अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में एसएसजे परिसर छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर परिषद कार्यकर्ताओं की जीत पर प्रसन्नता जताई गई। संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सह जिला संयोजक, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, पूर्व जिला संयोजक और एक अन्य को एबीवीपी से निष्कासित कर दिया गया है। एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रवीण बिष्ट ने कहा कि परिषद छात्र हितों के लिए काम करने वाला एकमात्र संगठन है। उन्होंने प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी समर्थक प्रत्याशियों की जीत पर संतोष जताया। उन्होंने…
Read MoreCategory: Uttarakhand
एशिया यूथ बैडमिंटन में उत्तराखंड के चार खिलाड़ी
अल्मोड़ा। आठ से 13 अक्तूबर तक इंडोनेशिया के कुडूस नगर में आयोजित होने जा रही एशिया यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के चार खिलाड़ी भाग लेंगे। उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि चिराग सेन, कुहू गर्ग अंडर-17 और लक्ष्य सेन, अक्षिता भंडारी अंडर-15 आयु वर्ग में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। चिराग सेन एकल, मिश्रित युगल में, कुहू गर्ग मिश्रित युगल में, लक्ष्य सेन एकल, युगल, मिश्रित युगल में, अक्षिता भंडारी एकल, युगल में भाग लेंगी। गत वर्ष डानगोवान चीन में हुई एशिया यूथ बैडमिंटन चैंपियनशिप…
Read Moreघर बैठे चेक करें डाक जीवन बीमा का खाता
रुद्रपुर। डाक विभाग की बीमा योजना भी अब ऑनलाइन होने जा रही है। विभाग मैक नाम से नया सॉफ्टवेयर तैयार कर रहा है। इसे अगले महीने से लागू करने की योजना है। नई व्यवस्था शुरू होने से डाक जीवन बीमा सदस्य घर बैठे अपने खाते की जानकारी जुटा सकेंगे। डाक जीवन बीमा योजना अब तक मैनुअल चल रही है। इसमें तमाम फर्जीवाड़े की शिकायत मिल रही थी। सदस्य हेराफेरी और गड़बड़ियों का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि एजेंट प्रीमियम तो ले लेते हैं, लेकिन समय से धनराशि…
Read Moreकाशीपुर में डेंगू की दस्तक
काशीपुर। डेंगू बुखार ने क्षेत्र में दस्तक दे दी है। डेंगू के चार रोगियों को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें दो पड़ोसी जनपद के और दो स्थानीय हैं। परंतु चिकित्सा विभाग को अभी तक इसकी खबर नहीं है। इस सीजन में क्षेत्र में डेंगू का एक भी केस नहीं था। अब डेंगू ने दस्तक दे दी है। जीवन रेखा अस्पताल में 15 सितंबर को ग्राम जटपुरा थाना थाना ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) यूपी निवासी ध्यान सिंह (60) पुत्र नत्थू सिंह और उसका पुत्र धर्मवीर (23) को भर्ती कराया गया।…
Read Moreकिसानों को भुगतान करने के निर्देश
जसपुर। शहर के पश्चिमी भाग में बरसाती पानी निकासी समस्या को हल करने के लिए स्वागत रेस्टोरेंट से चोरखाला नदी तक ढाई मीटर चौड़ा 2.5 किमी लंबा नाला निर्माण कराया जाएगा। यह नाला राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनेगा। नाले का निर्माण आपदा राहत योजना के अंतर्गत कराया जाएगा। एनएच को सर्वे कर एस्टीमेट तैयार करने के सरकार ने निर्देश दिए हैं। विधानसभा सत्र में भाग लेकर लौटे विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश की सरकारी एवं सहकारी चीनी मिलों के…
Read More‘ससुरालियों ने मारा बेटी को
चिन्यालीसौड़। प्रखंड के सर्प गांव निवासी 25 वर्षीय ममता देवी की मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है। महिला के पिता ने पति समेत तीन लोगाे पर हत्या का आरोप लगा डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है। मृतका के पिता टिहरी जिले के रावत गांव प्रतापनगर निवासी नानकचंद रमोला ने डीएम को सौंपे पत्र में कहा कि उनकी पुत्री ममता की शादी 28 सितंबर 2009 को उत्तरकाशी जिले के सर्प गांव निवासी रजनीश पुत्र स्व. बलदेव सिंह परमार से हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही…
Read Moreअफसर का फोन कटा तो बिजली की गुल
उत्तरकाशी। अफसर के मोबाइल का बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन बंद करने से भड़के ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बीएसएनएल के दोनों टेलीफोन एक्सचेंजों की बिजली काट दी। इससे रविवार सुबह से जिला मुख्यालय एवं मनेरी क्षेत्र के डेढ़ हजार से अधिक बेसिक फोन एवं छह सौ से अधिक ब्राडबैंड कनेक्शन ठप हो गए। संचार सेवा ठप होने से क्षेत्र के बाशिंदे दिनभर परेशान रहे। बाद में ऊर्जा निगम ने जनता की परेशानियों का हवाला देते हुए शाम चार बजे के करीब एक्सचेंज की सप्लाई चालू कर दी। सूत्रों…
Read Moreअधिकारी मैच में मस्त, जनता धरने पर
उत्तरकाशी। इतवार की छुट्टी पर भले ही डीएम समेत जिले के अधिकारी मनेरा स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलने में मस्त रहे लेकिन उत्तरकाशी बचाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में जनसंगठनों के साझा मंच का धरना 28वें दिन भी जारी रहा। रविवार को संवेदना समूह के कार्यकर्ताओं ने भजन कीर्तन से सरकारी सिस्टम को सद्बुद्धि की कामना की तथा जनगीतों से जनचेतना फैलाने का प्रयास किया। सड़क एवं सुरक्षा की मांग को लेकर साझा मंच का धरना 28वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा…
Read Moreआठ सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सों की हड़ताल शुरू
अल्मोड़ा। सिस्टर इंचार्ज के पद को राजपत्रित पद घोषित करने, ग्रेड-पे का एरियर भुगतान करने समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सेस एसोसिएशन के आह्वान पर नर्सों की हड़ताल शुरू हो गई है। रविवार को नर्सों ने प्रात: आठ से दोपहर दो बजे तक एक ही शिफ्ट में कार्य किया। दो बजे बाद नर्से हड़ताल पर चली गईं। आंदोलित नर्सों ने महिला अस्पताल में एकत्र होकर सभा कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। जिला मुख्यालय की हड़ताली नर्सों की महिला अस्पताल में हुई सभा में वक्ताओं ने निदेशालय में…
Read Moreधौलछीना को अलग तहसील बनाने का विरोध
अल्मोड़ा। धौलछीना को अलग तहसील का दर्जा देने के निर्णय का क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया है। बैठक में वक्ताओं ने धौलछीना को अलग तहसील बनाने पर नाराजगी जताई और जिला मुख्यालय में आंदोलन करने की चेतावनी दी। भैंसियाछाना ब्लाक के ज्येष्ठ उप प्रमुख लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि धौलछीना को तहसील मुख्यालय बनाए जाने से भैंसियाछाना विकासखंड के बड़े क्षेत्र नाली, हरड़ा, बड़ेबीना, पेटशाल, डालाकोट, पांडेतोली, बाड़ेछीना, तोली, नाकोट सहित पनुवानौला, चिराला, नैणी की जनता को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ेगा। ग्रामीणों को तहसील संबंधी कार्यों के…
Read More