पट्टा धारकों पर लगाया 2.70 लाख का जुर्माना

गरमपानी। शहीद बलवंत सिंह मोटर मार्ग में कोसी नदी के किनारे अवैध खनन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन और खनन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार केा संयुक्त छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान छह ट्रकों का चालान किया गया। एसडीएम नारायण सिंह नबियाल ने बताया कि नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में खनन व्यवसाय से जुड़े पट्टा धारकों पर 2 लाख 70 हजार 750 रुपये जुर्माना लगाया गया है। इनमें रातीघाट निवासी योगेश तिवारी पर 79 हजार, बसगांव निवासी खीम सिंह पर 64 हजार 150 रुपये,…

Read More

गौजाजाली, धौलाखेड़ा में दूर होगा पानी का संकट

हल्द्वानी। पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बृहस्पतिवार रात जलसंस्थान के अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक ली। मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि ऑफिस में न बैठे रहें, जनता के बीच जाकर कार्य करें। आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का रोस्टर बनाकर भ्रमण किया जाए। श्री नैथानी ने पेयजल निगम के योगेंद्र सिंह को निर्देश दिए हैं कि हल्द्वानी और रामनगर में पुरानी हो चुकी पेयजल लाइनों के जगह नई लाइनें बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। इसके अलावा ओखलकांडा के नाई, पिनरों और गौजाजाली, धौलाखेड़ा, लाखनमंडी, जयदेवपुर, छड़ायल पेयजल…

Read More

राज्य सरकार को दस दिन के भीतर शपथपत्र देने के निर्देश

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पर्वतीय क्षेत्रों में आपराधिक मामलों की जांच का कार्य राजस्व पुलिस से कराने के मामले में प्रमुख सचिव उत्तराखंड और प्रिंसिपल सेक्रेटरी गृह को शपथपत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं कि पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को उचित एवं वैज्ञानिक जांच से क्यों वंचित किया गया है। न्यायमूर्ति आलोक सिंह की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। हरिद्वार निवासी श्रीमती शकुंतला रौतेला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उसके पति की हत्या कर दी गई थी जिसकी रिपोर्ट उसने 19 जनवरी 2013…

Read More

डीआईडी के फ्लोर पर दून के युवा

टीवी रियलिटी शो में डांस के मंच पर हुनर का जलवा बिखेरने को दून के युवा फिर तैयार हैं। डांस इंडिया डांस सीजन-4 के लिए शुक्रवार को दून में 1200 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। एशियन स्कूल में ऑडिशन के लिए सुबह चार बजे से ही लाइन लगने लगी थी। उम्मीद से ज्यादा युवाओं के पहुंचने के बाद डीआईडी की सेलेक्टर टीम कई हिस्सों में बंट गई। रात तक ऑडिशन स्कूल के कुछ और कमरे खुलवाए गए। इसके बाद देर रात तक ऑडिशन चलते रहे। सेलेक्टर टीम की सदस्य पूनम ने…

Read More

दो लाख का सामान, 30 लाख किराया

दो लाख के सामान का किराया अगर उससे 15 गुणा हो जाए तो आप चौंक जाएंगे। हरिद्वार में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन के गोदाम में 13 साल से रखे खिलौनों के 42 बक्सों का किराया करीब 30 लाख रुपये हो गया है। लेकिन, इन्हें ले जाने कोई नहीं आ रहा है। खिलौने के 42 बक्से 15 मई 2000 को दिल्ली से खिलौने के 42 बक्से बिना व्यापार कर चुकाए लाए जा रहे थे। वाणिज्य कर विभाग की टीम ने सभी बक्सों को जब्त कर रेलवे…

Read More

निजीकरण’ की मार से मरीज होंगे ‘बेहाल

देहरादून के कोरोनेशन के निजीकरण की अगली कड़ी में फिजियोथेरेपी यूनिट की ‘विदाई’ तय हो गई है। टेंडर पड़ गए हैं। जिस कंपनी को फिजियोथेरेपी यूनिट दी जानी है उससे करार फाइनल है। कागजात की स्क्रीनिंग चल रही है। इसके बाद इसे कं पनी को सौंप दिया जाएगा। घोषणा तीन-चार दिन के अंदर होगी। पीपीपी मोड दून ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स के निदेशक डा ललित मोहन गुसाईं ने बताया कि फिजियोथेरेपी के निजीकरण का मामला फाइनल है। स्क्रीनिंग के बाद फिजियोथेरेपी यूनिट के पीपीपी मोड पर दिए जाने के संबंध में…

Read More

अभिभावकों ने बीईओ को बनाया बंधक

घनसाली (टिहरी)। राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल पोनाड़ा में कार्यरत एकमात्र शिक्षिका के दस दिन से गायब रहने से आक्रोशित अभिभावकों ने खंड शिक्षाधिकारी को स्कूल में बुलाकर बंधक बना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि तीन साल से शिक्षकों की नियुक्ति की मांग करते आ रहे हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्कूल में कार्यरत अध्यापिका भी 14 अगस्त से गायब है। 15 अगस्त को स्कूल में ध्वजारोहण भी नहीं हुआ। गुस्साए अभिभावकों ने शिक्षा विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भिलंगना प्रखंड में गोनगढ़ पट्टी के उच्च…

Read More

पीड़ितों की मदद के लिए सभी आगे आएं

नई टिहरी। प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि आपदा प्रभावितों की सहायता के लिए सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी आगे आना चाहिए। विधायक ने सीएम कोष से करीब चार सौ लोगों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। प्रतापगनर ब्लाक सभागार में मुख्यमंत्री राहत कोष वितरण के मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नेगी ने कहा कि आपदा की घड़ी में लोगों को सहायता प्रदान करने में अधिकारी छोटी-छोटी तकनीक पर न जाएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के दर्जनों गांवों के सैकड़ों ऐसे…

Read More

दोगुना किराया वसूल रहे टैक्सी चालक

नैनबाग(टिहरी)। छोटे वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। जिससे आएदिन हर स्टेशन पर झगड़े की नौबत आ रही है। देहरादून से नौगांव तक आने वाले यात्रियों से बड़कोट तक का दोगुना किराया वसूला जा रहा है। जिससे इस मार्ग पर चलने वाले लोग परेशान हैं। उन्होंने सहायक संभागीय अधिकारी से अधिक किराया वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। नौगांव-बड़कोट टैक्सी यूनियन यात्रियों से खुलेआम दोगुना किराया वसूल रहे हैं। जिससे नैनबाग, खरसोन, सुमनक्यारी, मरोड़, नौगांव, देहरादून से आने वाले यात्रियों की चालकों के साथ हर…

Read More

सिल्ट और कीचड़ से पटा है कालेज प्रांगण

कर्णप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय में आपदा के दो माह बाद भी व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ पाई है। मुख्य रास्ता क्षतिग्रस्त होने की वजह से छात्र-छात्राएं और स्टाफ को दूसरे मार्ग से परिसर पहुंचना पड़ रहा है। वहीं प्रांगण में अब भी सिल्ट और कीचड़ जमा हो रखा है। कालेज प्रशासन ने निदेशालय के माध्यम से शासन को सुधार कार्य के लिए एक करोड़, 55 लाख, नौ हजार का इस्टीमेट भेजा है। कर्णप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर स्थित राजकीय महाविद्यालय का मुख्य रास्ता दो स्थानों पर आपदा की भेंट चढ़ चुका है।…

Read More