हिंदूवादी संगठनों ने फूंका अखिलेश सरकार का पुतला

बागेश्वर। चौरासी कोस यात्रा पर प्रतिबंध लगाए जाने पर हिंदूवादी संगठनों ने आपत्ति जताई है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने यहां नारेबाजी के साथ अखिलेश सरकार का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में चेतावनी दी गई कि शीघ्र यात्रा पर रोक नहीं हटाई गई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता शुक्रवार को एसबीआई तिराहे पर पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ अखिलेख सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि संतों ने उप्र में चौरासी कोस…

Read More

लेटलतीफ विभागों पर बिफरे जिलाधिकारी

बागेश्वर। जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल ने कलक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिला योजना और अन्य योजनाआें की समीक्षा करते हुए समय पर कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी कार्यों में लेटलतीफी कर रहे विभागों के अधिकारियों पर बिफर पड़े। बैठक में जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष के लिए आवंटित धनराशि और व्यय की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने धीमी प्रगति के चलते कई विभागों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कार्य योजना तैयार कर अगस्त तक व्यय सुनिश्चित कर लिया जाए। जिन विभागों…

Read More

नाम न होने पर युवक ने पालिका कर्मी से छीनी सूची

कोटद्वार। शुक्रवार को आधार कार्ड बनाने के लिए जीजीआईसी पहुंचे एक युवक आशीष किमोठी का नाम सूची में नहीं था। गुस्साए युवक ने नगरपालिका कर्मचारी से लिस्ट ही छीन ली। जिससे वहां हंगामा मच गया। कुछ समय तक आधार कार्ड बनने का काम रुका रहा। बड़ी मान-मनोव्वल के बाद लिस्ट वापस मिली। कार्ड बनाने से पहले नगरपालिका, शिक्षक और अन्य विभागों के कर्मचारी इसकी लिस्ट तैयार करके पौड़ी भेजते हैं। जिसमें कई लोगों का नाम चढ़ाया व हटाया भी जाता है। लिस्ट में अधिकांश लोगों के नाम न होने से…

Read More

गढ़वाल मंडल में 1102 एलटी शिक्षक हुए स्थायी

पौड़ी। गढ़वाल मंडल के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत 1102 एलटी शिक्षकों को शिक्षा विभाग ने स्थायी कर दिया है। इनमें 1019 सामान्य संवर्ग के और 83 महिला संवर्ग के शिक्षक शामिल हैं। मंडलीय अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा एनएस राणा ने बताया कि विभाग में वर्ष 2002 से पहले से तैनात शिक्षकों का स्थायीकरण कर दिया गया है। मंडल में पुरुष संवर्ग के 1019 शिक्षकों का स्थायीकरण हुआ है, जिनमें पौड़ी जिले के 319, रुद्रप्रयाग के 113, टिहरी के 144, हरिद्वार के 39, उत्तरकाशी के 112, देहरादून के 53 और…

Read More

एमएससी की काउंसिलिंग 26 को

श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि की एमएससी फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री की काउंसिलिंग 26 अगस्त को चौरास परिसर में होगी। विभागाध्यक्ष डा. सरला सकलानी ने बताया कि सभी प्रवेशार्थी 26 जून को विभाग में 10 बजे से एक बजे तक रिपोर्ट करें। काउंसिलिंग के लिए कॉल लेटर, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक की अंकतालिकाएं और प्रमाण पत्र, पांच हजार का डिमांड ड्राफ्ट जो कि विवि के वित्त अधिकारी के नाम देय हो आदि प्रमाण पत्र लाने जरूरी हैं। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों के पास एनसीसी, एनएसएस, एससी, एसटी, ओबीसी के प्रमाण पत्र हैं उन्हें…

Read More

महिला का गला रेता, अस्पताल में भर्ती

कोटद्वार। आमपड़ाव मोहल्ले में शुक्रवार को शाम करीब चार बजे घर में घुस कर एक महिला का गला रेतने की कोशिश की गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप है। लोगों ने अपराधी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। घटना के कुछ देर बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। घटनाक्रम के अनुसार शांति देवी (55) पत्नी द्वारिका प्रसाद अग्रवाल निवासी आमपड़ाव घर में अकेली थी।…

Read More

आनन-फानन में बहाल की बिजली

गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। विद्युत नियामक बोर्ड और उपभोक्ता फोरम जाने की तैयारी के बाद हरकत में आए बिजली विभाग ने आनन-फानन में गणाई की बिजली बहाल कर दी। गणाईगंगोली की 35 ग्राम पंचायतें चार दिन से अंधेरे में थीं। बुधवार को मीडिया में यह खबर प्रमुखता से आई। उपभोक्ताओं ने बिजली बहाल न होने पर उपभोक्ता फोरम के साथ ही विद्युत नियामक बोर्ड में शिकायत दर्ज कराने की चेतावनी दी थी। विभाग ने तीन अलग-अलग टीमें लगाकर बुधवार की रात 8.30 बजे बिजली बहाल कर दी। बिजली विभाग के ईई राजेश…

Read More

पूर्व नेपाल नरेश स्थापित करेंगे पंचमुखी शिवमूर्ति

पिथौरागढ़। आखिर कुदरत का सम्मान ही उसे बचाएगा स्लोगन, प्रकृति और प्राणियों के कल्याण की मंशा से शारदीय नव रात्रियों में अस्कोट के हंसेश्वर मठ में होने वाले अरणी मंथन विशाल महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर हैं। महायज्ञ के दौरान नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह मठ में भगवान शंकर की पंचमुखी मूर्ति स्थापित करेंगे। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के सोर मंडल के महंत हंसेश्वर मठ के परमाध्यक्ष संत परमानंद गिरी महाराज, योगीराज बसंत महाराज के सानिध्य और मातृश्री वात्सल्य ट्रस्ट हंसेश्वर के आयोजकत्व में नवरात्रि (अक्तूबर 2013) की…

Read More

दो माह से नाचनी में पानी की सप्लाई ठप

नाचनी (पिथौरागढ़)। 16, 17 जून की तबाही के बाद से कोटा, पंद्रपाला, मलौन गांवों की 1800 की आबादी पीने के पानी के लिए तरस रही है पर पेयजल निगम के अधिकारियों को पानी की योजना ध्वस्त होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 16, 17 जून के जलप्रलय ने 8 किमी लंबी चिफलुवा पेयजल योजना का स्रोत ही बह गया था। उक्त गांवों के साथ ही ग्वालखेत, पातलथौड़, कमदा, जीआईसी कोटापंद्रपाला, प्राथमिक स्कूल कमदा, जूनियर हाईस्कूल कोटा में पानी की सप्लाई ठप है। लोग दो किलोमीटर दूर से पानी…

Read More

मटेला में कैंटर खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत

पिथौरागढ़। शुक्रवार सुबह एक कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के वक्त कैंटर में दो लोग ही सवार थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। कैंटर यूके 05/सीए 0637 शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे मटेला बैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो कर 225 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक खुशाल दत्त भट्ट (22) पुत्र बद्री दत्त धौन चंपावत और किशन वल्दिया (19) पुत्र लक्ष्मण सिंह सेराघाट निवासी की मौके पर ही मौत हो गई…

Read More