टनकपुर। लगातार हो रही बिजली कटौती से गुस्साए भाजपाई सड़क पर उतर आए। उन्होंने बिजली विभाग का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो आम उपभोक्ताओं को साथ लेकर भाजपा आंदोलन करेगी। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम उपभोक्ता परेशान हैं। सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा के बैनर तले मोर्चा अध्यक्ष मोहित गड़कोटी के नेतृत्व में सड़क पर उतरे भाजपाइयों ने तुलसीराम चौराहे पर बिजली विभाग का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि हर दिन हो रही कटौती से जहां आम…
Read MoreCategory: Uttarakhand
हाईकोर्ट के आदेश का नहीं हो रहा पालन
खटीमा। विकास खंड के जंगल से लगे ग्राम खेतलसंडा मुस्ताजर में वनभूमि पर स्वामित्व के लिए संघर्ष जारी है। हाईकोर्ट के आदेश गणेश राम आदि के मामले में यथास्थिति रखते हुए उत्पीड़ित न करने के आदेश पर वन विभाग दुविधा में है। कब्जे को लेकर जारी संघर्ष में गणेश राम आदि ने तीसरे दिन भी जंगल की झाड़ियों को काटा। झाड़ी काटने वालों को बलपूर्वक रोकने में विफल वन महकमे के अधिकारी और कर्मचारियों को अदालत की अवमानना का डर सता रहा है। खेतलसंडा मुस्ताजर ग्राम से लगी वनभूमि के…
Read Moreएक शिक्षक के हवाले दो स्कूल
प्रशासन और नेताओं का कमाल देखो। गदरपुर में एक शिक्षक दो स्कूलों को चला रहा है। इतना बड़ा लाव लस्कर। इसमें हम नेताओं को वोट देकर चुनते हैं, अफसर हमारे टैक्स पर पलते हैं। इनसे उम्मीद की जाती है कि सार्वजनिक सुविधाएं तो उलब्ध कराएं। मगर हाल यह है कि स्कूलों में शिक्षक तक नहीं हैं। रुद्रपुर। गदरपुर क्षेत्र के दो विद्यालय एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। इसके चलते दोनों विद्यालयों के करीब 145 बच्चों का भविष्य अधर में है। अभिभावकों व ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।…
Read Moreअस्पताल को सीएम की घोषणाएं पूरी होने का इंतजार
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के जिला अस्पताल में स्वीकृति के डेढ़ साल बाद भी सिटी स्कैन, एमआरआई और डिजिटल एक्सरे जैसी आधुनिक मशीनें नहीं लग पाई। ऐसे में मरीजों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जिला अस्पताल में उत्तरकाशी जिले के साथ ही टिहरी बांध प्रभावित क्षेत्र प्रतापनगर से भी मरीज भी इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। इसके बाद भी अस्पताल में संसाधनों की कमी है। डेढ़ साल पहले सीएम की घोषणा पर स्वास्थ्य महकमे ने अस्पताल में सिटी स्कैन, एमआरआई और डिजिटल एक्सरे लगाने की स्वीकृत दी थी, लेकिन अभी…
Read Moreहिम्मत जुटा ‘मौत’ से भिड़ गया जांबाज
उत्तरकाशी। पुराली गांव के 22 वर्षीय अभिराज ने भालू से जमकर मुकाबला किया। जवाबी हमले में भालू को भगाकर वह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उपला टकनौर के पुराली गांव का निवासी अभिराज पुत्र प्रथम सिंह रविवार की सुबह अपने सेब के बगीचे में गया था। यहां भालू ने उस पर हमला बोल दिया। मदद के लिए उसने शोर मचाया लेकिन आसपास कोई नहीं था। मौत सामने देख उसने खुद को संभाला और हिम्मत कर भालू से भिड़ गया।…
Read Moreजाबर के देवी मंदिर में आस्था और श्रृद्धा का संगम
चौखुटिया। जाबर के देवी मंदिर में नंदा देवी का मुख्य मेला शुरू हो गया है। इससे पूर्व मां नंदा देवी के प्रतीक कदली वृक्ष को ग्राम पंचायत नवाण से लाया गया। जो वाया बगड़ी और टेड़ागांव होकर जाबर मंदिर पहुंचा। मंगलवार को विसर्जन और भंडारे के साथ मेले का समापन होगा। मंदिर परिसर में सबसे पहले कदली वृक्ष से नंदा देवी की मूर्ति बनाई गई। बाद में उसकी स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूजा-अर्चना की हुई। मेला स्थल पर सुबह से ही श्रृद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। मेला…
Read Moreभाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सरकार के पुतले फूंके
अल्मोड़ा। गत दिनों मुंबई में महिला पत्रकार के साथ सामूहिक दुराचार की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कांग्रेस शासनकाल में महिला उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने मुंबई में महिला पत्रकार के साथ हुए सामूहिक दुराचार की कड़ी निंदा की और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकारों…
Read Moreकंपनी की बहाली को लेकर श्रमिकों का शांति मार्च
हरिद्वार। हीरो मोटोकार्प की ओर से निकाले गए 31 श्रमिकों के मामले में कर्मियों का आंदोलन रविवार को छठें दिन भी जारी रहा। हीरो मोटोकार्प के श्रमिकों और संयुक्त कर्मचारी मोर्चा की ओर शांति मार्च चिन्मय चौक से शुरू होकर हिंदुस्तान चौक होते हुए वापस चिन्मय चौक पर समाप्त हुआ। हीरो मोटोकार्प प्रबंधन की ओर से 29 अगस्त को एक श्रमिकों को बिना कारण बताए कंपनी से निकाल दिया था। जिसके बाद कंपनी के श्रमिक भड़क गए थे। श्रमिकों ने दो दिन तक कंपनी के गेट पर धरना दिया था।…
Read Moreकार, नकदी नहीं देने पर घर से निकाला
लक्सर। दहेज में आल्टो कार और 50 हजार रुपये नहीं देने से गुस्साए पति और अन्य ससुरालवालों ने एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला के पति और अन्य ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित शुगर मिल कालोनी निवासी आजरा की शादी 27 जुलाई 2007 को कुडाना शामली उत्तर प्रदेश निवासी इमरान के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे…
Read Moreसिल्ट उठाने की आड़ में रातभर गरज रही जेसीबी
लक्सर। खेतों से सिल्ट उठाने की आड़ में बाणगंगा और गंगा में रात में भी जेसीबी गरज रही है। मुजफ्फरनगर बवाल के बाद बढ़ी पुलिस की व्यस्तता का भी खनन माफिया पूरा फायदा उठा रहे हैं। अब बेखौफ होकर खनन किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से खेतों से सिल्ट उठाए जाने की परमिशन किसानों को दी गई है, लेकिन इस परमिशन का किसान कम माफिया ज्यादा फायदा उठा रहे हैं। परमिशन की आड़ में अवैध रूप से नदियों का सीना चीरा जा रहा है। रात के समय भी…
Read More