पखवाड़े में दे रहे सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश

नई टिहरी। राष्ट्रीय सेवा योजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय इकाई की ओर से सांप्रदायिक सद्भाव पखवाड़ा के तहत ‘राष्ट्रीय एकता में धर्म की भूमिका’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पांच दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर 20 अगस्त से तीन सितंबर तक आयोजित किए जा रहे सांप्रदायिक सद्भावना पखवाड़े में छात्र-छात्राओं को राष्ट्र प्रेम और सामाजिक एकता की परिभाषाओं से अवगत कराया जा रहा है। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा. विजय सिंह नेगी और डा. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि…

Read More

कहीं पढ़ने वाले नहीं तो कहीं पढ़ाने वाले

घनसाली (टिहरी)। भिलंगना प्रखंड के उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए बनाए गए कायदे-कानून ताक पर हैं। स्थिति यह है कि उच्च प्राथमिक स्कूल कोंती में 15 छात्रों पर जहां चार शिक्षक हैं, वहीं पिंस्वाड़ (68 छात्र) और गंगी (42 छात्र) जैसे स्कूल एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। भिलंगना में शिक्षकों की तैनाती में अधिकारियों-शिक्षकों की मनमानी चल रही है, जिससे दूरस्थ क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों का टोटा बना हुआ है। प्रखंड के 59 उच्च प्राथमिक स्कूलों में तकरीबन 3795 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं,…

Read More

मंदार में जंगली सुअर और बंदरों का आतंक

नई टिहरी। जाखणीधार प्रखंड के ढुंगमंदार पटटी के मंदार गांव में ग्रामीण जंगली सुअरों के आंतक से परेशान हैं। सुअर काश्तकारों की खड़ी फसलों को रौंदकर नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे काश्तकारों की मेहनत और पूंजी बर्बाद हो रही है। प्रखंड के मंदार गांव के बनियाण, भेगल्त, मंजखेत, दुगड्या, सिलोली, गहड़, देवताधार आदि तोकों में जंगली सुअर काश्तकारों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीण दर्शन सिंह रमोला ने बताया कि गांव के इन तोकों में ग्रामीण आलू, राजमा और मोटा अनाज का अत्याधिक उत्पादन करने हैं, लेकिन…

Read More

उपनाम के दुरुपयोग पर छत में चढ़ा छात्र

गोपेश्वर। छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार का उपनाम के दुरुपयोग किए जाने से गुस्साया छात्र कालेज की छत पर चढ़ गया, जिससे कालेज प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि बाद में प्राचार्य ने सभी उम्मीदवारों का नाम के आगे से उपनाम हटाए जाने का आश्वासन दिया, जिस पर वह नीचे उतरा। पीजी कॉलेज में शनिवार को छात्र संघ चुनाव के तहत प्रत्याशियों की सूची जारी होने के पश्चात अध्यक्ष पद का प्रत्याशी सुबोध सकलानी महाविद्यालय की छत पर चढ़ गया, जिससे महाविद्यालय प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।…

Read More

…तो जाना ही होगा अपने मूल विद्यालय

कर्णप्रयाग। पोखरी विकासखंड का प्राथमिक विद्यालय खाल एकल शिक्षिका के सहारे चल रहा है, जबकि विद्यालय की एक अन्य अध्यापिका पिछले तीन साल से व्यवस्था पर प्राथमिक विद्यालय कर्णप्रयाग-एक में तैनात है। विद्यालय प्रबंधन समिति और खाल के ग्रामीणों ने उक्त शिक्षिका के मूल विद्यालय में ज्वाइनिंग की मांग की है। प्राथमिक विद्यालय खाल प्रबंध समिति के चंद्र बल्लभ बेंजवाल का कहना है कि विद्यालय में पूर्व में दो शिक्षिकाएं कार्यरत थी, लेकिन एक शिक्षिका को तीन साल पहले कर्णप्रयाग में व्यवस्था पर तैनात किया गया। प्राथमिक विद्यालय खाल में…

Read More

छात्रसंघ चुनाव : 17 ने किया नामांकन

गोपेश्वर। पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 17 छात्रों ने नामांकन किया। नामांकन के लिए उम्मीदवारों के साथ छात्रों का खूब भीड़ उमड़ी। इस दौरान महाविद्यालय गेट से चमोली-गोपेश्वर मोटर मार्ग पर करीब आधे घंटे जाम की स्थिति बनी रही। पीजी कॉलेज छात्र संघ चुनावों के लिए शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए 17 नामांकन किए गए। छात्र संघ चुनावों में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए मनमोहन सिंह, सुशील कुमार, जगदीश सिंह, विक्रम सिंह राणा, सत्यपाल सिंह, सुशील कुमार, अध्यक्ष के लिए सुबोध सकलानी, प्रकाश रावत,…

Read More

हादसों को न्योता दे रहा कर्णप्रयाग-नैनीताल मार्ग

गैरसैंण। कर्णप्रयाग-नैनीताल राजमार्ग की हालत निरंतर खस्ताहाल होती जा रही है। तहसील मुख्यालय के निकट इन दिनों जहां खोदी जा रही निकास नालियां लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं, वहीं कर्णप्रयाग के निकट जखेड़ गदेरा में अब भी राजमार्ग का स्थायी ट्रीटमेंट नहीं किया गया है। बरसात के दो माह बाद भी तहसील मुख्यालय में सड़क पर निकास नाली की खुदाई की जा रही है, जिससे सड़क कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो गई है। ऐसे में वाहन चालकों के साथ ही राहगिरों का चलना मुश्किल हो गया…

Read More

फीडर की देखरेख का काम ठेकेदार को न दिया जाए

चंपावत। चल्थी और सूखीढांग क्षेत्र की बिजली सप्लाई सामान्य करने तथा फीडर की देखरेख का काम ठेकेदारी प्रथा से अलग करने की मांग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया है। बनलेख से सूखीढांग तक दर्जनों गांवों में पिछले पांच दिन से बिजली सप्लाई भंग है। लोग पिछले एक माह से रोज बिजली का संकट झेल रहे थे। अब समस्या में सुधार के बजाए सप्लाई पूरी तरह भंग हो गई है। चल्थी, सूखीढांग क्षेत्र की करीब 50 ग्राम पंचायतों को बिजली की सप्लाई चंपावत से की…

Read More

सूखीढांग में बिजली-पानी का संकट

टनकपुर। सूखीढ़ाग क्षेत्र के ग्रामीण विभागों की लापरवाही से बिजली और पानी के संकट का सामना कर रहे हैं। सूचना के बावजूद आपूर्ति व्यवस्था में आई दिक्कत को दूर न किए जाने से ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। उन्होंने 24 घंटे के अंदर व्यवस्था दुरुस्त न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सूखीढांग क्षेत्र गांवों की बिजली आपूर्ति चंपावत सब स्टेशन से जुड़ी है। खटोली, पछनई, स्वाला न्याय पंचायत में धौन से लेकर सूखीढ़ाग तक दर्जनों गांव बीते डेढ़ सप्ताह से अंधकार में हैं। बताया जाता है…

Read More

चंपावत से फार्मेसिस्ट देहरादून रवाना

चंपावत। केंद्र के समान वेतन पर केंद्र के समान ही काम की मांग कर रहे डिप्लोमा फार्मेसिस्ट शनिवार को देहरादून रवाना हो गए। कल रविवार को देहरादून में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन का कहना है कि राज्य सरकार के फार्मेसिस्टों के पास काम का अतिरिक्त कार्यभार है। संगठन के पदाधिकारी प्रांतीय संरक्षक बीएस परवाल के नेतृत्व में दून के लिए रवाना हुए। इस दल में मंडलीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र पाटनी, जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र जोशी, सतीश चंद्र पांडे, महेश चंद्र भट्ट, रोशन…

Read More