दो महीने के भीतर छठवीं बार खादर के गांवों में घुसा आफत का पानी अब उतर गया है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। हालांकि, कई जगह अभी रास्तों में पानी जमा है, जिससे आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। नौ अगस्त को छठवीं बार गंगा का पानी गंगदासपुर, शेरपुरबेला, पंडितपुरी, गिद्दावाली, दल्लेवाला समेत करीब 16 गांवों में घुस गया था। बाढ़ के चलते लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया था। बच्चों का शिक्षण कार्य बंद हो गया था। ग्रामीण…
Read MoreCategory: Uttarakhand
हफ्ते भर बाद खुला मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग
रुद्रप्रयाग/गुप्तकाशी। आपदा के बाद केदारघाटी की लाइफ लाइन बने मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग पर एक हफ्ते बाद वाहनों की आवाजाही शुरू तो हो गई, लेकिन यहां अभी खतरा बरकरार है। सड़क कभी भी बंद हो सकती है। 13 अगस्त को पांजणा में 30 मीटर सड़क बहने के कारण यह मार्ग बंद हो गया था। लोनिवि 19 अगस्त की देर शाम यहां यातायात बहाल कर सका, वहीं केदारघाटी में एक हफ्ते तक वाहनों के न पहुंचने से यहां बाजार में सब्जियां खत्म हो गई हैं। अभी भी सब्जी के वाहन गुप्तकाशी नहीं…
Read Moreदो माह बाद खुला कुंड पुल तक केदारनाथ राजमार्ग
रुद्रप्रयाग। केदारघाटी जलप्रलय के दो माह बाद रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कुंड पुल तक यातायात के लिए खोल दिया गया है। इससे आगे भू-धंसाव की समस्या झेल रहे सेमी गांव में करीब 800 मीटर पैच के कारण सड़क गुप्तकाशी से नहीं जुड़ पा रही है। 16/17 जून को जल प्रलय से केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नौला पानी से गौरीकुंड तक जगह-जगह ध्वस्त हो गया था। नौला पानी, सिल्ली, पुराना देवल, जवाहरनगर, गबनीगांव और चंद्र्रापुरी में सड़क कटिंग करते हुए बीआरओ ने मंगलवार शाम को सड़क कुंड पुल से आगे तक वाहनों की…
Read Moreएनडीआरएफ के जवानों के लिए बना यादगार क्षण
अगस्त्यमुनि। जिले में तैनात एनडीआरएफ के जवानों की कलाई पर केदारघाटी की बहनों द्वारा राखी बांधने का क्षण उनके लिए कभी नहीं भुलाने वाला जैसा था। आसाम के बोगाई गो के रहने वाले कांस्टेबल गोवर्धन दास के लिए तो यह क्षण जीवन भर के लिए यादगार बन गया। गोवर्धन की कोई बहन नही है। वह बताते हैं कि यहां उन्हें बहन का प्यार मिला है, जिस कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आंध्र प्रदेश के जवान एमएन नायडू की बहन लक्ष्मी दिल्ली में रहती है। रक्षाबंधन पर वह पास नहीं…
Read Moreसीबीआई जांच के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू
रुद्रप्रयाग। कृषि मंत्री डा. हरक सिंह रावत के पूर्व पीआरओ युद्धवीर हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर ब्लाक मुख्यालय जखोली में ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ऐलान किया गया कि जब तक सीबीआई जांच की मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय में ग्रामीण एकत्रित हुए और धरना दिया। इस मौके पर वयोवृद्ध आंदोलनकारी जगत राम सेमवाल की अध्यक्षता में बैठक भी हुई, जिसमें आंदोलन चलाने के लिए 15 सदस्यीय कोर कमेटी गठित की गई। कहा गया कि…
Read Moreकेदारनाथ में पहली बार नहीं लगा भतूज मेला
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में सदियों पुरानी परंपरा इस साल टूट गई। ऐसा पहली बार हुआ है जब भगवान आशुतोष के 11वें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ में भतूज (अन्नकूट) मेला नहीं लगा। यहां भगवान तो हैं, लेकिन ताले में कैद हैं। मंदिर के दरवाजे पर लगे ताले के कारण कोई भी भगवान शिव के स्वयंभू लिंग का श्रृंगार करने अंदर नहीं जा सकता। 16/17 जून को आए केदारनाथ जलप्रलय ने सदियों से चली आ रही परंपराओं में व्यवधान पैदा कर दिया है। मार्ग ध्वस्त होने से शिव भक्त केदारनाथ धाम नहीं पहुंच पा रहे…
Read Moreकौसानी-भतड़िया रोड सुधारो वरना आंदोलन
कौसानी। कौसानी-भतड़िया मोटर मार्ग की बदहाली पर जिला पंचायत कौसानी के सदस्य बबलू नेगी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर सड़क की सुध नहीं लेने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। जिला पंचायत सदस्य नेगी का कहना है कि पीएमजीएसवाई के तहत 2004 से कौसानी-भतड़िया मोटर मार्ग कार्य शुरू हुआ जो आज तक पूरा नहीं हो सका है। कार्य पूरा नहीं होने से लोग परेशान थे ही, इस बार आपदा से मार्ग के कल्वर्ट और सुरक्षा दीवारें ध्वस्त हो गई…
Read Moreविद्यालयों में हुई राखी प्रतियोगिता
बागेश्वर। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर यहां विभिन्न विद्यालयों में राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई। जिसमें अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी में शोभा भैंसोड़ा प्रथम, दीक्षा गड़िया द्वितीय जबकि किरन कांडपाल तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य रणजीत भंडारी ने अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में कक्षा एक से पांच कक्षा के छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता हुई। अव्वल रहे बच्चे पुरस्कृत हुए। प्रधानाचार्य ललित मोहन जोशी ने रक्षाबंधन के महत्व के बारे में बताया। इधर, तहसील मार्ग के हिमालयन सेंट्रल स्कूल के…
Read Moreकुंजवाल ने आपदा राहत कार्यों की जानकारी ली
बागेश्वर। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कपकोट अस्पताल में रोगियों को फल वितरित किए। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह प्रतिष्ठित व्यवसायी स्व. जगत सिंह बिष्ट के आवास पर गए। वहां स्व. बिष्ट के पुत्र हीरा बिष्ट और राजेश बिष्ट को सांत्वना दी। वह बागेश्वर स्थित लोनिवि विश्राम गृह पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी बीएस मनराल से आपदा राहत कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने चंडिका मंदिर परिसर में वन विभाग के पौधरोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख…
Read More31 स्वर्ण के साथ बागेश्वर जिला बना चैंपियन
बागेश्वर। विद्यालयी शिक्षा योजना में मंगलवार को राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हो गई। मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो बेहतरीन विकल्प है। बागेश्वर के खिलाड़ी 31 स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन बने। पिंडारी मार्ग के इंडोर स्टेडियम में दो दिन तक ताइक्वांडो प्रतियोगिता चली। जिसमें बागेश्वर के खिलाड़ियों ने 31 स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। चंपावत के खिलाड़ी सात स्वर्ण पदक के साथ दूसरे और नैनीताल पांच स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह पिथौरागढ़ ने पांच स्वर्ण, अल्मोड़ा…
Read More