पौने घंटे तक हुई ताबड़तोड़ बारिश से नगर के…
Read Moreसेहत विभाग की टीम ने की ब्रांडेड कम्पनियों के मॉल पर छापेमारी
कपूरथला: देश और परदेस में तेजी से फ़ैल रहे ब्रांडेड कम्पनियों के मॉल जो की दावा कर रहे है की इन मॉल में मिलने वाला हर प्रकार सामान चाहे वो खाने पीने का हो या पहनने वाला कपड़ो का या घर में प्रयोग में अन्य वस्तुए की क्वालिटी और उत्पादन सबसे बढिय़ा और सुरक्षित ढंग से मॉल में रखा जाता है पर इन कम्पनियों के दावे तब खुलते और हवाई सिद्ध हुए जब कपूरथला सुल्तानपुर रोड पर बने एक ब्रांडेड कम्पनी (इजी डे ) के मॉल पर कपूरथला के सेहत…
Read Moreप्रबंध समिति के खाते से निकाले दो लाख
रुड़की। एक प्रधानाध्यापक ने बिना बताए प्रबंध समिति के खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्पष्टीकरण तलब किए जाने के बावजूद प्रधानाचार्य ने जवाब नहीं दिया। अब प्रबंधन इस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। प्रधानाध्यापक के खिलाफ पहले भी गबन का मामला चल रहा है। इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज है। नारसन के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने प्रबंध समिति के खाते से 21 जून को दो लाख रुपये निकाले थे। यह धनराशि किस लिए निकाली…
Read Moreशंकरदेव का सुराग लगाने पहुंची सीबीआई
हरिद्वार। बाबा रामदेव के गुरु शंकर देव की तलाश में सीबीआई दिल्ली की टीम दोबारा हरिद्वार पहुंच गई है। सोमवार को टीम ने संन्यास रोड स्थित एक आश्रम के स्वामी से पूछताछ की। टीम ने करीब एक घंटे तक स्वामी से बातचीत की। इसके बाद कनखल स्थित कृपालु बाग आश्रम की भी टोह ली। बाबा रामदेव के गुरु स्वामी शंकर देव 14 जुलाई 2007 को संदिग्ध परिस्थितियों में कनखल स्थित कृपालु बाग आश्रम से लापता हो गए थे। 16 जुलाई 2007 को आचार्य बालकृष्ण ने कनखल थाने में मुकदमा दर्ज…
Read Moreबेटा नहीं हुआ तो बंधक बनाकर की मारपीट
झबरेड़ा। पुत्र पैदा न होने पर एक महिला को उसके ससुरालवालों ने बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा। झबरेड़ा थानाक्षेत्र के झबरेड़ी गांव निवासी एक ग्रामीण की पुत्री का विवाह करीब नौ साल पहले डांकोवाली थाना देवबंद यूपी निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि दो लड़कियां होने के बावजूद पुत्र पैदा न होने पर ससुराल पक्ष के लोग उससे खफा हो गए और उत्पीड़न करने लगे। शनिवार को विवाहिता के साथ ससुरालवालों ने जमकर मारपीट की। रात को उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। अगले दिन…
Read Moreदरगाह समेत तीन गांवों में पेयजल संकट
पिरान कलियर। नलकूप की मोटर फुंकने से दरगाह क्षेत्र समेत तीन गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है। करीब दो महीने से आए दिन यह समस्या खड़ी हो रही है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। दरगाह क्षेत्र में जल संस्थान का पेयजल नलकूप और ओवरहेड टैंक है। इस टैंक से दरगाह क्षेत्र के अलावा कलियर गांव, मुकर्रबपुर, बेड़पुर गांव के लिए पेयजल की आपूर्ति की जाती है। चार-पांच दिन पहले नलकूप की मोटर फुंक गई थी। तब से क्षेत्र में पानी…
Read Moreप्राइमरी स्कूल कोटी मदोला के पीछे गिर रहा सड़क का मलबा
रुद्रप्रयाग। विकास खंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत कोटी मदोला में सणगू-सारी मोटर मार्ग के कारण प्राथमिक विद्यालय कोटी मदोला को खतरा हो गया है। बारिश के कारण हो रहे भूस्खलन से सड़क का मलबा स्कूल के पीछे गिर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रोड कटिंग से जूनियर हाईस्कूल कोटी मदोला की पेयजल योजना की दो वर्ष बाद भी मरम्मत नहीं करवाई गई है। जूनियर हाईस्कूल कोटी के विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, प्राइमरी स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोशन लाल, पूर्व प्रधान बीरेंद्र नेगी, गिरीश लाल, संतोष…
Read More