गैरसैंण। क्षेत्र पंचायत की त्रैमासिक बैठक में बीएसएनएल और एनएच के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर इनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति डीएम से की गई। विकास भवन सभागार में क्षेत्र प्रमुख जानकी रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वैप मोड की डीपीआर बनाने वाली स्वयं सेवी संस्था हिनार्ड पर प्रति योजना आठ हजार रुपये लेना का आरोप लगाया गया। जीआईसी आगरचट्टी, नैल, लाटूगैर, जीजीआईसी गैरसैंण, हाईस्कूल पिंडवाली, मैखुली, झूमाखेत में शिक्षकाें की कमी…
Read MoreCategory: Uttarakhand
आपदा राहत कार्यों में सरकार फेल: खंडूड़ी
थराली/देवाल। पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी ने तहसील के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों में सरकार को फेल बताया। भ्रमण के दौरान उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ाकर प्रभावितों की पुनर्वास की राह मुश्किल की जा रही है। शुक्रवार को पूर्व सीएम खंडूड़ी ने मुख्य बाजार, मस्जिद मार्केट, नासिर बाजार आदि स्थानों पर प्रभावितों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर बिफल है। वह केवल दो लाख देने को लेकर हो हल्ला मचा रही है, लेकिन स्थिति यह है कि आज भी पिंडरघाटी गढ़वाल…
Read Moreअपराधों पर नियंत्रण को प्रभावी कदम उठाएं
चंपावत। जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने अपराधों पर नियंत्रण करने और लंबित वादों का तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। नियमों के खिलाफ वाहनों का संचालन करने वालों पर अब प्रशासन कड़ा शिकंजा कसेगा। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मुकदमों की सही तरीके से विवेचना होनी चाहिए ताकि कोई अपराधी छूटने न पाए। अपराधों पर नियंत्रण के लिए नियमित पुलिस और राजस्व पुलिस को तालमेल बनाकर चलना चाहिए। डीएम ने ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने, बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त…
Read Moreसड़क सुविधा से वंचित लोगों का प्रदर्शन
चंपावत। नेपाल सीमा से सटे कई गांवों को सड़क सुविधा का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है। क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और शीघ्र सड़क निर्माण का काम शुरू न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी। नेपाल सीमा से सटे लेटी, हरियालीगांव, बांस, बरकुम, रियांसी, बमनगांव, तरकुली, आमड़ा, सीम, खेत, मकसौन, ब्योरी, पल्लावन गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए एक वर्ष पूर्व सर्वे किया गया था। वन विभाग की टीम ने भी अपने स्तर से सर्वे कर वन भूमि…
Read Moreआबादी के आसपास तेंदुआ दिखने से दहशत
चंपावत। यहां पूल्ड आवास कालोनी के आसपास पिछले कई दिनों से गुलदार दिखाई देने से लोग भारी दहशत में हैं। गुलदार ने इस इलाके में चरने गई तीन बकरियों को भी मार दिया है। नगरपालिका क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता से लोग भयभीत हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। लोगों ने बताया कि पू्ल्ड आवास के आसपास पिछले कई दिनों से एक गुलदार दिखाई दे रहा है। घास काटने गई महिलाओं तथा जंगल में जानवर चराने गए लोगों ने…
Read Moreकिसान पंचायत में भूमि अधिग्रहण के विरुद्ध भरी हुंकार
काशीपुर। किसानों की पंचायत में कुंडा-सुल्तानपुर पट्टी बाईपास के लिए भूमि देने का विरोध किया गया। किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतनाम सिंह चीमा ने कहा कि किसान जान दे देंगे परंतु एक इंच जमीन नहीं देंगे। उन्होंने जोर जबरदस्ती भूमि लेने के प्रयास पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। शुक्रवार को भाकियू और किसान विकास क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मंडी समिति सभागार में आयोजित पंचायत में जसपुर व काशीपुर क्षेत्र के किसानों ने शिरकत की। अध्यक्षता कर रहे चीमा ने कहा कि सरकार द्वारा एच-74 (प्रस्तावित-34) को फोरलेन…
Read Moreअफसरों ने फ्लाईओवर स्थल का जायजा लिया
रुद्रपुर। हल्द्वानी मार्ग में फ्लाई ओवर निर्माण की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। कॉनकार और सिडकुल अफसरों ने वन विभाग अधिकारियों के साथ फ्लाईओवर स्थल का धरातलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। टीम अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही आवश्यक सर्वे कराया जाएगा। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। शुक्रवार को दिल्ली से आए रेल मंत्रालय के अधीन कार्यरत संस्थान कॉनकार के सीनियर जनरल जनरल मैनेजर दीपक मनोचा, ज्वाइंट जनरल मैनेजर (राइट संस्था) तपस विश्वास, वन क्षेत्राधिकारी बीडी जोशी और सिडकुल जेई एनएस नेगी…
Read Moreनकली नोटों में बरामद इंक की होगी जांच
जसपुर। सौ-सौ रुपये के नकली नोट छापने के कारखाने का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस अब बरामद नोटों और स्टांप पेपरों को उनमें प्रयुक्त इंक के निरीक्षण के लिए महाराष्ट्र स्थित करेंसी नोट प्रेस नासिक भेजेगी। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि नकली नोटों और बैंक नोटों में प्रयुक्त होने वाली इंक एक जैसी ही है। कोतवाल ने बताया कि इसकी जांच बाकी है कि असली नोटों में प्रयुक्त होने वाली इंक जैसी लगने वाली स्याही अभियुक्त कहां से लाए थे। यदि नासिक प्रयोगशाला इस बात की पुष्टि करती है…
Read More100 रुपये टमाटर, 80 रुपये किलो प्याज
उत्तरकाशी। आपदा में सब्जियां भी महंगी हो गई हैं। सब्जी मंडी में टमाटर 100 रुपये और प्यास 80 रुपये किलो बिक रहा है। बीन, लौकी, बंदगोभी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। लोग बिना टमाटर की बनी दाल खाने के लिए मजबूर हैं। गंगोत्री राजमार्ग के धरासू नालूपाणी में दो सप्ताह से अवरुद्ध होने से सब्जियां नगर की मंडी तक नहीं पहुंच पा रही हैं। भटवाड़ी क्षेत्र की लोकल सब्जियां भी नेताला से आगे सड़क बंद होने से वहीं सड़ रही हैं। ऐसे में बहुत कम मात्रा में मैदानी…
Read Moreमौसम ने साथ दिया तो 15 दिन में गंगोत्री पहुंचेंगे वाहन
उत्तरकाशी। आपदा के 69 दिन बाद भी गंगोत्री हाईवे पर यातायात सुचारु नहीं होने से जनपदवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग अवरुद्ध होने से उत्पन्न हालात पर जिले के पत्रकारों ने जिलाधिकारी डा. पंकज पांडेय से मिलकर त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा की। डीएम ने मौसम के साथ देने पर 15 दिन के भीतर गंगोत्री तक यातायात बहाल हो जाने की बात कही है। तीन दिन से जिले में बारिश थमी है बावजूद बीआरओ नालूपाणी में गंगोत्री हाईवे पर सुरक्षित यातायात के इंतजाम नहीं कर पाया है।…
Read More