हल्द्वानी। दोपहर में लोगों द्वारा लगाए गए जाम से बामुश्किल लेागों निजात मिल पाई थी कि शाम को काठगोदाम क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बने गड्ढों ने पूरी सड़क करीब ढाई घंटे तक जाम कर दी। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कईयों की तो ट्रेन तक छूट गई। काठगोदाम पुलिस ने गड्ढे ठीक कराने के लिए एनएच के अधिकारियों और जिलाधिकारी को पत्र भेज दिया है। जिसमें लिखा गया है कि इन गड्ढों के चलते कभी भी वहां बड़ा हादसा हो सकता है। शाम करीब पांच बजे…
Read MoreCategory: Uttarakhand
फुरकी बांद’ पर नाचेगा क्रोकरॉक्स
दून के राघव अगर एक टीवी शो में कार्य नहीं कर रहे होते तो डीएवी में चुनाव लड़ रहे होते। राघव डीएवी को लेकर बहुत क्रेजी हैं। राज्य में आई आपदा के पीड़ितों की सहायता के लिए राघव शो करना चाहते हैं। बुधवार को दून पहुंचे राघव ने पत्रकारों को बताया कि वे आपदा-पीड़ितों के लिए दून में चैरिटी-शो कराना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती से बात की है। दादा ने वादा किया है कि शूटिंग से वक्त मिलते ही उत्तराखंडवासियों के लिए शो करेंगे। उन्होंने कहा कि…
Read Moreराखी के दिन जाम ने घंटों ‘रुलाया’
देहरादून में राखी के दिन जाम ने लोगों को घंटों परेशान किया। बुधवार को शहर में कई जगह लंबे जाम लगा रहा। दून-दिल्ली रोड पर डाटकाली मंदिर से कुछ पहले रोडवेज बस के खराब होने से वह बीच सड़क पर खड़ी हो गई। देखते ही देखते हाईवे पर जबरदस्त जाम लग गया। सूचना पर क्लेमेंटटाउन पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन से बस को हटाया गया। पुलिस को यातायात व्यवस्थित करने में दो घंटे लग गए। इस दौरान वाहनों में बैठे बच्चे और बुजुर्ग परेशान रहे। तीन किलोमीटर लंबा जाम मोहकमपुर…
Read Moreकांग्रेसी कार्यकर्ताओं के आगे पीडब्ल्यूडी ने घुटने टेके
देहरादून में आईएसबीटी के पास प्रस्तावित फ्लाईओवर पर जोर-शोर से काम शुरू हो गया था, लेकिन राजनीति के चलते इस फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य बंद करवा दिया गया। गुरुवार को पीडब्ल्यूडी ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के आगे घुटने टेक दिए। जिससे फ्लाईओवर के निर्माण का काम बंद हो गया है। आपको बता दें कि यह फ्लाईओवर कांग्रेस के शासन काल में ही पास हुआ था। आईएसबीटी के पास प्रस्तावित यह फ्लाईओवर राजधानी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस फ्लाईओवर को लेकर किसी स्तर पर कोई अड़चन नहीं…
Read More‘अनाथ’ प्यार से पक्की हुई रिश्तों की डोर
बचपन में देहरादून के बाल वनिता आश्रम ने मोना और पूनम को सहारा दिया था। दोनों ने यहीं रहकर 12वीं तक की पढ़ाई की। हर साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर मोना और पूनम अपने बच्चों को लेकर आश्रम पहुंचीं। मोना ने बताया कि पूनम और उन्होंने नारी शिल्प महिला इंटर कॉलेज से 12वीं तक की पढ़ाई साथ की। इसके बाद दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद भी वह आश्रम से जुड़ी रहीं। अब मोना का एक बेटा है और पूनम की एक बेटी। रक्षाबंधन पर…
Read Moreकई घंटे बंद रहा चंबा-धरासू मार्ग
नई टिहरी। लगातार हो रही बारिश से चंबा-धरासू मोटर मार्ग ढिक्यारा, कोटीगाड़ और भागीरथीपुरम टिपरी-घनसाली मोटर मार्ग पिपलडाली के पास ठप रहा। लोग यहां कई घंटे तक जाम में फंसे रहे। चंबा-धरासू मार्ग ढिक्यारा, कोटीगाड़ में बुधवार की रात करीब दो बजे से सुबह नौ बजे तक यातायत के लिए बंद रहा। दोनों स्थानों पर पहाड़ी से लगातार आ रहा मलबा इसका कारण बना। बीआरओ ने दोनों स्थानों पर जेसीबी लगाकर रास्ता खोलने का प्रयास किया। वहीं भागीरथीपुरम घनसाली मार्ग टिपरी, पीपलडाली सहित पांच स्थानों पर हो रहे भूधंसाव से…
Read Moreविकास के लिए मोदी देश की जरूरत
नैनबाग (टिहरी)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा पीड़ितों की मदद करने में विफल है। उन्होंने कहा कि लगातार मंहगाई बढ़ने से गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को विकास के लिए देश की जरूरत बताया। नैनबाग और जाखधार में बुधवार को आयोजित जनसभा में रावत ने कहा कि राज्य और केंद्र की कांग्रेसनीत सरकार पूरी तरह विफल है। सरकार की निष्क्रियता के कारण दैवी आपदा…
Read Moreकूड़ा हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
चंबा (टिहरी)। उत्तरकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कूड़ादान हटाने की मांग को लेकर लोगों ने बुधवार को पंचायत प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर क्षेत्र के जैविक और अजैविक कूड़े को ठिकाने लगाने के लिए हाइवे पर हॉज बनाया गया है। जहां कई वर्षो से कूड़ा डाला जा रहा है। कूड़ा अब सड़क पर फैलने लगा है। कूड़ेदान के अत्यधिक दबाव के कारण आस-पास भूधंसाव हो रहा है। नगर पंचायत ने पिछले माह कूड़ादान तोड़ दिया गया था लेकिन कूड़ा डालने की वैकल्पिक जगह नैल में विवाद होने से अब…
Read Moreसेनसारी गांव को फिर गहरे जख्म दे गई आपदा
कंडीसौड़ (टिहरी)। आपदा में सेनसारी गांव की भूमि बहने से ग्रामीण निराश हैं। उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट पैदा हो गया है। नगुण पट्टी के सेनसारी गांव में वर्ष 2001 में भी बादल फटने से भारी तबाही मची थी। जिसमें उनकी काफी भूमि बह गई थी। खेती पर निर्भर ग्रामीणों ने मदद के लिए सरकार का मुंह ताकने के बजाए खुद ही खेतों से मलबा हटाकर खेतों को फसल उगाने लायक बनाए थे लेकिन 12 वर्ष बाद फिर आयी आपदा ने ग्रामीणों की मेहनत पर पानी फेर दिया।…
Read Moreउपेक्षित पड़ी है प्रस्तावित राजधानी
बीएसएनएल की ओएफसी के कर्णप्रयाग-नैनीताल मार्ग पर कई स्थानों पर कटे होने से तहसील मुख्यालय में पांच दिन से संचार सेवा ठप पड़ी है। बीएसएनएल और नेशनल हाईवे रानीखेत के बीच तालमेल नहीं होने से जनता परेशान हो रही है। केस दो ऊर्जा निगम के 33 केवी सब स्टेशन धुनारघाट में तीन फीडर हैं। एक फीडर से मेहलचौरी, माईथान और दूसरे से गैरसैंण, नंदासैंण आदिबदरी क्षेत्र को सप्लाई होती है। वर्ष 1985 से तीसरा फीडर शुरू ही नहीं हुआ, जिससे गैरसैंण-सलियाणा को जोड़ा जाना था। गैरसैंण। राज्य की प्रस्तावित राजधानी…
Read More