चिकित्सा केंद्रों का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य

चंपावत। जिले में संचालित होने वाले हर चिकित्सा केंद्र, चिकित्सा प्रयोगशाला, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर, एक्सरे सुविधा केंद्र के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होने वाले ऐसे केंद्रों पांच लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पंजीकरण प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. हरीश चंद्रा ने बताया कि जिले के किसी भी स्थान पर किसी भी स्तर का चिकित्सा संबंधी क्रियाकलाप करने पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि नैदानिक स्थापना (रजिस्ट्रेशन और…

Read More

छेड़छाड़ करने वाले मनचले दबोचे

पंतननगर। लालबाग क्षेत्र में लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे तीन मनचलों को कालोनी के लोगों ने घेर लिया। तीनों कार में सवार होकर कालोनी में पहुंचे थे। इनमें से पंतनगर निवासी एक मनचला भीड़ को गच्चा देकर फरार हो गया, जबकि लालकुंआ निवासी दो मनचलों को भीड़ ने सुरक्षा कर्मियों के हवाले कर दिया। भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई भी की। सुरक्षाधिकारी डा. सत्य कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा कर्मियों की टीम ने मनचलों से पूछताछ की। तीनों पंतनगर के एक अंग्रेजी स्कूल में हाईस्कूल के विद्यार्थी हैं। सुरक्षाधिकारी…

Read More

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

रुद्रपुर। संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। महिला की लाश खिड़की की ग्रिल से लटकी मिली। बताया जाता है कि उसके मुंह से खून निकला हुआ था। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पीलीभीत निवासी सचिन राय आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी में किराए पर परिवार सहित रहता है। सचिन का कहना है कि शनिवार सुबह वह उठा तो उसकी पत्नी पूर्णिमा (30) ने खिड़की…

Read More

बजरंग दल ने यूपी सरकार का पुतला फूंका

दिनेशपुर। अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा को प्रतिबंधित किये जाने से गुस्साएं बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही यूपी सरकार व उसके मंत्री आजम खां का पुतला फूंका। शनिवार को कार्यकर्ता सुभाष चौक पर एकत्र हुए और पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि साधू संतो की परिक्रमा पर रोक लगाकर यूपी सरकार ने देश की जनता और हिंदू समाज के मौलिक अधिकारों का हनन किया है। पुतला फूंकने वालों में जितेंद्र न्याल, सुनील पाहवा, सागर कुमार, मुकेश कोली, राकेश मंडल, रमेश गुगलानी,…

Read More

दूषित पानी से बढ़ रहीं हैं त्वचा, पेट की बीमारियां

उत्तरकाशी। दूषित पानी के सेवन से भटवाड़ी क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण त्वचा और पेट की बीमारियों से ग्रसित हैं। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है। विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति, टाटा रिलीफ फाउंडेशन, अपोलो अस्पताल चेन्नई सहित विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा 18 से 22 अगस्त तक भटवाड़ी में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शनिवार को उत्तरकाशी में पत्रकारों से बातचीत में विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति के संरक्षक मेजर आरएस जमनाल ने बताया कि शिविर में 2398 मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं, जिसमें 668 बच्चे…

Read More

शंख जड़ी संग तीन गिरफ्तार

बड़कोट। अपर यमुना वन प्रभाग क्षेत्र में शंख जड़ी के तस्करों के हौसले बुलंद है। वन विभाग ने 18 किलो शंख जड़ी के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अपर यमुना वन प्रभाग में शंख जड़ी तस्करी की शिकायत पर शनिवार को वन विभाग की टीम ने कुथनौर रेंज में छापामार अभियान चलाया। टीम ने पालीगाड़ में नैटवाड निवासी गणेश बहादुर, खजान सिंह और जगतराम को 18 किलो शंख जड़ी के साथ धर-दबोचा। डीएफओ डीके सिंह ने बताया कि तीनों लोगों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल…

Read More

खटाई में सेब, आलू खरीदने की योजना

उत्तरकाशी। समर्थन मूल्य पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के माध्यम से अलग-थलग पड़े क्षेत्रों के काश्तकारों से सेब, आलू खरीद की योजना खटाई में पड़ती नजर आ रही है। कहीं आलू के खेतों में अभी कुट्टू की फसल खड़ी है तो कहीं जाड़ों में मवेशियों को जीवित रखने के लिए चारा। सेब की खरीद में निगम की ग्रेडिंग करके डेलीसस प्रजाति के सेब खरीदने की शर्त से गुस्साए हर्षिल क्षेत्र के काश्तकारों ने तो निगम के उद्यान विभाग परिसर में खोले गए केंद्र से बैनर हटाकर वहां पहुंचे राहत आयुक्त…

Read More

दस साल से भटक रहे वरुणावत प्रभावित

उत्तरकाशी। आपदा प्रभावितों के प्रति सरकारी तंत्र कितना संवेदनहीन है, इसका अंदाजा 2003 से हक के लिए भटक रहे वरुणावत प्रभावितों को देखकर लगाया जा सकता है। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भूस्खलन प्रभावित सात व्यापारियों को अभी तक नगर पालिका दुकान उपलब्ध नहीं करा पायी है। इस बीच पालिका के दो बड़े शॉपिंग कांप्लेक्स बन चुके हैं। अब इन व्यापारियों ने दुकान आवंटित न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सितंबर 2003 में वरुणावत भूस्खलन ने उत्तरकाशी नगर में भारी तबाही मचायी थी। होटलों के साथ ही नगर…

Read More

धामद्यो में शहीद दिवस आज, तैयारियां पूरी

जैंती (अल्मोड़ा)। धामद्यो में 25 अगस्त को होने जा रहे शहीद दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल भी हिस्सा लेंगे। समारोह समिति की पर्वतीय ग्राम स्वराज्य मंडल सभागार में हुई बैठक में 25 अगस्त को धामद्यो में आयोजित शहीद समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने शहीद दिवस समारोह में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा 25…

Read More

पुलिस कर्मी और परिजन डसीला को लेकर अल्मोड़ा रवाना

अल्मोड़ा। करीब दो सप्ताह से लापता आईटीआई के अनुदेशक गजेंद्र सिंह डसीला को उनके परिजन और पुलिस कर्मी मथुरा से लेकर अल्मोड़ा की तरफ चल पड़े हैं। जानकारी के मुताबिक उनके देर रात तक अल्मोड़ा पहुंचने की उम्मीद है। मालूम हो कि अनुदेशक गजेंद्र सिंह डसीला पिछले 13 अगस्त को फलसीमा स्थित आईटीआई से अचानक गायब हो गए थे। वह अपनी कार, लैपटॉप और तीनों फोन भी वहीं छोड़ गए थे जिससे उनके बारे में कुछ सूचना नहीं मिल पा रही थी। शुक्रवार को श्री डसीला ने मथुरा के निकट…

Read More