कर्णप्रयाग। साहब! जहां मकान हैं वहां भू-धंसाव हो रहा है। टूट चुके भवनों को हम डेढ़ माह पूर्व छोड़ चुके हैं। तब से जंगलों में टेंट और छप्पर बना कर रह रहे हैं। अब गांव वाले ही जंगल में रहने का विरोध कर रहे है।। ऐसे में हम अब कहां जाएं। यह बातें जैंटी की प्रभावित सुलोचना देवी ने तहसीलदार से कही। जुलाई में आई बाढ़ से जैंटी मल्ली गांव में कई परिवार बेघर हुए, जिनमें यहां रहे रहे अनुसूचित जाति के सात परिवार भी शामिल हैं। 50 दिन से…
Read MoreCategory: Uttarakhand
97वें दिन टूटा हेमकुंड यात्रा मार्ग का सन्नाटा
गोपेश्वर। उत्तराखंड के पांचवें धाम और सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू होने पर शनिवार को यात्रा के पैदल मार्ग पर आपदा के बाद 97वें दिन चहल-पहल दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने तीर्थयात्रियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। गोविंदघाट, पांडुकेश्वर, लामबगड़, पड़गासी, अरुड़ी-पटूड़ी गांवों के ग्रामीण सुबह 11 बजे फूल-मालाओं के साथ गोविंदधाट गुरुद्वारे में पहुंचे थे। यात्रा शुरू होने से तीर्थयात्रियों का उत्साह भी देखते ही बन रहा था। पहले जत्थे में गए करीब 500 तीर्थयात्री घांघरिया में रात्रि विश्राम कर रविवार को सुबह हेमकुंड…
Read Moreखिरद्वारी में मतदान केंद्र बनाने का विरोध
चंपावत। ग्राम पंचायत पोथ के मतदान केंद्र गंगसीर को बदलकर खिरद्वारी किए जाने से क्षेत्र के ग्रामीण भड़क गए हैं। उन्होंने इस संबंध में मंडलायुक्त अवनेंद्र सिंह नयाल और जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी को ज्ञापन देकर विरोध प्रकट किया है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश सिंह, नारायण सिंह, गुमान सिंह, लाल सिंह, गणेश सिंह, हर सिंह, प्रयाग दत्त, तारा सिंह, मदन सिंह, राजेंद्र सिंह, दीवान सिंह आदि ग्रामीणों की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्राथमिक विद्यालय गंगसीर में आजादी के बाद से ही मतदान केंद्र चल रहा…
Read Moreनवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ मारपीट
लोहाघाट। शुक्रवार को हुए छात्रसंघ चुनावों के बाद रात में कई प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों के समर्थकों ने एनएसयूआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित पाटनी और उसके समर्थकों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में कई छात्र घायल हो गए। छात्र अध्यक्ष ने सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पांच लोगों को पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि एनएसयूआई के छात्र जिला पंचायत के डाकबंगले में रात 10 के आसपास भोजन…
Read Moreभाजपाइयों ने फूंका राज्य सरकार का पुतला
चंपावत। विधानसभा सत्र की समय सीमा न बढ़ाए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय में राज्य सरकार का पुतला फूंका। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाल जबर्दस्त नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। मंडल अध्यक्ष मुकेश कलखुड़िया के नेतृत्व में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं का कहना था कि विपक्ष की आवाज को दबाकर कांग्रेस सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार का पुतला दहन करने वालों में नगरपालिकाध्यक्ष…
Read Moreछात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई का कब्जा
टनकपुर। राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष समेत सभी पदों पर एनएसयूआई ने कब्जा जमाया। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के दीपक प्रसाद ने संदीप सिंह को 164 मतों के अंतर से पराजित किया। दीपक को 365 और संदीप को 201 मत मिले । उपाध्यक्ष पद पर छात्रा उत्पल शर्मा ने सद्दाम हुसैन को 245 मतों से शिकस्त दी। उत्पल के पक्ष में 387 व सद्दाम के पक्ष में 142 मत पड़े। सचिव पद पर मुकेश पांडेय ने हिम्मत सिंह कुंवर को 223 मतों के अंतर से पराजित किया। मुकेश…
Read Moreपंचायत में अफसरों ने सुनी जनसमस्याएं
काशीपुर। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के विधानसभा क्षेत्र में अधिकारियों ने जनपंचायत लगाकर पानी, बिजली, पेंशन की समस्याएं सुनी। अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। शनिवार को काबिना मंत्री यशपाल आर्या के निर्देश पर बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जगतपुर विकास खंड काशीपुर में एसडीएम बाजपुर इला गिरी की अध्यक्षता में जनपंचायत लगी। पंचायत में कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इसमें पेयजल, बिजली, सड़क, राशनकार्ड व पेंशन की समस्याएं छाई रहीं। अधिकारियों ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। पंचायत में पेयजल से संबंधित…
Read Moreधान की चमक और स्वाद फीका
रुदपुर। जमीन को उपजाऊ बनाने वाले केंचुए और मित्र कीटों पर भी केमिकलयुक्त पानी का असर दिख रहा है। इससे वे मरने लगे हैं और दूषित पानी से अनाज का स्वाद भी फीका रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर धान पर पड़ा है। सिडकुल से छोड़े जा रहे जहरीले पानी का असर खेती पर भी पड़ा है। सबसे अधिक धान की फसल प्रभावित हुई है। चांदी जैसी चमक के कारण तराई का धान दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। किसानों का कहना है कि दूषित पानी की वजह से धान की चमक…
Read Moreस्कूली बच्चों को नहीं मिल पा रही राहत राशि
उत्तरकाशी/बड़कोट। आपदा प्रभावित क्षेत्रों के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं को राहत राशि नहीं मिल पाई है। इस कारण जनप्रतिनिधियाें के साथ ही छात्र नेता आक्रोशित हैं। उन्होंने प्रशासन पर भेदभाव बरतने का भी आरोप लगाया। एनएसयूआई की बैठक में छात्र नेताओं ने कहा कि असी गंगा घाटी के प्रभावित स्कूलों के छात्र-छात्राओं को अभी सीएम की घोषणा के अनुरूप 500-500 रुपये की सहायता राशि नहीं मिल पाई है। जबकि नगर के कई स्कूलों में यह राशि बांट दी गई है। कहा कि प्रशासन राहत वितरण में भेदभाव बरत रहा है।…
Read Moreआश्वासनों पर मानने वाली नहीं जनता
उत्तरकाशी। सड़क व सुरक्षा की मांग को लेकर जनसंगठनों के साझा मंच का धरना 27वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को हिमालय चिंतन मंच, उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन जनमंच से जुड़े डेढ़ दर्जन स्वैच्छिक संगठनों के कार्यकर्ता धरने पर बैठे। धरनास्थल पहुंचे एसडीएम भटवाड़ी की आंदोलनकारियों ने एक नहीं सुनी। प्रशासन की ओर से धरातल पर ठोस कार्रवाई तो दूर सुरक्षा की कार्ययोजना का लिखित आश्वासन तक नहीं दिए जाने पर आंदोलनकारियों ने उन्हें बैरंग लौटा दिया। शुक्रवार को राहत आयुक्त के आश्वासन के अनुसार प्रशासन को आज सिंचाई विभाग, जल…
Read More