पिथौरागढ़। यहां पूर्व फौजी सागर सिंह धानिक मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में भुरमुनी और उड़मत्था ने अपने-अपने मुकाबले जीते। भुरमुनी में हुए पहले मैच में भुरमुनी ने ढुंगा को दो गोलों से पराजित किया। राहुल और विजय ने अपनी टीम के लिए गोल किए। पराजित टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। दूसरे मैच में उड़मत्था ने भुरमुनी ए टीम को दो के मुकाबले 6 गोल से हराया। विजेता टीम के लिए नग्गा ने तीन गोलकर हैट्रिक जमाई। हेमंत ने दो और विशाल ने एक गोल किया। पराजित टीम के लिए…
Read MoreCategory: Uttarakhand
सीमावर्ती क्षेत्रों में की कांबिंग
धारचूला। वन विभाग और स्पेशल आपरेशन टास्क फोर्स (एसओटीएफ) ने नेपाल से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त गश्त की। दाउद इब्राहिम के करीबी आतंकवादी टुंडा को दबोचे जाने के बाद से सीमा पर सजगता बढ़ाने के क्रम में ये अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों को सीमा सुरक्षा के मद्देनजर जागरूक भी किया गया। एसओटीएफ प्रभारी ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में ऐलागाड़, चेतलधार, दोबाट, धारचूला आदि इलाके में संयुक्त गश्त कर सीमा पर चल रही गतिविधियों का जायजा लिया। ग्रामीणों से अजनबियों और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस, खुफिया…
Read Moreपश्मा को हरा डीडीहाट ने जीती प्रतियोगिता
डीडीहाट। मनमोहन सिंह मिमोरियल वलीबॉल प्रतियोगिता में डीडीहाट विजयी रहा। खिताबी जंग में उसने पश्मा वलीबॉल क्लब को 15-4, 15-11 और 15-11 से हराया। विजेता टीम के भूवेंद्र भंडारी फाइनल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे, जबकि प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी डीडीहाट के बलवंत रावत रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महिमन कन्याल, गर्खा जीआईसी के प्रधानाचार्य डीएस पोखरिया और बीपी पोखरिया ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। मलय जिब्रालटर क्लब मझेड़ा के तत्वावधान में वलीबॉल की यह प्रतियोगिता हर साल खेली जाती है। प्रतियोगिता में अंपायरिंग चंद्र बहादुरसिंह कन्याल…
Read Moreहवाई मार्ग से यात्रा हुई तो करेंगे आंदोलन
धारचूला। पोनी पोटर्स यूनियन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर हवाई मार्ग से कैलास मानसरोवर यात्रा शुरू होने की दिशा में आंदोलन की चेतावनी दी है। यूनियन ने पहले की तरह पैदल मार्ग से ही यात्रा संचालित करने की मांग की है। प्रशासन द्वारा आपदा से क्षतिग्रस्त हुए यात्रा मार्ग की कोई सुध नहीं लिए जाने पर नाराजगी जताई है। भाकपा माले के जिला सचिव जगत मर्तोलिया की अगुवाई में तहसील कार्यालय पहुंचे लोगों ने कहा कि कुमाऊं मंडल विकास मंडल (केएमवीएन) हवाई मार्ग से यात्रा शुरू करवाने के लिए सरकार…
Read Moreअल्मोड़ा का युवक महाराष्ट्र में माओवादी घोषित
हल्द्वानी। ‘मनहूस समाजी ढांचों में, जब जुर्म न पाले जाएंगे। जब हाथ न काटे जाएंगे, जब सिर न उछाले जाएंगे। जेलों के बिना जब दुनिया की सरकार चलाई जाएगी, वो सुबह कभी तो आएगी।’ कुछ इसी तरह के विचारों के साथ अल्मोड़ा निवासी जेएनयू के छात्र हेम मिश्रा की गिरफ्तारी का फेसबुक पर भारी विरोध शुरू हो गया है। हेम को माओवादी कुरियर के आरोप में महाराष्ट्र में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उत्तराखंड मेें भी खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। उसकी यहां गतिविधियों और…
Read Moreशिक्षक नहीं दे सकते तो बंद कर दो स्कूल
भीमताल। ओखलकांडा ब्लाक के ल्वाड़ गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काफी समय से दो महिला शिक्षा मित्रों के भरोसे चल रहा है। शिक्षकों की तैनाती न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी से भेंट की। कहा कि यदि शिक्षक नियुक्त नहीं हो सकते तो स्कूल को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाए। सामाजिक कार्यकर्ता भवानी दत्त रुबाली के नेतृत्व में शिक्षा भवन पहुंचे ग्रामीणों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा कि राउप्रावि ल्वाड़ में वर्ष 2010-11 में…
Read Moreभाजपा आपदा को बनाएगी चुनावी हथियार
रामनगर। प्रदेश में आई आपदा को भाजपा राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करेगी। रामनगर में चल रही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पहले दिन पारित राजनीतिक प्रस्ताव में भाजपा का पूरा फोकस राज्य में आई आपदा के बाद सरकार की बदइंतजामी पर रहा। ढिकुली के वुड कैशल रिसोर्ट में शनिवार को प्रदेश कार्यसमिति बैठक का विधिवत शुभारंभ हुआ। राजनीतिक प्रस्ताव के संबंध में अजय भट्ट ने मीडिया को बताया कि आपदा के 67 दिन बाद भी उत्तराखंड के लोग इससे उबर नहीं पाए हैं। आपदा में भारी तबाही और…
Read Moreउजड़े उत्तराखंड में खिलाऐंगे ‘कमल’
आपदा में उजड़े उत्तराखंड में प्रदेश भाजपा अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है। शनिवार से रामनगर में होने वाली दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक में पहाड़ की जमीनी समस्याओं से जुड़े प्रस्ताव लाकर भाजपा अपनी राह तलाशेगी। शुक्रवार देर रात तक चली प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में आपदा और उसके बाद खड़ी विकराल समस्याओं से संबंधित राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा हुई। साथ ही खनन, वन और पहाड़ों की अंधाधुंध कटाई को लेकर कांग्रेस सरकार की नीति पर भी निशाना साधने की तैयारी है। आपदा और उपेक्षा पदाधिकारियों की बैठक में…
Read Moreखंडूरी को ‘तानाशाह’ मोदी मंजूर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी ने भी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार मान लिया है। खंडूरी का कहना है कि उन्हें तानाशाह मोदी भी मंजूर हैं। उनका कहना है कि मोदी कुशल शासक और प्रशासक हैं और देश की जनता के सामने उन्होंने इसे साबित भी कर दिया है। देश को इस समय ऐसे ही कठोर फैसले लेने और हिम्मत वाले प्रधानमंत्री की जरूरत है। युवा वर्ग की पसंद है मोदी रामनगर में प्रदेश भाजपा की दो…
Read Moreसमस्याओं का समाधान नहीं होने पर भड़के छात्र
चंबा (टिहरी)। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में छात्रों की समस्याएं कम होने के बजाए बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने स्थानीय छात्रों को पीजी कक्षाओं में वरीयता देने, बीए प्राइवेट का रिजल्ट अभी तक घोषित न होने और अंक तालिकाओं में हुई त्रुटियों का निराकरण न होने पर कुलपति का पुतला फूंका। उन्होंने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। शानिवार को एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेता एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के मुख्य गेट में…
Read More