भूपेंद्र भरोसे लालपुर का ‘भविष्य’

रुद्रपुर/लालपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में न डॉक्टर हैं और न ही फार्मेसिस्ट। यह अस्पताल वार्ड ब्वाय भूपेंद्र सिंह के भरोसे चल रहा है। भूपेंद्र छुट्टी पर गए तो मरीजों को न दवा मिलती है और न ही मरहम पट्टी। जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर का निर्माण 30 वर्ष पहले हुआ था। इस अस्पताल में उपचार के लिए लगभग बाहर गांवों के लोग आते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मेडिकल आफिसर, महिला डॉक्टर, फार्मेसिस्ट, नर्स और वार्ड ब्वाय का पद है। इसके अलावा…

Read More

बिजली कटौती से भड़के महुआखेड़ा गंज के लोग

काशीपुर। नगर पंचायत महुआखेड़ा गंज के अध्यक्ष अरविंद सिंह राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिजली कटौती को लेकर विद्युत विभाग के ईई एसएस उस्मान का घेराव किया। साथ ही रीडिंग से अधिक बिल आने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि महुआखेड़ा गंज में गंभीर बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। पूरे दिन में 8 से 10 घंटे तक बिजली गुल रहती है। ऐसे में लोगों को बिना बिजली के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत कटौती के बाद भी ग्रामीणों को बिल बहुत अधिक आ रहा…

Read More

गंगोत्री में रसद और ईंधन का संकट

उत्तरकाशी। आपदा को तीन माह बीत गए लेकिन गंगोत्री में साधनारत साधु-संतो को रसद के नाम पर अभी तक सिर्फ 15-15 किलो चावल, आधा किलो मूंग दाल, एक-एक लीटर मिट्टी तेल तथा कुछ को दो-दो किलो आटा ही मुहैया कराया जा सका है। गंगोत्री हाईवे अभी तक खुला नहीं है। ऐसे में रसद के लिए संत 30-40 किमी पैदल चल कर उत्तरकाशी तक पहुंचने को मजबूर हैं। जून की आपदा के दौरान गंगोत्री में फंसे हजारों तीर्थयात्रियों को तो निकाल लिया गया, लेकिन पूजा-अर्चना जारी रखे तीर्थ पुरोहितों तथा साधनारत…

Read More

संसद में उठाएंगी आपदा प्रभावितों की समस्याएं : राज्यलक्ष्मी

उत्तरकाशी। टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि राज्य सरकार आपदा से उपजी समस्याओं के निदान को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि वह प्रभावितों की समस्याओं को संसद में उठाएंगी। आपदा प्रभावित मनेरी और साल्ड का भ्रमण करने के बाद लोनिवि अतिथि गृह में पत्रकाराें से बातचीत में सासंद ने कहा कि आपदा को तीन माह बीतने को है, लेकिन अभी तक आपदा से उपजी समस्याआें का निदान नहीं हो पाया। ग्रामीण क्षेत्राें में सड़क, संपर्क और पुल ध्वस्त पड़े हुए हैं। कई गांवों में रसद…

Read More

कुछ तो इंतजाम करो जान बचाने का

चौखुटिया। चौखुटिया-मासी सड़क नतलिया रौ नामक स्थान पर दुर्घटना को खुली चुनौती दे रही है। सुरक्षा पिलर विहीन इस स्थान पर थोड़ी सी चूक मौत का कारण बन सकती है। इस सड़क में वाहनों की भारी आवाजाही के बावजूद अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस स्थान पर सड़क के किनारे बहती रामगंगा नदी की गहराई इतनी अधिक है कि स्थान का नाम ही नतलिया रौ (नदी का गहराई वाला ऐसा भाग जिसका तला ही ज्ञात न हो) पड़ गया है। यहां पर सड़क बहुत संकरी तो है…

Read More

एक्सरे को लिए 25 किमी की दौड़

बागेश्वर। कांडा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन है, लेकिन यहां अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। जिसमें मात्र एक डाक्टर है। अन्य कर्मचारियों के भी आधे पद रिक्त हैं। सुविधाओं के नाम पर एक्सरे मशीन तक नहीं है। इसके लिए रोगियाेें को 25 किमी दूर जिला मुख्यालय रेफर किया जाता है। गंभीर रोगों के उपचार के लिए लोगों को 100 किमी दूर अल्मोड़ा जाना पड़ता है। कांडा तहसील में यह एक मात्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। यहां डाक्टरों के तीन पद सृजित हैं, लेकिन एक ही डाक्टर है।…

Read More

बैठक में वीडीओ से मारपीट, जूता मारा

चंबा (टिहरी)। ग्राम पंचायत डांग तल्ला में खाद्य सुरक्षा की बैठक में एक ग्रामीण ने ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट करने के बाद जूता फेंक दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना दिया। विकासखंड थौलधार के डांग तल्ला गांव में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा की बैठक बेसिक स्कूल खर्क भेंडी में चल रही थी। इसी दौरान एक ग्रामीण मंच पर आकर पहले ग्राम विकास अधिकारी डीपी चमोली के साथ अभद्रता कर मारपीट करने लगा। इससे सभी लोग हक्के-बक्के रह गए। किसी तरह आरोपी को…

Read More

जनपद में राज्य खाद्य सुरक्षा योजना शुरू

गोपेश्वर। प्रभारी मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने जनपद में राज्य खाद्य सुरक्षा योजना का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने बीपीएल, अंत्योदय परिवारों को योजना के तहत चावल और गेहूं के किट दिए। इस मौके पर 100 पात्र लोगों को योजना से लाभान्वित किया गया। मंत्री ने कहा कि योजना का जनपद के दो लाख 47 हजार 715 परिवारों को लाभ मिलेगा। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि योजना का किसी भी सूरत में दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। जिलाधिकारी योजना की मॉनीटरिंग करेंगे। उन्होंने…

Read More

मंत्री पर फूटा आउटसोर्सिंग कर्मियों का गुस्सा

गोपेश्वर। आउटसोर्सिंग कर्मियों ने प्रभारी मंत्री का घेराव कर शीघ्र पुन: नियुक्ति की मांग की है। उन्होंने बताया कि वे पिछले 25 दिन से कलक्ट्रेट में धरना दे रहे हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। मुख्यालय पर धरना दे रहे आउटसोर्सिंग कर्मियों ने मंत्री का घेराव कर रमसा और सर्व शिक्षा अभियान के तहत पुन: नियुक्ति की मांग की। कहा कि चालू शिक्षा सत्र के शुरुआत में रमसा और सर्व शिक्षा अभियान के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में आउटसोर्सिंग के तहत नियुक्तियां की गई। जनपद के 135…

Read More

स्कूल भवन को भूस्खलन का खतरा

चंपावत। जिले के कुछ हिस्सों में सोमवार की रात हुई भारी बारिश से कोटअमोड़ी ग्राम पंचायत के प्राथमिक स्कूल नलडाण के भवन को खतरा हो गया है। भवन के आंगन की दीवार धंस गई है। कोटअमोड़ी के सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्कूल नलडाण के भवन को गंभीर खतरा हो गया है। यदि जल्दी सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई तो समस्या गंभीर हो जाएगी। उन्होंने इस मामले की जानकारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडे को दे दी है। इधर, जिला मुख्यालय में आज सुबह हुई बारिश…

Read More