गोवंश संरक्षण के लिए नगर पालिका देगी धन

दुगड्डा। शहर में घूम रहे आवारा पशुओं से जनता को निजात दिलाने के लिए अब नगर पालिका ने पहल की है। गोवंश संरक्षण के लिए किसी संस्था को जिम्मेदारी दी जाएगी। नगर पालिका इसके लिए संस्था को एक वर्ष के लिए एक लाख रुपये देगी। नगर क्षेत्र में आवारा जानवरों से लोगों को बहुत परेशानी होती है। कई बार ये जानवर वाहनों की चपेट में भी आ जाते हैं। इनके संरक्षण के लिए काफी समय से मांग चली आ रही है। नगर पालिका के पास भी जगह की कमी है।…

Read More

छात्रों ने दिया कुलपति कार्यालय में धरना

श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर के छात्रों ने बीएससी में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर कुलपति कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने आपदा प्रभावित और स्थानीय छात्रों को प्रवेश में प्राथमिकता देने की भी मांग उठाई। मंगलवार को कई छात्र कुलपति कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। छात्रों ने मांग की थी कि आपदा के मद्देनजर बीएससी में सीटें बढ़ाई जाएं और जितने फॉर्म जमा किए गए हैं उन सभी को प्रवेश दिया जाए। पूर्व महासचिव दर्शन सिंह दानू ने कहा कि विश्वविद्यालय ने फॉरेस्ट्री और…

Read More

बैडमिंटन प्रतियोगिता में जुटेंगी अंतरराष्ट्रीय प्रतिभाएं

पौड़ी। गढ़वाल बैडमिंटन एसोसिएशन की पहल पर पौड़ी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जा रही सब जूनियर वर्ग के बालक बालिकाओं की 13वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी हो गई हैं। 22 अगस्त से शुरू हो रही प्रतियोगिता में चिराग सेन, लक्ष्य सेन, कुहु गर्ग, बोधित जोशी, वैभव चौहान समेत कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इंडोर स्टेडियम में पत्रकारों से बातचीत में गढ़वाल बैडमिंटन एसोसिएशन पौड़ी के अध्यक्ष और डीएम चंद्रेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए अल्मोड़ा,…

Read More

शासन ने सीवरेज, ड्रेनेज, सड़क निर्माण को डीपीआर मांगी

डीडीहाट। नगर क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आएगी। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही की अध्यक्षता में हुई बैठक में रुटमैप तैयार किया गया। सीवरेज सहित विभिन्न विकास योजनाओं की डीपीआर (डिटलेड प्रोगेस रिपोर्ट) एक सप्ताह में तैयार करने के निर्देश दिए गए। शहरी विकास मंत्रालय ने नगर क्षेत्र में सीवरेज, पेयजल आपूर्ति, ड्रेनेज और सड़क निर्माण को लेकर डीपीआर बनाने कि निर्देश दिए थे। 15 किलोमीटर के दायरे में होने वाली सीवरेज के लिए एक सप्ताह में डीपीआर तैयार करने को कहा गया…

Read More

35 ग्राम पंचायतों में तीन दिन से अंधेरे में

गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाईगंगोली क्षेत्र की 35 ग्राम पंचायतों में तीन दिन से बिजली नहीं है। बिजली न होने से पानी पंप नहीं हो पा रहा है तो व्यावसायिक गतिविधियों पर गंभीर असर पड़ा है। हालातयह हैं कि बिजली विभाग के ईई को 35 ग्राम पंचायतों में बिजली न होने की बात मालूम ही नहीं है। गुस्साए लोगों ने मंगलवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर विद्युत नियामक बोर्ड और जिला उपभोक्ता फोरम में मामला ले जाने की चेतावनी दी है। गणाईगंगोली में 18 अगस्त से बिजली नहीं है। क्षेत्र…

Read More

आउटसोर्सिंग में स्थानीय लोगों को वरीयता दें

चंपावत। युवाओं ने मांग की है कि विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से हो रही नियुक्ति में स्थानीय लोगों को वरीयता दी जाए तथा आउटसोर्सिंग का कार्यालय स्थायी रूप से चंपावत में खोला जाए। युवाओं ने इस मांग को लेकर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। युवाओं का कहना है कि सरकार अपने विभागों में खुद नौकरी की व्यवस्था करने के बजाए आउटसोर्सिंग का सहारा ले रही है। अच्छा होता कि सरकार खुद ही नियुक्ति प्रक्रिया को संचालित करती। अब जबकि आउटसोर्सिंग से नियुक्ति का फैसला ले ही…

Read More

नाराज ग्रामीणों ने सीईओ को घेरा

पिथौरागढ़। कालका जीआईसी शिक्षा निदेशक सीएस ग्वाल की गृह तहसील धारचूला का विद्यालय है। लेकिन इसके हालात इस कदर खराब है कि गांव के लोगों को 95 किमी दूर पिथौरागढ़ आकर शिक्षाधिकारियों के सम्मुख प्रदर्शन करना पड़ रहा है। शिक्षकों की कमी से लेकर खस्ताहाल भवन की शिकायत करते हुए नागरिकों ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शिक्षक-अभिभावक संघ (पीटीए) के अध्यक्ष भीम सिंह कार्की के नेतृत्व में नागरिकों ने प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि एक साल से कालका में प्रधानाचार्य नहीं है। गणित,…

Read More

आपदा के बाद खुली बहुगुणा सरकार की पोल : खंडूरी

हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूरी का मंगलवार से कुमाऊं के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री के काठगोदाम पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। खंडूरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कथनी-करनी की पोल आपदा के बाद खुल गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समर्पित होकर अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावित इलाकों में बचाव एवं राहत पहुंचाने में विफल साबित हुई है। प्रभावित इलाकों में…

Read More

प्राइमरी शिक्षा में सुधार को शिक्षकों की तय होगी जवाबदेही

हल्द्वानी। शिक्षा एवं पेयजल मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी ने कहा कि प्राइमरी स्कूलों में पठन-पाठन में गुणात्मक सुधार के लिए सरकार ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। प्राइमरी स्कूल के बच्चों को क्या पढ़ाया जा रहा है, बच्चे कैसे पढ़ रहे हैं, इसके लिए शिक्षकों की जवाबदेही तय की जाएगी। अगले शिक्षा सत्र-2014 से इस विशेष कार्ययोजना को स्कूलों में लागू किया जाएगा। शिक्षामंत्री श्री नैथानी मंगलवार को यहां श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, प्रदेश में संस्कृत भाषा के उत्थान के…

Read More

बिजली की बेशर्मी का खामियाजा भुगता

हल्द्वानी। बिजली की बेशर्मी का खामियाजा मंगलवार को भी सुबह-शाम लोगों ने भुगता। कालाढूंगी चौराहा सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में सुबह करीब दस बजे गई बिजली दोपहर में लौटी, जबकि शाम होते-होते 33 कमुलवागांजा सबस्टेशन से जुड़े इलाकों में अंधेरा छा गया। करीब पांच घंटे तक कर्मचारी फाल्ट खोजते रहे और रात करीब नौ बजे बिजली सप्लाई सुचारु हो पाई। इससे शाम की दुकानदारी तो चौपट हुई और बच्चे भी बगैर किताब खोले सो गए। कटौती के विभिन्न रूप धारण कर बिजली रोज लोगों को इलाके बदल-बदलकर सता रही है।…

Read More