अल्मोड़ा। भनोली तहसील के आरतोला के निकट कोटागांव निवासी 45 वर्षीय पूर्व सैनिक अर्जुन सिंह वाणी की हत्या के मामले में राजस्व पुलिस ने गुनाई गांव के नामजद पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। राजस्व पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने पांचों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए हैं। कोटा गांव निवासी पूर्व सैनिक अर्जुन सिंह वाणी आठ सितंबर की शाम से लापता थे। पूर्व सैनिक की पत्नी जीवंती देवी ने 11 सितंबर को राजस्व पुलिस में गुमशुदगी दर्ज…
Read MoreCategory: Uttarakhand
राज्य आंदोलनकारी ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
जखोली। ग्राम देवल में स्थित पौराणिक मंदिर का जीर्णोद्धार करने समेत पांच सूत्रीय मांगाे को लेकर वयोवृद्ध राज्य आंदोलनकारी जगतराम सेमवाल ने 25 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी दी है। उन्हाेने कहा कि आपदा में ग्राम देवल में पौराणिक मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थानीय लोगाे की मांग को देखते हुए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने मंदिर के जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया था, लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई। इसके अलावा ब्लाक जखोली के नाम से स्वीकृत पालीटेक्निक भी रतूड़ा में संचालित हो रहा है,…
Read Moreपहाड़ नहीं मैदान चाहहिए
रुद्रप्रयाग। आपदा प्रभावितों की मैदानी क्षेत्रों में विस्थापन की चाह ने जिला प्रशासन को मुश्किल में डाल दिया है। प्रभावित आपदा से खौफ में हैं वह यहां नहीं रहना चाहते हैं। उनका तर्क है कि जब सरकार बाबा, बडे़ नेताओं और संस्थाओं को देहरादून या हरिद्वार में जमीन दे सकती है, तो आपदा प्रभावितों को क्यों नहीं। अगस्त्यमुनि और चंद्रापुरी सहित अन्य इलाकाेमें विगत जून माह की बाढ़ में लोगों के घर बह गए थे। स्थिति यह है कि प्रभावितों के पास नया मकान बनाने लायक जमीन भी नहीं बची।…
Read Moreभाजपा ने फूंका मुख्यमंत्री और हरक सिंह का पुतला
बागेश्वर। विधान सभा सत्र कम करने और केबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के घर में हुई गोलीबारी पर भाजपा ने नाराजगी जताई है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एसबीआई तिराहे पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के पुतले को आग के हवाले कर दिया। यहां हुई सभा में मंत्री को बर्खास्त करने की मांग उठाई गई। शनिवार की सुबह 10 बजे कार्यकर्ता एसबीआई तिराहे पर पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ मुख्यमंत्री और हरक सिंह रावत के पुतले को आग के हवाले कर दिया। यहां हुई सभा मे वक्ताओं…
Read Moreकई कर्मचारी मिले लंबे समय से अनुपस्थित
बागेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी रोशन लाल ने शनिवार को विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई कर्मचारी लंबे समय अनुपस्थित मिले। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने सबसे पहले युवा कल्याण विभाग का निरीक्षण किया। जिसमें कनिष्ठ सहायक गिरीश चंद्र तिवारी तीन महीने से अनुपस्थित मिले। व्यायाम प्रशिक्षक गजेंद्र सिंह धनिक दो से 13 अगस्त तक चिकित्सा अवकाश पर गए लेकिन आज तक उपस्थित नहीं हुए। इस पर सीडीओ ने सख्त नाराजगी जताई। कार्यालयाध्यक्ष को निर्देश दिए कि वह…
Read Moreवीडीओ पर राशन कार्ड की सूची से नाम हटाने का आरोप
सडौन। जयहरीखाल विकास खंड के ग्राम पंचायत गढ़कोट, बुंडेरगांव, किमार, कांडा व हंडुल के ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी(वीडीओ) पर राशन कार्ड की सूची से नाम काटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि ग्राम विकास अधिकारी ने गलत ढंग से राशन कार्डों से नाम निरस्त किए हैं। ग्रामीणों ने इस मामले जांच की मांग की है। जयहरीखाल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष किरन रौतेला ने जिलाधिकारी और सीडीओ को पत्र भेजकर कहा कि ग्राम विकास अधिकारी ने राशन कार्डधारक से बात किए बिना ही उनके नाम काट दिए हैं।…
Read Moreपंपिंग योजना निर्माण के लिए दिया धरना
पौड़ी। भैरवगढ़ी पंपिंग योजना के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग को लेकर द्वारीखाल ब्लाक के लोगों ने कलक्ट्रेट परिसर के सामने स्व. एचएन बहुगुणा की मूर्ति के समक्ष धरना दिया और एक दिन का उपवास रखा। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर योजना का निर्माण शीघ्र करने की मांग की। धरने पर बैठे राज्य आंदोलनकारी विक्रम सिंह रावत और स्थानीय निवासी दिनेश सिंह, तामेश्वर कुकरेती आदि ने कहा कि भैरवगढ़ी पंपिंग योजना का निर्माण कार्य वर्ष 2006 में शुरू किया गया था। योजना से लैंसडौन,…
Read Moreविवि के छात्रों को पालिका की बसों में 50 फीसदी छूट
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों को नगर पालिका की बसों में अब आधा ही किराया देना पड़ेगा। पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी ने छात्रों को किराए में 50 प्रतिशत छूट देने पर सहमति जताई है। रविवार से ही यह प्रक्रिया लागू हो जाएगी। शनिवार को छात्र संघ अध्यक्ष विनीत पोस्ती के नेतृत्व में छात्र संघ पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी से मिला। विनीत पोस्ती ने कहा कि नगर के आस-पास से आने वाले छात्रों को पालिका की बसों में नि:शुल्क सेवा दी जाए, जिस पर…
Read Moreनिलंबन वापस न लेने पर स्कूल में तालाबंदी
धुमाकोट। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमाडा की प्रधानाध्यापिका सुनीता नेगी का निलंबन वापस न लेने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को विद्यालय में तालाबंदी कर दी। इसके बाद वे बीईओ कार्यालय नैनीडांडा पहुंचे और वहां धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने निलंबन वापस न लेने पर कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी। जानकारी होने पर एसडीएम सोनिया पंत ने वहां पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। इसके साथ ही दो दिनों में मामले की जांच कर निर्णय लेने का आश्वासन दिया। चमाडा की प्रधानाध्यापिका सुनीता नेगी और प्राथमिक विद्यालय डाडवाडी के सहायक अध्यापक अमर सिंह…
Read Moreएनएसयूआई की ज्योति ने पवन को हराया
गंगोलीहाट। छात्रसंघ चुनाव में पहली बार कोई छात्रा अध्यक्ष पद पर काबिज हुई है। एनएसयूआई की ज्योति ने अपने प्रतिद्वंद्वी एबीवीपी के पवन कार्की को 17 वोटों से हराया। ज्योति को 210 और पवन को 193 वोट मिले, जबकि 26 वोट रद हुए। छात्रसंघ के सभी पदों पर एनएसयूआई ने बाजी मारी है। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के गोपाल सिंह 227 वोट लाकर जीते। मुकुल कार्की को 133 मत मिले, जबकि 69 वोट रद हुए। छात्रा उपाध्यक्ष में 227 वोट लाने वाली नीमा रावल ने नेहा पांडेय को 84 वोट…
Read More