राजधानी देहरादून में पैसे के लालच में अपनी बेटी को बेचने का एक प्रकरण प्रकाश में आया है। एक मां-बाप अपनी बेटी को ही चंद रुपयों के लिए बेचने पर तुले हुए हैं। गुरुवार को एसएसपी के पास पहुंची यह बेटी अपना दर्द बयां करते हुए फफक पड़ी। वह बोली, ‘सर मेरे मां-बाप मेरी जबरदस्ती शादी कराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने उस आदमी से रुपये भी लिए हैं। कार्रवाई का निर्देश लड़की की यह बात सुनकर एसएसपी भी सन्न रह गए। एसएसपी ने इस मामले में सीओ सिटी…
Read MoreCategory: Uttarakhand
विस्थापन के लिए लगाया जाम, प्रदर्शन
घनसाली (टिहरी)।विस्थापन की मांग को लेकर गौजियाणा के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को घनसाली-नई टिहरी मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि 2008 से गांव में भूस्खलन हो रहा है। भूगर्भीय सर्वे करने वाली टीम विस्थापन की संस्तुति भी कर चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसडीएम ने एक सप्ताह में भूगर्भीय टीम सर्वे के लिए भेजने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। गौजियांणा गांव में भूस्खलन बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण नई टिहरी-घनसाली मार्ग पर एकत्र हुए और नारेबाजी…
Read Moreपाचरी गांव में जमीन में धंस रहे मकान
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील का जलस्तर बढ़ने से आसपास रह रहे लोगों के मकानों में दरारें पड़ रही हैं। प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकलने से ग्रामीणों में रोष है। टिहरी बांध की झील में जलभराव बढ़ने से कई जगहों पर भूस्खलन हो रहा है। आरएल 900 मीटर के दायरे में बसे गांव में भूधंसाव और मकानों में दरारें पड़ रही हैं। वर्ष 2010-11 में ग्राम मदननेगी में 37 मकान जमीन में धंस गए थे वहीं अब पाचरी में भी ऐसी ही समस्या…
Read Moreकई घरों में घुसा मलबा, दीवारों में दरारें
घनसाली (टिहरी)। बारिश से भिलंगना क्षेत्र के लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। ब्लॉक का खसेती गांव भी भूस्खलन की जद में आ गया है। गांव के ऊपर हो रहे भूस्खलन के कारण नौ परिवाराें के मकानों पर खतरा बना हुआ है। इनमें से छह परिवार दूसरे लोगों के मकानों में शिफ्ट हो गए हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से शीघ्र विस्थापन करने की मांग की है। बुधवार की रात हुई बारिश से खसेती गांव के ऊपर भूस्खलन शुरू हो गया। लक्ष्मी प्रसाद, लाखीराम, चंद्रमणी, सोना देवी, राधा देवी, दिवाकर…
Read Moreलोगों पर भारी पड़ रही लोनिवि की सुस्ती
गोपेश्वर। लोनिवि की ग्रामीण क्षेत्रों में लिंक मोटर मार्गों को खोलने की सुस्त रफ्तार आपदा पीड़ितों पर भारी पड़ रही है। पोखरी, घाट, देवाल, थराली, नारायणबगड़, जोशीमठ और बंड क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कें अभी भी अवरुद्ध पड़ी हैं। गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग मई से अवरुद्ध पड़ी हैं, जिससे हापला घाटी के ग्रामीण नंदप्रयाग, पोखरी तक जंगल के रास्ते पैदल आवागमन कर रहे हैं। चमोली-सरतोली और घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग से दशोली, घाट ब्लॉक के करीब 75 गांव जुडे़ हैं, लेकिन ये सड़कें आपदा के बाद से अवरुद्ध पड़ी हैं। पीएमजीएसवाई के…
Read Moreखतरा टला, रिसकर कम हुआ झील का पानी
गैरसैंण। रामगंगा में बनी झील को लेकर खतरा कम हो गया है। पानी का स्तर कम हो गया है। हालांकि क्षेत्र की कई नाली उपजाऊ कृषि भूमि झील के पानी से बर्बाद हो गई है। बुधवार दोपहर से बढ़े झील के पानी से लोगों में दहशत पैदा हो गई थी। क्षेत्र के जिनगोड ग्र्राम पंचायत के सनेड़ा तोक में हो रहे भूस्खलन से बने खतरे ने लोगों की नींद उड़ा दी थी, लेकिन रात को झील के पानी के तेजी से हुए रिसाव से बृहस्पतिवार सुबह तक झील काफी कम…
Read Moreपीटीए सदस्यों ने रोपे पौधे
गोपेश्वर। हापला घाटी में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं और पीटीए के सदस्यों ने ‘पेड़ लगाओ धरती बचाओ’ अभियान के तहत बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। राजकीय इंटर कॉलेज गोदली, राजकीय जूनियर हाईस्कूल नौली, प्राथमिक विद्यालय गोदली, कलसीर के साथ ही नौली, कलसीर, पाली के ग्रामीणों ने सघन पौधारोपण किया। इस दौरान करीब 1400 पौधे रोपे गए। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरसी शैलानी, शिक्षक धन सिंह घरिया, प्रदीप बिष्ट, सुखदेव सिंह, कमला देवी, मीना देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा देवी आदि मौजूद थे।
Read Moreथम नहीं रहा गांवों में गजराज का उत्पात
टनकपुर। पूर्णागिरि मार्ग के जंगल से लगे गांवों में गजराज टहलने को आ ही जाते हैं। बुधवार रात गैंड़ाखाली गांव में घुसे हाथी ने काश्तकारों की करीब चार बीघा धान की फसल रौंदकर डाली। हाथी के उत्पात के प्रति वन विभाग की उदासीनता से ग्रामीणों में खासा रोष बना हुआ है। जंगल से सटे गांवों में हाथी फसल के दुश्मन बन गए हैं। खेतों में खड़ी फसल बर्बाद करने के साथ ही उत्पाती गजराज संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं अचानक धमक रहे हाथियों से ग्रामीणों को भी…
Read Moreशहरी क्षेत्र में सत्यापन का काम जारी
चंपावत। खाद्य सुरक्षा एक्ट के दायरे में आने वाले शहरी क्षेत्र के लोगों के सत्यापन तथा चिन्हीकरण का काम जारी है। आज बालेश्वर वार्ड में 60 लोगों के आय प्रमाणपत्र सत्यापित किए गए। इस वार्ड में अब तक 120 लोगों का चिन्हीकरण हो चुका है। सरकार ने एक्ट के दायरे में आने वालों को दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किलो चावल देने का ऐलान किया है। राशन की प्रतिमाह मात्रा 25 किलो रहेगी। बालेश्वर वार्ड में राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश गिरी ने लोगों की आय का सत्यापन किया। खाद्य…
Read Moreमां वज्र बाराही की शोभायात्रा निकली
देवीधुरा। बाराहीधाम में बग्वाल के दूसरे दिन मां वज्र बाराही की शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा के 50,000 से अधिक लोग साक्षी बने। सुहावने मौसम के बीच मां का जयकारा करते हुए शोभायात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई जो मुचकंद ऋषि के आश्रम की परिक्रमा कर वहां कुछ समय रहने के बाद वापस लौट आई। ऐसी मान्यता है कि मां वज्र बाराही ने मुचकंद ऋषि को स्वयं इस दिन अपने दर्शन देने के लिए उनके पास जाने का वर दिया हुआ था। इससे पूर्व नंदघर में मां बाराही की पं. तारा दत्त…
Read More