हाई वोल्टेज से फुंके विद्युत उपकरण

पौड़ी। डांडापानी मोहल्ले में हाई वोल्टेज से उपभोक्ताओं के टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर समेत विद्युत उपकरण जल गए। सुदेश बिष्ट, राकेश रावत, आशीष नेगी, आकाश रावत, सुरेंद्र सिंह रावत और भीम बहादुर आदि ने बताया कि रात के समय अचानक बहुत तेज रोशनी आई। देखते ही देखते सीएफएल और ट्यूब लाइट आदि फूटनी शुरू हो गई। कई लोगों के कंप्यूटर, फ्रिज भी फुंक गए। ऊर्जा निगम के अभियंता आरपी नौटियाल ने बताया कि विद्युत लाइनों मेें दिक्कत आने से हाई वोल्टेज की समस्या बनी। अब व्यवस्था सुधार दी गई है।

Read More

रामलीला समिति के भवन का पिछला हिस्सा ढहा

श्रीनगर। आदर्श रामलीला समिति के भवन का पिछला हिस्सा मंगलवार रात अचानक ढह गया। समिति ने इसके लिए नगर पालिका के अनियोजित निर्माण कार्यों को जिम्मेदार ठहराया है, जिसकी जांच के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। समिति के अध्यक्ष उमाशंकर थपलियाल ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार देर रात रामलीला मैदान स्थित आदर्श रामलीला समिति के भवन का एक हिस्सा ढह गया। संपत्ति सचिव अंबिका प्रसाद जोशी ने बुधवार को कोतवाली में इसकी तहरीर दी। उनके मुताबिक नगर पालिका के अनियोजित निर्माण कार्यों के कारण ही…

Read More

असुरक्षा पैदा करेगा खाद्य सुरक्षा बिल : पंत

पिथौरागढ़। भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रकाश पंत का कहना है कि खाद्य सुरक्षा बिल प्रदेश में आम मध्यम वर्ग के लिए खाद्य असुरक्षा पैदा करेगा। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इस कानून में कई तरह की विसंगति है। बड़ी तादाद में लोग पीडीएस सिस्टम से बाहर हो जाएंगे। लेकिन सरकार इसे भूख मिटाने के बजाय सियासत का हथियार बना छलावा कर रही है। पंत ने कहा कि अधिकांश आबादी को खाद्य सुरक्षा के दायरे में लाया जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ के मॉडल अपनाकर न केवल खाद्य सुरक्षा मिल सकती…

Read More

दून से चंपावत डाक पहुंचने में लग गए 24 दिन

चंपावत। निजी कोरियर कंपनियों की ओर से पैदा की गई चुनौती से जूझ रहे डाक विभाग की लचर व्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देहरादून से चंपावत को भेजी गई एक सरकारी डाक के पहुंचने में पूरे 24 दिन लग गए। डाक विभाग के अधिकारियों के पास इस अव्यवस्था का कोई जवाब नहीं है। चंपावत के लिए यदि देहरादून या देश के किसी अन्य शहर से कोई डाक भेजी जाए उसे पहले मुरादाबाद में जमा कराया जाता है। वहां से उसे संबंधित स्थानों को डिलीवर…

Read More

चट्टान से गिरी महिला, मौत

डीडीहाट। विकासखंड के डेटखोला ग्राम पंचायत में एक महिला की चट्टान से गिरने से मौत हो गई। जानवरों को लेकर जंगल गई यह महिला सुअर के झुंड की डर से भागते हुए चट्टान से टकरा गई थी। ग्रामीणों ने कमजोर माली हालत वाली इस महिला के परिजनों को समुचित मुआवजे की मांग की है। डेटखोला ग्राम पंचायत के गैरगाला तोक की देवकी देवी (30) पत्नी हरि राम 20 अगस्त को अपराह्न में मवेशियों को लेकर जंगल को गई। तभी सुअरों का एक झुंड वहां से गुजरा। सुअरों के डर से…

Read More

चीड़ को सुखाने के लिए मारी कुल्हाड़ी

भीमताल। हरियाली के दुश्मनों को अब गांव के जंगल भी खटकने लगे हैं। भीमताल ब्लाक के बानना ग्रामसभा में कुछ लोगों को अपनी नाप जमीन में खड़े चीड़ के पेड़ रास नहीं आ रहे हैं। इन लोगों ने पेड़ों को सुखाने के लिए उन पर कुल्हाड़ी चलानी शुरू कर दी है। कुल्हाड़ी की चोट अभी जड़ के कुछ ऊपर मारी जा रही है। ताकि धीरे-धीरे पेड़ सूख जाए। जिस स्थान पर पेड़ों को सुखाया जा रहा है वह अमृतपुर-बानना-कैलाशद्वार रोड में सानना बैंड के ठीक ऊपर पड़ता है। सूत्र बताते…

Read More

साढ़े तीन घंटे पहाड़ से कटा तराई-भाबर

हल्द्वानी। रानीबाग पर लगे जाम से पहाड़ का संपर्क तराई-भाबर से करीब साढ़े तीन घंटे तक कटा रहा। इस दौरान नैनीताल मार्ग पर ही करीब दस किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कुमाऊं में नैनीताल के अलावा अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर आदि जगहों को जाने के लिए रानीबाग का तिराहा सबसे मुख्य स्थान है। यहां से नैनीताल, भीमताल मार्ग को वाहन निकलते हैं। ऐसे में जब प्रदर्शनकारियों ने मांगों को लेकर रानीबाग के पास पौने दस बजे जाम लगाया, तो हर तरफ वाहनों के पहिए जाम हो गए। नैनीताल मार्ग पर ही…

Read More

आदमखोर मारने की मांग को लेकर एनएच जाम

हल्द्वानी। लमजाला तोक में तेंदुआ के हमले में मारी गई महिला उप प्रधान की मौत से स्थानीय लोगों का आक्रोश भड़क गया। ग्रामीणों ने बुधवार को आदमखोर तेंदुए को मारने और आरओ को हटाने की मांग को लेकर रानीबाग में नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। साथ ही वन विभाग का पुतला भी फूंका। बाद में डीएफओ के तेंदुए को मारने और मांगों पूरा करने के आश्वासन के बाद जाम खुला। इस दौरान नैनीताल एवं भीमताल मार्ग पर कई किलोमीटर तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन और लोग फंसे रहे।…

Read More

खुद का कार्यालय गंदा तो कैसे साफ होगा शहर

हल्द्वानी। शहर को साफ-सुधरा करने का दावा करने वाला नगर निगम जब खुद अपने दफ्तर की सफाई नहीं कर सकता, तो उससे शहर की गंदगी साफ करने की उम्मीद करना ही बेमानी है। निगम कार्यालय का बुरा हाल है। शौचालय तो दूर कार्यालय कक्षों में गंदगी बजबजा रही है। शौचालयों की महीनों से सफाई नहीं हुई है। शौचालयों की दुर्गंध से पूरा कार्यालय बदबू मारता है। कर्मचारियों ने कार्यालय कक्षों के कोनों को ही पीकदान बना डाला है। नगर निगम की इस हालत से अफसर और मेयर साहब बेखबर हैं,…

Read More

अनूठा प्यार, एक बीमार पूरा गांव तीमारदार

हल्द्वानी। भारत गांवों का देश है सिर्फ इसलिए नहीं कहा जाता कि यहां बेशुमार गांव हैं। इसे गांवों का देश इसलिए कहते हैं, क्योंकि यहां मालशी जैसे गांव हैं। रुद्रपुर के मालशी गांव के लोग मजदूरी करते हैं, खेतों में बंटाई करते हैं, भीख तक मांगते हैं। इतने कठिन जीवन के बावजूद जरूरत पर एक-दूसरे के काम आते हैं, जबकि शहरों का तो यह हाल है कि पड़ोसी बीमार था तब पता चलता है जब उसकी शवयात्रा निकलती है। गांव के तेजपाल की तीमारदारी में इन दिनों मालशी के लोग…

Read More