पिथौरागढ़। हिंदू जागरण मंच ने उत्तर प्रदेश में दो समुदायों के बीच हुए दंगों और उसके बाद के बिगड़े हालातों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला पुतला फूंका। हिंजामं के जिला उपाध्यक्ष सोनम पांडे के नेतृत्व में केएमओयू स्टेशन में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुजफ्फरनगर में पूर्व में हुई छेड़छाड़ की घटना और तीन लोगों की हत्या होने के बाद भी सरकार और प्रशासन ने कोई सख्त कदम नहीं उठाए।…
Read MoreCategory: Uttarakhand
गौलापार में बनेगा अत्याधुनिक स्लाटर हाउस
हल्द्वानी। मटन खाने के शौकीन लोगों को जल्द ही साफ सुथरा और जांचा परखा मांस मिलेगा। गौलापार बाईपास में अब अत्याधुनिक स्लाटर हाउस बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। स्लाटर हाउस निर्माण के लिए लखनऊ की एक एजेंसी से अनुबंध होने के बाद नगर निगम ने डीपीआर तैयार कर ली है। स्लाटर हाउस परिसर में मीट मार्केट भी खोली जाएगी। गौलापार बाईपास में स्लाटर हाउस बना हुआ है। नियमित सफाई और पर्याप्त जगह नहीं होने से वहां गंदगी रहती है। स्लाटर हाउस में कटने वाले पशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण…
Read Moreअवैध खनन-ढुलाई के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान
हल्द्वानी। अब परिवहन विभाग को अवैध खनन और ढुलाई में लगे वाहन ‘दिखाई’ देने लगे हैं। परिवहन मंत्री और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के निर्देश के बाद बड़े स्तर पर नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले में विशेष धरपकड़ अभियान शुरू किया गया है। इसमें टीमों ने 40 वाहनों को थाने में बंद करने के साथ 159 वाहन का चालान किया गया है। वाहनों से चार लाख का जुर्माना भी वसूला जाएगा। परिवहन विभाग ने अभियान चलाता है लेकिन अक्सर खनन में लगे वाहनों पर तुलनात्मक तौर पर कार्रवाई कम हो पाती…
Read Moreरुद्रपुरः नाबालिग युवती का गैंगरेप कर फिल्म बनाई
रुद्रपुर में एक नाबालिग युवती से रविवार शाम पांच लोगों ने गैंग रेप किया और उसकी क्लीपिंग बना ली। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पीड़िता ने प्रशासनिक अधिकारी के वाहन चालक समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है
Read Moreप्रशासन को सौंपे आश्रमों के दस्तावेज
नई टिहरी। कथावाचक आसाराम के आश्रमों की वैधता की जांच पड़ताल अब तेजी से आगे बढे़गी। नई टिहरी सी ब्लॉक और चवालखेत आश्रम से तहसील प्रशासन को भूमि की पत्रावलियां और रजिस्ट्री की छाया प्रतियां मिल चुकी है। आश्रम संचालकों ने अपने जवाब में कहा है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत ही भूमि आवंटित हुई है। आवंटित भूमि के अलावा कोई कब्जा नहीं है। टिहरी बांध विस्थापितों की 300 वर्ग मीटर भूमि पर आसाराम के आश्रम को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि आश्रम के…
Read Moreसड़कों की मांग को लेकर किसान सभा का धरना
नई टिहरी। उत्तराखंड किसान सभा ने आपदा से प्रभावित सड़कों और पैदल मार्गों की मरम्मत करने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि आपदा आए तीन माह होने को हैं लेकिन अभी तक लोगों को पैदल चलने के लिए भी रास्ते नहीं मिल पाए हैं। कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे किसान सभा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा कि 16-17 जून को आई भीषण आपदा में भारी नुकसान हुआ है। पौने तीन माह बाद भी क्षतिग्रस्त संपत्तियों का आकलन कर सरकार…
Read Moreप्रशासन को सौंपे आश्रमों के दस्तावेज
नई टिहरी। कथावाचक आसाराम के आश्रमों की वैधता की जांच पड़ताल अब तेजी से आगे बढे़गी। नई टिहरी सी ब्लॉक और चवालखेत आश्रम से तहसील प्रशासन को भूमि की पत्रावलियां और रजिस्ट्री की छाया प्रतियां मिल चुकी है। आश्रम संचालकों ने अपने जवाब में कहा है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत ही भूमि आवंटित हुई है। आवंटित भूमि के अलावा कोई कब्जा नहीं है। टिहरी बांध विस्थापितों की 300 वर्ग मीटर भूमि पर आसाराम के आश्रम को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि आश्रम के…
Read More12 सौ लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
नारायणबगड़। संत निरंकारी ट्रस्ट नई दिल्ली ने पिंडरघाटी के आपदाग्रस्त क्षेत्र देवाल, लिंगणी, थराली, कुलसारी, झिझोली, भटियाणा, आलकोट, मैंटा आदि गांवों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर के संयोजक दयाल सिंह रावत, विष्णु सिंह रावत ने बताया कि चिकित्सक डा. जेपी टम्टा, डा. दिनेश आर्य ने 12 सौ से अधिक ग्रामीणों की स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर प्रधान पुष्पा देवी, मुन्नी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरमा देवी, आशा कार्यकत्री रेखा देवी, कविता गुसाईं ने भी सहयोग दिया।
Read Moreब्लाक में 50 आपदा प्रभावित गांव चिह्नित
घाट (चमोली)। प्रभारी मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने आपदाग्रस्त घाट क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनी। उन्होंने बताया कि ब्लाक के 50 आपदा ग्रस्त गांव चिह्नित किए गए हैं। इन गांवों में पेयजल, विद्युत, सड़क और पैदल मार्गों की स्थिति को सुधारने पर जोर दिया जाएगा। कहा कि ग्रामीणों को कृषि भूमि की क्षति का भी उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि प्रशासन आपदाग्रस्त गांवों में आपदा राहत पर पैनी नजर रखे। प्रभारी मंत्री ने घाट मुख्य बाजार में जमीदोज हुए भवनों…
Read Moreविकास और संघर्ष समिति का प्रदर्शन
चंपावत। जिला विकास और संघर्ष समिति की ओर से पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और 16 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन भेजा गया। समिति की ओर से मुख्यालय में मेडिकल कालेज, महिला पॉलीटेक्निक, रोडवेज बस स्टेशन, स्टेडियम, गौड़ी किमतोली और ढकना बडोला मार्ग का निर्माण करने, एआरटीओ कार्यालय का शिविर कार्यालय खोलने, महाविद्यालय को केंद्र पोषित करने, सीवर लाईन का निर्माण करने, आईटीआई भवन का निर्माण करने सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया। समिति कार्यकारी अध्यक्ष…
Read More