काशीपुर। एक ही रात में चोर आधा दर्जन घरों को खंगाल कर हजारों रुपये और मोबाइल चोरी कर ले गए। सोमवार की रात चोरों ने कविनगर और उसी से लगे मोहल्ला गौतम नगर में बेखौफ होकर कई घरों में चोरियां की। चोर घरों के अंदर सोए हुए लोगों के बीच से खूंटी पर टंगी पैंट तक उठाकर ले गए। कविनगर निवासी अजय अग्रवाल पुत्र हरिओम साहरा फाइनेंस का क्लेक्शन एजेंट है। चोर छत से उसके घर में घुसे। पूरा परिवार कमरे में ही सोया हुआ था। चोर अजय अग्रवाल की…
Read MoreCategory: Uttarakhand
पर्यावरण को संरक्षित रखकर बने विकास का मॉडल
उत्तरकाशी। आपदा प्रबंधन जनमंच एवं हिमालय चिंतन मंच उत्तरकाशी के समग्र और टिकाऊ विकास का मॉडल तैयार करने में जुटा है। मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि सड़कें पर्यावरण और नियमों की अनदेखी करके न बनें। जंगल खूब पनपाए जाएं, किंतु वह निकटवर्ती गांव को लघु उपज देकर मालामाल करने वाले हों। कृषि, बागवानी, पर्यटन आदि का विकास पर्यावरण के अनुकूल हो। नगर पालिका परिषद के सभागार में जुटे जिले के प्रबुद्धजनों ने बढ़ती प्राकृतिक आपदाआें पर चिंता जताई। इसे कुछ हद तक कुदरत तथा कुछ मानव जनित माना।…
Read Moreपैसे खत्म, सेब खरीद पर लगा ‘ग्रहण’
उत्तरकाशी। समर्थन मूल्य पर सेब खरीद की सरकारी योजना चार कदम चल कर ही हांफ गई। बजट की कमी बताकर गढ़वाल मंडल विकास निगम ने उपला टकनौर क्षेत्र से 3150 क्विंटल सेब खरीदने के बाद हाथ खड़े कर दिए हैं। काश्तकारों का कहना है कि अभी महज पांच फीसदी सेब ही खरीदा गया है। पेड़ों से तोड़ा गया करीब डेढ़ सौ क्विंटल सेब बगीचों में ही बर्बाद होने की स्थिति में है। जून माह की आपदा में अवरुद्ध हुए गंगोत्री हाईवे पर यातायात बहाल न होने से उपला टकनौर क्षेत्र…
Read Moreसावधान! बैंक का खाता नंबर किसी को नहीं बताएं
चौखुटिया। कोई अनजान आदमी मोबाइल से फोन करके आपका खाता और एटीएम नंबर आदि जानकारी मांगे तो कदापि नहीं बताएं। इन दिनों खातों से धनराशि निकालने वाले ठगों का गिरोह सक्रिय है। एक ठग ने इसी तरह खाता नंबर आदि जानकारी लेकर एक व्यक्ति के खाते से 19500 रुपये की रकम ट्रांसफर कर ली। शिक्षक बीसी खुल्बे ने बताया कि सोमवार की शाम सवा छह बजे 8877134824 नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आई। जिसमें कॉल करने वाले ने उनसे कहा कि वह एसबीआई से बोल रहा है। इसके बाद…
Read Moreजयघोष के साथ राय स्टेट से लाया गया कदली स्तंभ
रानीखेत। जरूरी बाजार स्थित नंदा देवी मंदिर में कदली वृक्ष आमंत्रण के साथ नंदा देवी महोत्सव शुरू हो गया है। सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मां नंदा देवी के जयघोष के साथ राय स्टेट स्थित माधवकुंज निवास से कदली केला स्तंभ लाया गया। इस कार्यक्रम में विधायक नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, पूर्व विधायक करन माहरा आदि ने भी शिरकत की। राय स्टेट माधवकुंज परिसर में सुबह केला स्तंभ की पूजा हुई। इसके बाद मां नंदा के जयघोष और नगाडे निशानों के साथ कदली वृक्ष को पूरे नगर में घुमाया…
Read Moreहर ओर से घिरे आसाराम, एचडीए ने भी चढ़ाई बाहें
हरिद्वार। आसाराम बापू हर ओर से घिरे हैं तो ऐसे में हरिद्वार विकास प्राधिकरण (एचडीए) ने भी बाहें चढ़ा ली हैं। एचडीए के मुताबिक हरिपुर कलां में बना आसाराम का आश्रम और रेजीडेंशियल फ्लैट अवैध हैं। पहले केवल नोटिस देकर खानापूर्ति कर रहे एचडीए ने अब कार्रवाई के तेवर बना लिए हैं। एचडीए के उपाध्यक्ष ने आसाराम के अवैध निर्माण से संबंधित फाइलों को अपने कब्जे में ले लिया है। देहरादून जिले के अंतर्गत आने वाले हरिपुर कलां में आसाराम का आश्रम है। करीब दो साल पहले यहां पर लगभग…
Read Moreगोवध के आरोपियों को तीन साल की सजा
हरिद्वार। गोवध संरक्षण अधिनियम में दोषी ठहराए गए तीन लोगों को न्यायालय ने तीन-तीन वर्ष का कारावास और पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन अधिकारी राजू विश्नोई ने बताया कि दस अगस्त 2004 को मुखबिर की सूचना पर ज्वालापुर थाना के एसआई कृष्णपाल सिंह और रोहताश ने पुलिस टीम के साथ ग्राम भारापुर में नूर अहमद के बाग पर छापा मारा था। इस दौरान मौके से चार आरोपी महबूब, अरसद, अख्तर और मुजाहिद को मौके पर गोवध करते हुए पकड़ा था। मौके से करीब दस अन्य व्यक्ति…
Read Moreकैशियर से एक लाख रुपये लूटे
हरिद्वार। सिडकुल स्थित विजय इलेक्ट्रिकल्स कंपनी के कैशियर विकास गुप्ता से भेल सेक्टर-पांच के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर एक लाख रुपये लूट लिए। सोमवार दोपहर हुई वारदात के बाद पुलिस ने देर शाम तक नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाशी भी ली, लेकिन आरोपियों का पता नहीं चल पाया। देर शाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रानीपुर कोतवाल महेश चंद्र जोशी ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का कैशियर विकास गुप्ता (निवासी टिहरी विस्थापित कालोनी), रानीपुर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया…
Read Moreछह दिन के सर्च ऑपरेशन में मिले 185 शव
रुद्रप्रयाग। पुलिस ने शवों की तलाश का दूसरे चरण का अभियान भी पूरा कर लिया है। छह दिन तक चले इस सर्च आपरेशन में जंगल से 185 शव बरामद किए गए, जिसमें दो लोगों की शिनाख्त हुई है। दोनों चिलौंड के बताए जा रहे हैं। गरुड़चट्टी से सोनप्रयाग तक चले इस ऑपरेशन में पुलिस को 22 किमी उबड़-खाबड़ रास्तों पर चलना पड़ा। डीआईजी जीएस मार्तोलिया ने बताया कि केदारघाटी में दो चरणों में पुलिस ने 495 शव बरामद किए, जबकि प्रदेश में 594 शव बरामद हो चुके हैं। दो सितंबर…
Read Moreजम्मू से चला बीआरओ कर्मी रास्ते से गायब
पिथौरागढ़। जाखनी निवासी सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) कर्मी मान सिंह ऐरी एक सप्ताह से लापता है। सेवानिवृत्ति के बाद वह जम्मू से पिथौरागढ़ के लिए चले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। उनकी कोई खोज-खबर नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। इसकी जानकारी उन्होंने यहां के बीआरओ कार्यालय और पुलिस को दी है। जम्मू में तैनात बीआरओ कर्मी मान सिंह ऐरी 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हुए। इसी दिन उन्होंने पत्नी जानकी से बात की। दो सितंबर को वह जम्मू से पिथौरागढ़ को चले थे, लेकिन नौ सितंबर तक न तो वे…
Read More