चंपावत। जिले के अति दुर्गम और पिछड़े क्षेत्र खिरद्वारी में एएनएम सेंटर खोलने की मांग दिनोंदिन जोर पकड़ने लगी हैै। इस संबंध में ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पोथ ग्राम पंचायत के तहत आने वाले खिरद्वारी में आदिम जनजाति वन रावतों के कई परिवार निवास करते हैं। बावजूद इसके यहां किसी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा मुहैया नहीं…
Read MoreCategory: Uttarakhand
निर्माणाधीन मसजिद को लेकर तनाव
काशीपुर। सरकारी अनुमति के बिना चुपचाप मसजिद निर्माण को लेकर एक ही धर्म के दो संप्रदायों में जबरदस्त तनाव है। एक संप्रदाय के सैकड़ों लोगों ने निर्माणाधीन स्थल घेरकर जब हंगामा किया तब निर्माण कार्य रुका। देर रात तक पुलिस घटनास्थल पर डटी रही और दोनों पक्ष में सुलह कराने के प्रयास में थी। उधर पुलिस ने निर्माणाधीन मसजिद में जबरन घुसने के प्रयास में एक युवक को हिरासत में लिया है। छावनी के निकट बाबा भुल्लन शाह की मजार और मसजिद के पास ही एक भूखंड पर एक संप्रदाय…
Read More17 मीट विक्रेताओं के आवेदन खारिज
रुद्रपुर। मीट विक्रेताओं द्वारा लाइसेंस के लिए प्रस्तुत किए गए आवेदन पत्रों की जांच में 17 आवेदन खारिज हो गए। जबकि प्रथम चरण 19 विक्रेताओं का लाइसेंस जारी करने की संस्तुति की गई है। शहर में धड़ल्ले से मानकों के विपरीत और सड़कों पर अतिक्रमण कर मीट बेचा जा रहा है। इस पर नगर निगम और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम ने कई बार अभियान चलाकर सड़ा गला मीट नष्ट भी किया। लेकिन मीट विक्रेताओं पर इसका कोई असर नहीं हुआ। बाद में नगर निगम की मुख्य नगर अधिकारी निधि…
Read Moreपति को भू-माफिया ने बनाया बंधक
रुद्रपुर। एक महिला ने भू माफिया पर पति का अपहरण कर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने ग्रामीणों के साथ धरना देकर एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्राम गंगापुर निवासी मीरा सिंह ने ग्रामीणों के साथ एसएसपी कार्यालय के समक्ष धरना दिया। महिला ने आरोप लगाया कि गदरपुर क्षेत्र के कुछ भू माफियाओं ने कृषि भूमि जबरन अपने नाम कराने के लिए उसके पति का अपहरण कर बंधक बना रखा है। 18 अगस्त को जब इस बात का पता चला तो वह तहरीर लेकर…
Read Moreएलआईसी अभिकर्ता के घर चोरी
सितारगंज। रिश्तेदार के यहां परिवार सहित जागरण में गए एलआईसी अभिकर्ता के घर के ताले तोड़कर चोरों ने छह हजार की नगदी समेत लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे एलआईसी अभिकर्ता ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी गए सामान का मुआयना किया। शहर के वार्ड संख्या आठ गणेश मंदिर के पीछे गरिमा बंसल के मकान में एलआईसी अभिकर्ता लखन स्वरूप गंगवार मय परिवार के रहते हैं। सोमवार की रात लखन अपनी पत्नी राजकुमार व…
Read Moreबड़कोट महाविद्यालय में कपिल को ताज
बड़कोट। राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के कपिल जयाड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एबीवीपी के सुनील राणा को 68 मतों से हराया। सचिव सहित अन्य पदाधिकारी पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। मंगलवार को महाविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए मतदान एवं मतगणना हुई। 279 छात्र-छात्राआें ने मतदान किया। परिणाम घोषित करते हुए चुनाव प्रभारी डा. दीपक पांडेय ने बताया कि कपिल जयाड़ा ने 143 मत हासिल कर जीत दर्ज की है। उनके निकटम प्रतिद्वंदी सुनील राणा को 75 मत मिले। ममलेश डिमरी को 58…
Read Moreआठ दिन से अलग-थलग पड़ा है उत्तरकाशी
उत्तरकाशी। ऋषिकेश-देहरादून से उत्तरकाशी तक गंगोत्री हाईवे पर आठ दिन बाद भी यातायात बहाल नहीं हो पाया है। इससे आगे भटवाड़ी गंगोत्री की ओर तो राजमार्ग 16 जून से ही अवरुद्ध है। इन हालातों में देश दुनिया से अलग-थलग पड़े उत्तरकाशी जनपद में दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। गंगोत्री हाईवे के नालूपाणी वाले हिस्से में पहाड़ी से भूस्खलन का सिलसिला जारी रहने से बीआरओ आठवें दिन भी यातायात बहाल नहीं कर पाया। यहां लोग जान जोखिम में डालकर गिरते पत्थरों के बीच पैदल आवाजाही को मजबूर हैं। सड़क अवरुद्ध होने…
Read Moreजल स्रोत फूटने से मल्ला गांव के ग्रामीण परेशान
उत्तरकाशी। सुपार्गा तथा मल्ला के बीच मोटा जलस्रोत फूटने से गांव की धान की खड़ी फसल सहित 100 नाली खेत धंस कर बर्बाद हो गए तथा करीब 200 नाली धान के खेत धंसने शुरू हो गये। भूधंसाव की चपेट में आने से तीन मकान की दीवारें फटने लगी है। गांव की अनुसूचित जाति की बस्ती के दो मकान ध्वस्त होने के साथ ही बस्ती के 15 परिवार के घरों पर धंसाव का खतरा मंडराने से वे दिन में अपने घर तथा रात गोशालाओं में बिता रहे हैं। गांव के नीचे…
Read Moreघास काटते वक्त पहाड़ी से गिरी महिला, गंभीर
उत्तरकाशी। डुंडा प्रखंड के कवां गांव में जंगल में घास काटते समय पहाड़ी से गिरकर एक महिला घायल हो गई। महिला की गंभीर हालत को देख चिकित्सकों ने उसे देहरादून रेफर किया है। रास्ते बंद होने से परिजन उसे देहरादून नहीं ले जा पा रहे हैं। कवां गांव की दीपमाला (32) पत्नी गोपाल राम मंगलवार सुबह घास काटने के लिए जंगल गई थी। पूर्वाह्न करीब 11 बजे पहाड़ी से घास काटते समय वह फिसलकर करीब सौ फीट गहरे खड्ड में जा गिरी। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने…
Read Moreतलाशने होंगे यमुनोत्री, गंगोत्री हाईवे के विकल्प
उत्तरकाशी। गंगोत्री-यमुनोत्री यात्रा मार्गों पर चार वर्षों से प्रकृति का कहर टूट रहा है। नासूर बना भूस्खलन बार-बार यात्रा मार्गों पर ब्रेक लगा रहे हैं। इन हालातों में बीते वर्षों से छह माह का यात्रा सीजन महज दो माह में ही सिमट जाता है। सैकड़ों गांव अलग-थलग पड़ने से दिक्कतें आ रही हैं। इस बार दो महीने से ज्यादा समय बीतने पर भी राजमार्गों पर यातायात बहाल नहीं हो पाया है। ऐसे में क्षेत्र की जनता अब वैकल्पिक मार्गों की मांग करने लगी है। गंगोत्री राजमार्ग चार वर्षों से धरासू…
Read More