हल्द्वानी। बिजली की बेशर्मी का खामियाजा मंगलवार को भी सुबह-शाम लोगों ने भुगता। कालाढूंगी चौराहा सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में सुबह करीब दस बजे गई बिजली दोपहर में लौटी, जबकि शाम होते-होते 33 कमुलवागांजा सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में अंधेरा छा गया। करीब पांच घंटे तक कर्मचारी फाल्ट खोजते रहे और रात करीब नौ बजे बिजली सप्लाई सुचारु हो पाई। इससे शाम की दुकानदारी तो चौपट हुई और बच्चे भी बगैर किताब खोले सो गए। कटौती के विभिन्न रूप धारण कर बिजली रोज लोगों को इलाके बदल-बदलकर सता रही है।…
Read MoreCategory: Uttarakhand
युद्घवीर हत्याकांडः डर के आगे हारे आरोपी
युद्घवीर हत्याकांड के आरोपी सुधा पटवाल व उसके साथियों ने युद्घवीर को मारने के लिए कुछ ओर ही प्लानिंग की थी, लेकिन एन मौके पर इन्हें प्लानिंग बदल डाली। जिससे कारण सुधा और उसके साथी पुलिस की पकड़ में आ गए। चारों ने युद्धवीर को मारने के बाद उसके शव को उफनाती सहस्त्रधारा नदी में ठिकाने लगाने की योजना बनाई थी। लेकिन रास्ते में पुलिस चेकिंग देखकर हरिओम डर गया और यही डर उसकी और सुधा की गिरफ्तारी की वजह बन गया। पूछताछ में हरिओम ने पुलिस को बताया कि…
Read Moreदुकान से एक लाख के जेवरात उड़ा ले गए चोर
लंबगांव (टिहरी)। रातलधार में पंवार ज्वैलर्स का ताला तोड़कर चोर एक लाख के सोने, चांदी के जेवरात और नगदी उड़ा ले गए। चोरी होने से दुकानदार दहशत में हैं। व्यापार मंडल ने चोरों की गिरफ्तारी जल्द नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पंवार ज्वैलर्स के स्वामी नागेंद्र सिंह पंवार मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देखकर हैरान रह गए। दुकान से सोने, चांदी के जेवर गायब मिले। इनकी बाजार कीमत एक लाख के लगभग बताई जा रही है। तिजोरी में रखे 700 रुपये भी…
Read Moreटिहरी बांध झील का जलस्तर बढ़ा
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील के जलस्तर में मंगलवार को 30 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। सोमवार को झील का जलस्तर 818.65 आरएल मीटर था। मंगलवार को झील का जलस्तर बढ़कर 818.95 आरएल मीटर तक पहुंच गया। सोमवार रात हुई बारिश से झील का जलस्तर बढ़ गया। भिंलगना और भागीरथी से मंगलवार को 1200 क्यूमेक्स पानी आया। मंगलवार को भी टिहरी बांध से 1170 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। इनमें 580 क्यूमेक्स पावर हाउस, 600 क्यूमेक्स स्पिलवे से छोड़ा गया।
Read Moreकब्रिस्तान के विस्तारीकरण के लिए मिले 96 लाख
नई टिहरी। बौराड़ी में केमसारी स्थित कब्रिस्तान के विस्तारीकरण-सुदृढ़ीकरण के लिए 96.39 लाख की स्वीकृति मिलने पर मुस्लिम संगठन ने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और टिहरी विधायक दिनेश धनै का आभार जताया है। इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष फरीद खान और उपाध्यक्ष फारुख शेख ने बताया कि पुनर्वास विभाग की ओर से कब्रिस्तान के निर्माण में कई खामियां होने से लोगाें को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिससे संगठन की ओर से पिछले 15 वर्षो से लगातार कब्रिस्तान के विस्तारीकरण की मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि…
Read Moreबीईओ के आश्वासन पर माने अभिभावक
घनसाली (टिहरी)। जूनियर हाईस्कूल निस्वाली भाटगांव में शिक्षकों की तैनाती की मांग पर भूख हड़ताल पर बैठे अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित कर दिया है। खंड अधिकारी एनडी थपलियाल ने दो सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती करने की बात कही। तय सीमा के अंतर्गत शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर अभिभावकों ने फिर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। जूनियर हाईस्कूल निस्वाली भाटगांव में शिक्षकों के छह पद स्वीकृत हैं लेकिन विद्यालय में कार्यरत सिर्फ दो ही शिक्षक हैं।…
Read Moreआपदा प्राकृतिक कम, मानवकृत ज्यादा
गोपेश्वर। जिला आपदा प्रबंधन विभाग और नेहरू युवा केंद्र की पहल पर आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण पर गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि आपदा प्राकृतिक कम और मानवकृत अधिक है। इससे सबक लेते हुए अनियंत्रित निर्माण और नदियों पर बड़ी जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। जिला पंचायत सभागार में आयोजित गोष्ठी में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि दैवी आपदाओं को रोका नहीं जा सकता, लेकिन इनके प्रभाव को कम किया जा सकता है। नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक डा.…
Read Moreगोविंदघाट में बदरीनाथ हाईवे ठप
गोपेश्वर। बारिश से मंगलवार को तड़के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गोविंदघाट के पास अवरुद्ध हो गया। यहां पर चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया है, जिससे लामबगड़ तक जाने वाले वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। वहीं, बिरही, छिनका, गडोरा, पैनी मोड़, हेलंग, जोशीमठ, मारवाड़ी, नंदप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे बदहाल पड़ा है। हाईवे पर जगह-जगह जल भराव हो रहा है।
Read Moreन डाक्टर, न सुविधाएं नाम का अस्पताल
कर्णप्रयाग। उत्तराखंड राज्य निर्माण के तेरह वर्षों में भी पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं आ सकी। विशेषज्ञ डाक्टर तो दूर फार्मेसिस्ट, पैरामेडिकल स्टाफ भी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त नहीं है। चमोली में जिला चिकित्सालय सहित पांच सीएचसी व अन्य सरकारी अस्पतालों में स्वीकृत चिकित्सकों के 141 पदों के सापेक्ष 93 पद रिक्त चल रहे हैं। पैरामेडिकल स्टाफ की कमी से भी स्थिति दयनीय बनी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में सिर्फ दो चिकित्सक ही तैनात हैं। जनपद चमोली में स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर बदहाल होती जा रही हैं। मुख्य…
Read Moreदून से चंपावत डाक पहुंचने में लग गए 24 दिन
चंपावत। निजी कोरियर कंपनियों की ओर से पैदा की गई चुनौती से जूझ रहे डाक विभाग की लचर व्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देहरादून से चंपावत को भेजी गई एक सरकारी डाक के पहुंचने में पूरे 24 दिन लग गए। डाक विभाग के अधिकारियों के पास इस अव्यवस्था का कोई जवाब नहीं है। चंपावत के लिए यदि देहरादून या देश के किसी अन्य शहर से कोई डाक भेजी जाए उसे पहले मुरादाबाद में जमा कराया जाता है। वहां से उसे संबंधित स्थानों को डिलीवर…
Read More