खतरनाक हुआ बदरीनाथ हाईवे

गोपेश्वर। जिले की लाइफ लाइन बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति दिन प्रतिदिन खस्ताहाल होती जा रही है, जिससे जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली, नंदप्रयाग, घाट, पोखरी, गोपेश्वर, कर्णप्रयाग और गौचर क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई भी सुचारु नहीं हो पा रही है। हाईवे मैठाणा में खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। यहां पर अलकनंदा नदी की ओर से भू-धंसाव हो रहा है। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने हिल साइड कटिंग कर वाहनों की आवाजाही की वैकल्पिक व्यवस्था की है। नंदप्रयाग के पास पर्थाडीप में हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा जमा…

Read More

शिव मंदिर में दो क्विंटल घी की अखंड ज्योति जलाई

पीपलकोटी (चमोली)। रक्षाबंधन पर हाट गांव में स्वामी तिरुज्ञानानंदा महाराज ने दस दिवसीय ध्यान योग साधना कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के तहत शाम पांच बजे हाट शिव मंदिर में करीब दो क्विंटल घी की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इस मौके पर तमिलनाडु के 43 श्रद्धालुओं का दल हाट गांव पहुंचा। बृहस्पतिवार को दल बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगा। प्राचीन परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर हाट गांव के शिव मंदिर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। बताया जाता है कि जब बदरीनाथ धाम तीर्थयात्री…

Read More

बंशी नारायण मंदिर में चढ़ाई राखी

कर्णप्रयाग/गोपेश्वर। जनपद में रक्षाबंधन त्योहार सादगी से मनाया गया। आपदा के चलते बाजार में भी अधिक भीड़ नहीं जुटी। जोशीमठ क्षेत्र के बंशी नारायण मंदिर में बजीर देवता के पुजारियों ने पूजा-अर्चना संपन्न की। इस दौरान मंदिर में उपस्थित भक्तों ने भगवान विष्णु भगवान को राखियां भेंट की और मनौतियां मांगी। वहीं, जनपद में बहिनों ने सुबह पूजा-अर्चना के बाद भाईयाें को राखी बांधी। कई लोगों ने तड़के स्नान कर गोपीनाथ मंदिर और अन्य देवी मंदिर में राखियां चढ़ाई। वहीं कर्णप्रयाग, गौचर, गैरसैंण, आदिबदरी, पिंडरघाटी के नारायणबगड़, थराली, देवाल, ग्वालदम…

Read More

भू-धसांव से दो भवन क्षतिग्रस्त

गोपेश्वर/घाट। बारिश से नगर पंचायत नंदप्रयाग के खोड़ाबगड़ तोक में सुरेंद्र सिंह रावत की दो मंजिला गोशाला ध्वस्त हो गई है। इधर, घाट-कुरुड़ मोटर मार्ग के धंसाव के चलते घाट निवासी प्रेमा देवी और ह्यूंका देवी के भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पीड़ित परिवार अपने घरों को छोड़कर छानियों में शरण ले रहे हैं। नंदप्रयाग विकास खंड संघर्ष समिति के सलाहकार तेजवीर कंडेरी ने जिला प्रशासन से बेघर हुए ग्रामीणों के शीघ्र विस्थापन की मांग की है।

Read More

फार्मेसिस्ट फिर से शुरू करेंगे आंदोलन

चंपावत। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने केंद्र के समान वेतन तथा केंद्र के समान काम की मांग उठा दी है। इस मुद्दे को लेकर 25 अगस्त से आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। संगठन की बैठक में कहा गया कि राज्य सरकार फार्मेसिस्टों से कई अतिरिक्त काम ले रही है। उनको यात्रा ड्यूटी, मेला ड्यूटी, पोस्टमार्टम ड्यूटी, आपातकालीन ड्यूटी, वीआईपी ड्यूटी पर लगाया जाता है। जिन अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं वहां पर फार्मेसिस्ट ही मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं लेकिन सरकार सुविधा देने के बजाए शेड्यूल एच…

Read More

ऐतिहासिक बग्वाल की परंपरा कुछ तो बदली

देवीधुरा (चंपावत)। मां बाराही देवी को प्रसन्न को करने के लिए हर साल होने वाली ऐतिहासिक बग्वाल में वर्षों पुरानी परंपरा कुछ बदलती दिखी। पूर्व घोषणा के मुताबिक पत्थरों से होने वाला युद्घ इस बार फलों से शुरू तो हुआ लेकिन कुछ ही देर बाद पत्थर फेंकने के साथ जमकर लाठियां भी फेंकी गईं। जिसमें दस दर्शकों समेत करीब 70 लोग चोटिल हुए हैं। बाराहीधाम के ऐतिहासिक खोलीखांड दूबाचौड़ मैदान में बुधवार को बग्वाल के हजारों लोग साक्षी बने। बग्वाल अपराह्न 2.13 बजे से शुरू हुई और13 मिनट तक चली।…

Read More

तिवारी समुदाय का एक वर्ग नहीं रक्षाबंधन

टनकपुर। रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है लेकिन तिवारी समुदाय का एक वर्ग ऐसा भी हैं, जो श्रावणी पूर्णमासी को रक्षाबंधन नहीं मनाता है। वे भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया को कलाइयों में राखी बांधते हैं। मां पूर्णागिरि धाम के तिवारी समुदाय के पुजारियों का एक वर्ग रक्षाबंधन का पर्व नहीं मनाते हैं। सामवेदों के अनुयायी और कोसमनि शाखा के इस समुदाय के लोगों ने इस बार भी बुधवार को न तो कलाई में राखी बांधी और न ही यज्ञोपवित बदला। इसके पीछे यह अलग-अलग तर्क…

Read More

एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस ने खदेड़ा

रुद्रपुर। पुराने प्राइमरी स्कूल में मंदिर निर्माण को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को मौके से खदेड़कर स्कूल के कमरे में ताला लगा दिया। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी है। बुधवार को ग्राम कीरतपुर स्थित पुराने प्राइमरी स्कूल में कुछ लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए एक कमरे में भूमि पूजन कर दिया। इसकी सूचना पर गांव के दूसरे पक्ष के लोग स्कूल में पहुंच गए। उन्होंने स्कूल के भीतर मंदिर बनाने का विरोध किया। इससे गांव में स्थिति…

Read More

आधारभूत सुविधाओं के पुनर्निर्माण को बैठक कल

काशीपुर। पीएचडी चैंबर ऑफ फार्मस एंड इंडस्ट्रीज की एक बैठक में आपदा से प्रभावित क्षेत्र के विकास को शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। साथ ही तय किया गया कि सीएम से पर्यटन सहित औद्योगिक विकास को लेकर चर्चा होगी। बुधवार को पीएचडी चैंबर की बैठक में उत्तराखंड सह अध्यक्ष राजीव घई ने कहा कि ऐतिहासिक त्रासदी से प्रदेश का विकास पूरी तरह से रुक गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन, कृषि बुरी तरह से प्रभावित हुई है, लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार वहां…

Read More

बाईपास को भूमि नहीं देंगे किसान: चीमा

काशीपुर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतनाम सिंह चीमा ने कहा कि एएनएच-74 पर कुंडा से सुल्तानपुर पट्टी (जगन्नाथपुर) तक 25 किलोमीटर लंबा काशीपुर बाईपास का निर्माण प्रस्तावित है। परंतु इसके लिए किसान अपनी भूमि नहीं देंगे। भाकियू इसका विरोध करेगा। बुधवार को चीमा ने कहा कि भूतल विभाग ने काशीपुर बाईपास के नाम से कुंडा से जगन्नाथपुर तक बाईपास की योजना बनाई है। यह बाईपास कुंडा से सरवरखेड़ा, मुहआखेड़ा गंज के उतरी भाग से सुल्तानपुर पट्टी स्थित इंडियन ऑयल बाटलिंग प्लांट के दक्षिण में यूपी क्षेत्र से गुजरकर…

Read More