भेड़ों की ऊन पर भी छाया संकट

उत्तरकाशी। भेड़-बकरियों से ऊन निकालने का समय नजदीक आ गया है लेकिन रास्ते ठीक नहीं होने के कारण पशुपालक अपनी भेड़-बकरियों को लेकर बुग्यालों से नीचे नहीं उतर पा रहे हैं। मोरी प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों के ग्रामीणों की आजीविका भेड़ पालन पर टिकी है। गर्मियों में ग्रामीण अपनी भेड़-बकरियों को लेकर बुग्यालों में चले जाते हैं वहां से बरसात के बाद लौटते हैं। इस अवधि में भेड़ें पर्याप्त ऊन से लद जाती हैं। गांव लौटने पर भेड़ों से ऊन काटकर उसकी बिक्री की जाती है। यह ग्रामीणों की आर्थिकी…

Read More

पिछले साल टूटे मकानों का भी ले लिया मुआवजा

बड़कोट(उत्तरकाशी)। दो सालों से आपदा की मार झेल रहे खरादी में राहत वितरण में बड़ा खेल हो रहा है। बीते साल अगस्त की आपदा में अपने आशियाने गवां चुके 13 प्रभावितों ने बीते साल भी दो -दो लाख रुपये मुआवजा लिया और इस बार दोबारा उन्हीं भवनों के एवज में दो- दो लाख रुपये की सहायता ली ली। इसका खुलासा तब हुआ जब इसी तरह दोबारा राहत सहायता नहीं मिलने पर शेष 25 परिवारों ने विरोध किया और पोल खोल दी। पिछले साल अगस्त में यमुना नदी में आयी बाढ़…

Read More

भाई का मुंह तक मीठा नहीं करा पाई बहन

उत्तरकाशी/नौगांव। राखी बांध कर बहनों ने अपने भाई की लंबी उम्र की कामना तो की लेकिन आपदा के चलते बेबसी का आलम देखिए इस बार बहनें भाई का मुंह मनचाही मिठाई से मीठा करने को भी तरस गई। वजह, रास्ते खराब होने के कारण इस बार उत्तरकाशी में रक्षा बंधन पर दूध नही नहीं पहुंच पया। फलस्वरूप मिठाईयां नहीं बन सकीं। ऐसे में कहीं बताशों से तो कही चीनी से ही भाईयों का मुंह मिठा कराया गया। रेडीमेड मिठाईयां भी कुछेक लोगों के लिए विकल्प बनी। हाईवे बंद होने से…

Read More

शुरू नहीं हो रहा बाढ़ में बहे पुलों का निर्माण

उत्तरकाशी। जून में आई आपदा को 67 दिन बीत चुके हैं लेकिन सरकार अभी पिछले साल अगस्त में आई बाढ़ के जख्मों को भी नहीं भर पायी है। उस समय असी गंगा, भागीरथी, यमुना और सूपिन आदि नदियों पर बहे 14 पुलों के निर्माण का जिम्मा इस वर्ष मार्च में नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कार्पोरेशन लिमिटेड को सौंपा गया था। अभी तक धरातल पर इन पुलों का काम ही शुरू नहीं हो पाया जबकि अनुबंध के तहत 24 माह के भीतर इन पुलों को तैयार करना है। पिछले साल अगस्त में…

Read More

निर्धारित समय पर चलाई जाएं बसें

अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में वक्ताओं ने अल्मोड़ा डिपो को 15 छोटी और 20 बड़ी नई बसें देने की मांग की। उन्होंने कहा कि वाहनों का संचालन निर्धारित समय से किया जाना चाहिए ताकि यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कार्यशाला में बने टिन शेडों का शीघ्र जीर्णोद्धार कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा डिपो में प्रस्तावित बस अड्डे का शीघ्र निर्माण किया जाए। उन्होंने बस अड्डा बनने तक बसों का संचालन कार्यशाला से ही करवाने की मांग की। उन्होंने डिपो को…

Read More

बहनों के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा फ्लाप

अल्मोड़ा। कहने को सरकार ने रक्षा बंधन पर महिलाओं को रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई थी लेकिन स्थानीय स्तर पर रोडवेज की अधिकांश बस सेवाएं बंद होने से महिलाओं ने केमू की बसों और टैक्सियों से यात्रा की। रक्षाबंधन के दिन द्वाराहाट रूट पर चलने वाली नियमित बस भी नहीं चली। रोडवेज ने किसी भी रूट पर अतिरिक्त बस सेवा नहीं चलाई। जिले के आंतरिक रूटों पर रोडवेज की अनेक बस सेवाएं लंबे समय से बंद हैं। मात्र कुछ बसें ही लोकल में संचालित हो…

Read More

अंधड़ से कई पेड़ धराशायी, गुल रही बिजली

चौखुटिया। ग्राम पंचायत सिरोली में भारी बारिश और तूफान से कई पेड़ गिर गए। कनगड़ी में कुछ मकानों के छतों के पत्थर उड़ गए। अलबत्ता तीन मकान बाल-बाल बच गए। जुकानोली में एक पेड़ बिजली के तारों के ऊपर गिरा है। जिससे दर्जन भर ग्राम पंचायतों में 24 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। मंगलवार को देर शाम बारिश और तूफान के चलते ग्राम पंचायत सिरोली के कनगड़ी में बचीराम, केशव राम और अमर सिंह राणा के मकान के छतों के पत्थर उड़ गए। आनंद सिंह की गौशाला टूट गई।…

Read More

दो साल बाद महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती

रानीखेत। आखिरकार दो साल के लंबे इंतजार के बाद स्थानीय गोविंद सिंह माहरा राजकीय अस्पताल में महिला प्रसूति रोग विशेषज्ञ की नियुक्तिहो गई है। बेस अस्पताल अल्मोड़ा से स्थानांतरित होकर आईं डा. सुनीता टम्टा ने यहां कार्यभार संभाल लिया है। दूसरी तरफ अस्पताल में पिछले काफी समय से हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद खाली होने से मरीज परेशान हैं। राजकीय अस्पताल में जिले की वर्तमान सीएमओ डा. गीता शर्मा के स्थानांतरण के बाद फरवरी 2011 से महिला प्रसूति रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त था। उपमंडल क्षेत्र का एकमात्र अस्पताल होने…

Read More

नहीं खत्म हो रहा डैपुटेशन पीरियड

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा से चंडीगढ़ आए डॉक्टर्स का डैपुटेशन पीरियड खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। बीस सालों से भी ज्यादा लंबे डैपुटेशन पीरियड पर नियुक्त डॉक्टर्स की वजह से चंडीगढ़ में न तो डॉक्टर्स का नया पैनल आ रहा है और न ही नई नियुक्तियां की जा रही हैं। चंडीगढ़ के अस्पताल, हैल्थ सैंटर व डिस्पैंसरियों में पंजाब और हरियाणा से ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश और गोवा तक से डॉक्टर्स को डैपुटेशन पर बुलाया गया था। कुछ डॉक्टर्स तो सालों साल डैपुटेशन पर काम करते…

Read More

टुंडा के सहारनपुर कनेक्शन पर पुलिस सक्रिय

सहारनपुर। आतंकी और बम गुरू अब्दुल करीम उर्फ टुंडा की गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस को टुुंडा के सहारनपुर कनेक्शन के संकेत मिले हैं। चार राज्यों की सीमाओं से जुड़ा सहारनपुर जिले का नाम अक्सर आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने के कारण चर्चा में रहा है। ऐसे में संदिग्धों की तलाश में यहां पुलिस ने भी अपने सर्विलांस को एक्टिव कर दिया है। आतंकी गतिविधियों के मामले में सहारनपुर की सक्रियता भी कई बार सामने आई है। कंधार कांड से पहले यहां विदेशी नागरिकों…

Read More