नौगांव (उत्तरकाशी)। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लोक शिक्षा केंद्रों की स्थापना के लिए भेजी जा रही सामग्री की गुणवत्ता के साथ ही ढुलान पर भी सवाल उठने लगे हैं। सामग्री ढुलान का ठेका देने पर भी स्कूली बच्चों से कराया जा रहा है। गांवों में साक्षरता दर बढ़ाने के उद्देश्य से साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत विकासखंड की 113 ग्राम पंचायतों में स्थापित लोक शिक्षा केंद्रों के संचालन के लिए विभाग द्वारा अलमारी, दरी, कुर्सी, मेज, कैरम, ढोलक, हारमोनियम, बालीबाल आदि सामग्री भेजी जा रही है, किंतु कई शिक्षा…
Read MoreCategory: Uttarakhand
धौलछीना को अलग तहसील का दर्जा
अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार ने अल्मोड़ा तहसील का विभाजन कर धौलछीना को अलग तहसील का दर्जा देने का निर्णय लिया है। यह जिले की दसवीं तहसील होगी। शासन ने तहसील गठन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नई तहसील का मुख्यालय धौलछीना में होगा। नई तहसील में अल्मोड़ा तहसील के 117 गांव शामिल किए गए हैं। गजट नोटिफिकेशन के साथ ही नई तहसील अस्तित्व में आ जाएगी। राजस्व विभाग के सचिव भास्करानंद द्वारा तीन सितंबर को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल ने धौलछीना को अलग तहसील बनाने…
Read Moreनर्सें आज से एक शिफ्ट में करेंगी काम
अल्मोड़ा/बागेश्वर। सिस्टर इंचार्ज के पद को राजपत्रित पद घोषित करने समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सेस एसोसिएशन के आह्वान पर अल्मोड़ा में नर्सों ने रविवार से प्रात: आठ से दो बजे तक एक ही शिफ्ट में काम करने का ऐलान किया है। बागेश्वर में भी नर्सें एक शिफ्ट में ही काम करेंगी। दूसरी शिफ्ट में संविदा नर्सों से व्यवस्था की जाएगी। संगठन की सचिव सुरजीत कौर ने बताया कि निदेशालय में अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक के पदों का सृजन करने, कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में एक-एक अपर…
Read Moreधोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई
अल्मोड़ा। साधन सहकारी समिति फलसीमा अल्मोड़ा में वित्तीय अनियमितता पकड़ में आई है। जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां आनंद एडी शुक्ला ने इस संबंध में कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने क्षेत्र के तत्कालीन पटवारी नंद किशोर आर्या और सचिव केदार सिंह नेगी के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने साधन सहकारी समिति फलसीमा में हुई गड़बड़ी की जांच 27 अगस्त 2013 को जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां आनंद एडी शुक्ला को सौंपी थी। जांच में 2007 से…
Read Moreपांचों सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा : कमला
रुद्रपुर। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कमला कुमारी ने कहा कि प्रदेश में आई दैवीय आपदा में हजारों परिवार बेघर हुए। उन परिवारों को आज तक उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। आरोप लगाया कि जो राहत सामग्री आ रही है उसे सरकार के मंत्री और अधिकारी बंदरबांट करने में लगे हैं। राष्ट्रीय महासचिव कमला कुमारी गुरुवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूरन सिंह पंवार के आवास पर राज्य पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि आने वाले लोक सभा चुनावों…
Read Moreजोशियाड़ा के लोगों ने किया सांसद और डीएम का घेराव
उत्तरकाशी। शीघ्र बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू कराने सहित अन्य मांगों को लेकर जोशियाड़ा के बाढ़ प्रभावितों ने बुधवार को ढोल नगाड़ों के साथ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। गंगोत्री हाईवे पर सांकेतिक चक्काजाम के साथ ही उन्होंने कलक्ट्रेट में बैठक ले रही क्षेत्रीय सांसद तथा डीएम का घेराव भी किया। ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञानसू गैस गोदाम के पास गंगोत्री हाईवे पर सांकेतिक चक्काजाम कर धरने पर बैठ गए। उन्हें पता चला कि सांसद मालाराज्य लक्ष्मी…
Read Moreपुलिस गिरफ्त में अर्चना के हत्याभियुक्त
पुरोला/उत्तरकाशी/बड़कोट। हत्या के छह दिन बाद आखिरकार पुलिस ने अर्चना हत्याकांड के दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की मांग पर पुरोला में व्यापारियों ने दूसरे दिन धारा 144 के बावजूद तहसील के मुख्य द्वार पर धरना जारी रखा। अधिवक्ता अनिल जैन की पत्नी अर्चना की हत्या के मामले में पुलिस ने छठे दिन रिपोर्ट में नामजद होटल मालिक देवेंद्र सिंह, सुंदर सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्याकांड का खुलासा करने की मांग पर पुरोला के व्यापारियों…
Read Moreकुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की यूनिट हेडक्वार्टर कोटा की भर्ती आठ से
रानीखेत। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा की भर्ती रैली आठ अक्तूबर से शुरू होगी। आठ से 10 अक्तूबर तक शारीरिक परीक्षण के बाद 11 अक्तूबर से शैक्षिक अभिलेख देखे जाएंगे और मेडिकल परीक्षण होगा। 24 नवंबर को जीडी में सफल अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा होगी। सैनिक लिपिक और ट्रेडमैन पदों पर भी भर्ती होगी। सैनिक जीडी कुमाऊंनी और नागा युवकों को 10वीं पास, सैनिक जीडी साधारण वर्ग के लिए 45 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास के साथ ही हर विषय में 33 प्रतिशत अंक होने चाहिए। ट्रेडमैन…
Read Moreआयरन की गोली खाने से सातवीं का छात्र बेहोश
जैंती (अल्मोड़ा)। सर्वोदय इंटर कालेज जैंती में सातवीं कक्षा के एक छात्र ने आयरन की 16 गोली खा लीं। बाद में उसे अचानक उल्टी होने लगी और वह बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़ा। उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंच कर छात्र को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। छात्र की हालत अब खतरे से बाहर है। सर्वोदय इंटर कालेज जैंती में 18 सितंबर को छात्र-छात्राओं को आयरन की गोलियां बांटी गई। सातवीं कक्षा के विमल शर्मा ने बृहस्पतिवार दोपहर में मीठी लगने के कारण करीब 16 गोलियां एक साथ…
Read Moreगरज रहीं जेसीबी, बढ़ता जा रहा स्टाक
श्यामपुर। लालढांग और श्यामपुर क्षेत्र में अवैध खनन रुकने का नाम ले रहा है। रसूलपुर मीठीबेरी में सिल्ट उठाने की आड़ में रवासन नदी में खनन माफिया ने एक किलोमीटर से भी ज्यादा एरिया खोद डाला है। श्यामपुर गांव में रात भर रेत-बजरी और बोल्डर ढोए जा रहे हैं। श्यामपुर और लालढांग क्षेत्र में इन दिनों खनन माफिया चांदी काट रहे हैं। रसूलपुर मीठीबेरी में अवैध खनन का आलम यह हैै कि मानो खनन करने वालों ने पट्टे की आड़ में पूरी रवासन नदी को खनन के लिए स्वीकृत करा…
Read More