बस ने छात्र को कुचला, मौत

खटीमा। झनकट में परवीन नदी के पुल के पास बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार बस ने तीसरी कक्षा के छात्र कमल (10) को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने थोड़ा आगे बस को रूकवाकर जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे बानूसी का रहने वाला कमल झनकट में परवीन नदी के पुल के पास सड़क पार कर रहा था। तभी खटीमा…

Read More

सिक्योरिटी अफसर के घर डकैती

काशीपुर। आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने एक सिक्योरिटी अफसर के घर में डकैती डालकर लाखों रुपये के जेवर और नगदी लूट ली। पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डकैती से क्षेत्र के लोग खौफजदा हैं। गन्ना अनुसंधान केंद्र में इलेक्ट्रीशियन के पद पर तैनात और केंद्र के आवासीय प्रभारी सुरक्षाधिकारी अवध बिहारी लाल सक्सेना के घर बुधवार तड़के आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाश घुस गए। घर पर मौजूद सक्सेना और उनकी…

Read More

साइकिल के चेक ‘पंक्चर’

रुद्रपुर। प्रदेश सरकार ने स्कूलों में छात्राओं की संख्या बढ़ाने के लिए साइकिल योजना चलाई। इसके तहत नौवीं कक्षा की छात्राओं से साइकिल खरीदवाई और रसीद दिखाने पर उन्हें चेक दिया। मगर राजकीय इंटर कालेज चुकटी देवरिया की छात्राएं खुद को ठगा महसूस कर रही हैं। क्योंकि इस स्कूल की चालीस छात्राओं के चेक बाउंस हो गए। इससे नाराज अभिभावकों ने मुख्यशिक्षाधिकारी को पत्र भेजकर शिकायत की है। उन्होंने बच्चों को पैसे न मिलने पर कोर्ट की शरण में जाने की धमकी है। मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के निर्देश पर राजकीय…

Read More

दस दिन बाद खुला गंगोत्री हाईवे

उत्तरकाशी। आखिरकार बीआरओ नालूपाणी धरासू में बंद पड़े गंगोत्री हाईवे पर यातायात बहाल करने में सफल रहा। लगातार हो रही बारिश के कारण मलबा आने से अभी भी सड़क बार-बार बंद हो रही है। इस हाल में लोग भारी जोखिम उठाकर इस हिस्से में आवाजाही कर रहे हैं। नालूपाणी में भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे 12 अगस्त को बंद हो गया था। बुधवार को बारिश बंद रहने पर बीआरओ ने तेजी से यहां मलबा साफ किया और रास्ता खुल गया। यहां फंसे रसोई गैस, सब्जी, डीजल और पेट्रोल, दूध आदि के…

Read More

जनगीत रैली निकाल गिर्दा को किया याद

उत्तरकाशी। जन कवि स्व. गिरीश तिवारी गिर्दा की तीसरी पुण्य तिथि पर संवेदना समूह उत्तरकाशी से जुड़े लोगों ने जनगीत रैली निकाली। उन्होंने गिर्दा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को बढ़ाने का संकल्प लिया। बृहस्पतिवार को संवेदना समूह से जुड़े लोग बाडाहाट स्थित कंडार देवता मंदिर में एकत्र हुए और यहां से स्व. गिर्दा रचित कविता और जनगीताें को गाते हुए रैली निकाली। भैरव चौक, विश्वनाथ चौक, हनुमान चौक, बिरला गली होते हुए यह रैली बस अड्डे पहुंची और वहां से होते हुए गोस्वामी स्कूल के सामने पहुंच कर…

Read More

सेंट्रो कार खाई में गिरी

पुरोला(उत्तरकाशी)। पुरोला से मोरी की तरफ जा रही एक सेंट्रो कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बृहस्पतिवार को ग्राम ढकाड़ा से एक परिवार के पांच सदस्य सेंट्रो कार में बुढोत्तरा, मोरी जा रहे थे। दोपहर करीब साढे़ बारह बजे कार पुरोला से करीब दस किमी आगे पोरा बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वहां से गुजर रहे वन कर्मियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही एसडीएम…

Read More

नगर व्यापार मंडल ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा आईटीआई के लापता अनुदेशक गजेंद्र सिंह डसीला का पुलिस दस दिन बाद भी पता नहीं लगा सकी है। पुलिस की कार्य प्रणाली से नाराज लोगों ने नगर व्यापार मंडल के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लापता अनुदेशक का शीघ्र पता लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि लापता अनुदेशक का पता चलने तक संघर्ष जारी रहेगा। धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि अनुदेशक को लापता हुए दस दिन बीत गए हैं लेकिन पुलिस अब तक…

Read More

बीस दिन बाद भी नहीं लगा हत्यारों का सुराग

अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ब्लॉक के निस्नैली गांव में तेजाब डाल कर मारी गई 55 वर्षीय महिला के अज्ञात हत्यारों का राजस्व पुलिस करीब बीस दिन बाद भी पता नहीं लगा सकी है। लोगों ने राजस्व पुलिस पर मामले में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर मामला रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की है। त्रिनैली पटवारी क्षेत्र अंतर्गत निस्नैली गांव के डनखली तोक में अकेले रहने वाली नरूली देवी पत्नी नारायण सिंह की अगस्त पहले सप्ताह में हत्या हो गई थी। पोस्टमार्टम में महिला पर तेजाब…

Read More

उमर अब्दुल्ला के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सरकारी सेवा में सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा बढ़ाने की मांग पर आज हजारों सरकारी कर्मियों ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के श्रीनगर स्थित आधिकारिक निवास पर घेराव करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़कर उनके प्रयास को विफल कर दिया। संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी)के तत्वावधान में हजारों कर्मचारी अपनी सेवा निवृत्ति की आयु वर्तमान 58 से 60 वर्ष करने और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवा नियमित करने के मांग को लेकर शेर-ए-कश्मीर पार्क में जमा होकर जुलूस की शक्ल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने चल…

Read More

सभी डाकघरों को कम्प्यूटरीकृत किया जाएगा, हाइटेक होंगे डाक सेवक

हैदराबाद: भारतीय डाक विभाग के सभी पोस्ट आफिसों को पूर्ण रूप से कम्प्यूटरीकृत करके सिंगल नेटवर्क तकनीक के दायरे में लाने के लिए केन्द्र ने चार हजार करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत की है। इस कार्यक्रम के तहत डाक सेवकों को हाइटेक किए जाने की योजना है। केन्द्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मुत्री डी.के.कृपारानी ने यह जानकारी दी। डा. कृपारानी ने कहा कि यह योजना सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों, टीसीएस, इंफोसिस, सिफी और रिलायंस कम्युनिकेशन की भागीदारी एवं सहयोग से संचालित की जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के…

Read More