अब 25 तक जमा होंगे कुविवि सुधार परीक्षा आवेदन पत्र

नैनीताल। कुमाऊं विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो.रजनीश पांडे ने बताया कि सुधार परीक्षा आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि अब 25 सितंबर तक बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 21 सितंबर थी। उन्होंने बताया कि सुधार परीक्षा 17 से 25 अक्टूबर तक होगी। परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट केयू नैनीताल डाट एसी डाट इन में देखा जा सकता है।

Read More

मनचलं ने लगाई थी दुकानों में आग, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर छेड़छाड़ और हंगामा करने वाले मनचलों ने ही सिंधी चौक के फ्रूट मार्केट में आग लगाई थी। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ और आगजनी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर भाजपा विधायक बंशीधर भगत और मेयर सहित कई व्यापारी एसपी सिटी से मिले थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे रुद्रपुर निवासी राहुल और उसके कुछ साथी रामपुर रोड पर सिंधी चौक के पास लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। तभी वहां मौजूद कुछ…

Read More

बिना कांटे के बेर पर संकट

हल्द्वानी। बेर और कांटे दोनों साथ-साथ ही होते हैं, ऐसा आमतौर पर देखा और सुना गया है, पर प्रदेश में एक बेर की ऐसी प्रजाति (भाड़ बेर) है, जिसमें कांटा नहीं होता है। यह प्रजाति संकट में है। इसके अलावा अमरूद के आकार वाले बेर की प्रजाति भी खतरे में है। ऐेसे में जंगलात की अनुसंधान शाखा ने इन प्रजातियों को संरक्षित करने की कोशिश की है। बेर का फल इंसान को ही नहीं बल्कि बंदर से लेकर चिड़ियों तक को खूब पसंद आता है। बेर का फल जितना मीठा…

Read More

डाकघर में नहीं मिलेंगे टीईटी के फार्म

न्यायालय के आदेश पर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रथम में आवेदन के लिए पुन: मौका दे दिया है, जबकि टीईटी द्वितीय के लिए फॉर्म भरने का दूसरा मौका नहीं मिलेगा। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव डा. डीके मथेला ने बताया कि टीईटी प्रथम के आवेदन फॉर्म सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालयों को भेजे जा रहे हैं। वहीं से इनकी बिक्री होगी। 5 सितंबर से चार अक्तूबर ये फॉर्म बोर्ड मुख्यालय रामनगर समेत खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सुखरौ कोटद्वार में भी मिलेंगे। बिक्री की अवधि…

Read More

विदेशियों के दिल में ‘टिक-टिक’ करती अपनी वॉच

भारतीयों के दिलों पर राज करने वाली एचएमटी घड़ियां विदेशों में भी धूम मचा रही हैं। हांगकांग, स्विट्जरलैंड और जापान से मैकेनिकल घड़ियों की खूब डिमांड आ रही है। हांगकांग में कंपनी का शोरूम भी खुला हुआ है। ये घड़ियां कंपनी की रानीबाग यूनिट में ही बनाई जाती है। एचएमटी कंपनी की बंगलूरू यूनिट 1953 में लगी थी। पढें, नर्सिंग की सीटों में हो गया इजाफा क्वर्ट्ज घड़ियों में सोना आजादी के कुछ सालों बाद जब क्वर्ट्ज घड़ियों में सोना, पायलट, जनता घड़ियां बाजार में आई तो भारतीयों के चेहरे…

Read More

नर्सिंग की सीटों में हो गया इजाफा

नर्सिंग कोर्स में दाखिले का सपना संजो रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रथम सरकारी काउंसिलिंग से बाहर रहने वाले निजी संस्थान अब द्वितीय काउंसिलिंग में शामिल होने जा रहे हैं। इससे युवाओं को करीब 150 सीटों का फायदा होगा। चंदरनगर स्थित नर्सिंग स्कूल में आज से नर्सिंग की द्वितीय काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है। आठ सीटें ही बची सुबह नौ बजे से एएनएम और जीएनएम के लिए पंजीकरण कराया जाएगा। सरकारी कॉलेजों में जीएनएम की तीन और एएनएम की सिर्फ आठ सीटें ही बची हैं। ऐसे में…

Read More

शिक्षकों की तैनाती तक अन्न-जल नहीं लेंगे

नई टिहरी। अपने पाल्यों के बेहतर भविष्य के सपने संजोए अभिभावकों ने राजकीय इंटर कालेज नकोट में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग पर दूसरे दिन भी अन्न-जल ग्रहण नहीं किया। शिक्षा विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी आमरण अनशन पर बैठे अभिभावकों की सुध लेने नकोट नहीं पहुंचा। अभिभावकों का स्पष्ट कहना है कि अब वे आश्वासन से मानने वाले नहीं हैं। शिक्षकों की तैनाती तक अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे। चंबा प्रखंड के इंटर कालेज नकोट में पांच वर्षों से प्रधानाचार्य, रसायन विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, संस्कृत के…

Read More

1200 में कैसे चलाएं घर

कंडीसौड़ (टिहरी)। पीटीसी अंशकालिक यूनियन की बैठक में 12 वर्षों से मानदेय में वृद्धि नहीं करने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। जल संस्थान विभाग में वर्षों से सेवाएं दे रहे पीटीसी कर्मियों का कहना है कि गत वर्ष मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर वे पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी से मिले थे। मंत्री ने मानदेय को 1200 से बढ़ाकर 3750 रुपये करने का आश्वासन दिया था। तत्कालीन पेयजल सचिव ने पीसीटी कर्मियों को 3550 रुपये का मानदेय का प्रस्ताव शासन को भेजा था। एक साल से अधिक का…

Read More

12 वायरल पीड़ितों के सैंपल लिए, एक दून रेफर

नैनबाग (टिहरी)। जौनपुर के गांवों में फैले वायरल पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 10 सदस्यीय टीम गांवों में तैनात कर दी गई है। टीम के सदस्यों ने शनिवार को 12 वायरल पीड़ितों का उपचार किया। कई लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। ठलवाल गांव की सुमित्रा (20) की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे देहरादून रेफर किया गया है। 15 दिन से ठलवाल गांव, बनोगी, कैंपटी में वायरल फैला है। बृहस्पतिवार रात ठलवाल गांव की एक 6 साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया था। 5 सितंबर…

Read More

उपभोक्ता खाली हाथ लौट रहे बैंक से

नारायणबगड़। ब्लाक की एकमात्र को-ऑपरेटिव बैंक शाखा में इंटरनेट कनेक्टिविटी के अभाव में पांच दिन से कामकाज ठप पड़ा है। समस्या से बैंक से जुड़े उपभोक्ताओं को जहां निराश लौटना पड़ रहा है, वहीं बैंक लाखों का नुकसान हो रहा है। कंप्यूटरीकृत शाखा में कनेक्टिविटी फेल है। उपभोक्ता यहां पहुंच रहे हैं और अधिकारियों के आश्वासन के बाद लौट रहे हैं। सबसे बड़ी दिक्कत क्षेत्र के दूरस्थ उत्तरी कड़ाकोट, गडनी क्षेत्र, श्रीगुरु पट्टी, तल्ला बधाण के बैंक उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है। शिक्षक गोपाल सिंह, प्रकाश सिंह, रणवीर सिंह,…

Read More