स्कूल पहुंचते ही बेहोश होती हैं छात्राएं

कर्णप्रयाग। राजकीय इंटर कालेज नैनीसैंण में पिछले चार दिन से छात्राओं की अजीबो-गरीब तरीके से तबियत खराब हो रही है। इस समस्या के चलते विद्यालय में पढ़ाई प्रभावित होकर रह गई है। चिकित्सकों की टीम ने विद्यालय पहुंचकर पीड़ित छात्राओं का उपचार किया। सोमवार को विद्यालय में प्रार्थना के बाद सभी छात्र-छात्राएं अपनी कक्षाओं में पहुंचे। इसी दौरान कक्षा 10, 11 और 12 में अध्ययनरत छात्राएं जोर-जोर से रोने और आवाज करने लगी। शिक्षक कुछ समझ पाते, इसी दौरान छात्राओं का पूरा शरीर कांपने लगा। चिल्लाने के दौरान ही वह…

Read More

ऊर्जा निगम प्रबंधन ने समझौते के नाम पर किया छलावा

टनकपुर। बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों की बैठक में 25 सितंबर से दो दिवसीय आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने निगम प्रबंधन पर समझौते के नाम पर संविदा कर्मचारियों के साथ छलावा करने का आरोप लगाते हुए हक के लिए हर स्तर पर एकजुटता के साथ संघर्ष का निर्णय लिया है। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इंटक) के बैनर तले सब स्टेशन कार्यालय परिसर में हुई बैठक में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि ऊर्जा के तीनों निगमों के प्रबंधन के साथ हुई संगठन की समझौता वार्ता पर…

Read More

मडलक के प्रधानाचार्य से मांगा स्पष्टीकरण

लोहाघाट। मुख्य शिक्षाधिकारी डीसी गौड़ ने जीआईसी मडलक के प्रभारी प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। पिछले खंड शिक्षा अधिकारी को जीआईसी मडलक के निरीक्षण के दौरान तमाम तरह की अनियमितताएं मिली थीं। सीईओ के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार विद्यालय में हर स्तर पर अनियमितताएं पाई गई हैं। स्पष्टीकरण के बाद उनकी विस्तृत जांच भी की जाएगी। उन्होंने विद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं को भी गंभीरता से लेते हुए कहा कि यदि आवश्यक हुआ तो इसके लिए पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी। इधर, श्री गौड़ ने…

Read More

कालेज के विकास में सहयोग देंगे छात्रनेता

चंपावत। डिग्री कालेज में सोमवार को आयोजित छात्रसंघ के धन्यवाद समारोह में छात्रनेताओं ने कहा कि वह कालेज के विकास में रचनात्मक सहयोग देते रहेंगे। साथ ही छात्र-छात्राओं की समस्या को हल करने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। यहां छात्रसंघ के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने कहा कि छात्र राजनीति में लगातार गिरावट आने के बावजूद चंपावत के छात्रों ने बड़ी मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि निर्विरोध निर्वाचन में किसी प्रकार की कटुता नहीं आती और काम अच्छी तरह होते…

Read More

मारपीट के आरोप में महिलाओं ने की शिकायत

बाजपुर। हरसान क्षेत्र की महिलाओं ने एक व्यक्ति पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर सांकेतिक धरना भी दिया। जबकि पूर्व में इस व्यक्ति पर एक महिला को धमकी देने और सड़क की सफाई के दौरान जेसीबी से शौचालय और सरकारी पुलिया तोड़ने के आरोप में तहरीर दी गई थी। सोमवार को हरसान की महिला मंगल दल अध्यक्ष उमा जोशी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने कोतवाली पंहुचकर धूरिया निवासी नारायन सिंह के खिलाफ कोतवाल डीआर आर्य को तहरीर सौंपी।…

Read More

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

रुद्रपुर। किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने के आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शहर निवासी किशोरी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि रंपुरा वार्ड नबर नौ निवासी डब्लू उर्फ राधेश्याम से सात-आठ माह पहले उसकी मुलाकात हुई थी। धीरे धीरे डब्लू ने उसके परिजनों की अनुपस्थिति में शादी का झांसा देकर जबरन उससे शारीरिक संबंध भी बनाए। इससे वह चार माह की गर्भवती हो गई।…

Read More

ताकि उनके गांव में भी फैले शिक्षा का उजियारा

उत्तरकाशी। निस्वार्थ सेवा किसे कहते हैं यह सीढ़ी गांव के प्रताप सिंह पंवार से सीखें। चड़ेती भटवाड़ी में चाय की दुकान चलाकर आजीविका चलाने वाले प्रताप सिंह ने शिक्षा विभाग को स्कूल चलाने के लिए अपना दो कमरों का भवन निशुल्क देकर मिसाल पेश की। भटवाड़ी प्रखंड में ग्राम पंचायत पाला के 12 परिवारों वाले सीढ़ी गांव में प्राथमिक स्कूल नहीं था। गांव के बच्चों को पढ़ने के लिए तीन किलोमीटर दूर पैदल चलकर पाला गांव आना पड़ता था। जनप्रतिनिधियों की मांग पर गांव में वर्ष 2008-09 में प्राइमरी स्कूल…

Read More

जानकीचट्टी परियोजना कुप्रबंधन का शिकार

जानकीचट्टी (उत्तरकाशी)। बीफ, खरसाली, जानकीचट्टी तथा यमुनोत्री धाम को रोशन करने के लिए बनी 200 किलोवाट की लघु जलविद्युत परियोजना कुप्रबंधन का शिकार बनकर रह गई है। बीते दो सप्ताह से परियोजना में उत्पादन ठप है। उरेडा ने एक वर्ष के भीतर परियोजना की मरम्मत के नाम पर 15 लाख रुपये खर्च करना तो दिखाया, किंतु बजट कहां खर्च हुआ, अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं है। 100 किलोवाट की एक टरबाइन एक साल से ठीक न कर पाने और दूसरी टरबाइन के खस्ताहाल होने से आपदा के दिनों में…

Read More

छोटे वाहनों से गंगोत्री की यात्रा कर सकते हैं लोग

उत्तरकाशी। आपदा के सौ दिन बाद सड़क मार्ग से गंगोत्री तक पहुंचे डीएम डा. पंकज पांडेय ने गंगोत्री यात्रा शुरू करने का ऐलान कर दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि अभी हाईवे भारी वाहनों की आवाजाही लायक नहीं है, इसलिए यात्री छोटे वाहनों से ही आएं। जून माह में अतिवृष्टि से भूस्खलन और बाढ़ से कटाव के कारण गंगोत्री हाईवे 15 जून को जगह-जगह अवरुद्ध हो गया था। सड़क खुलने पर सोमवार को डीएम डा. पांडेय व राहत आयुक्त श्रीधर बाबू अदांकी ने अन्य अधिकारियों के साथ सड़क मार्ग से…

Read More

संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर एबीवीपी से निष्कासित

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में एसएसजे परिसर छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर परिषद कार्यकर्ताओं की जीत पर प्रसन्नता जताई गई। संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सह जिला संयोजक, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, पूर्व जिला संयोजक और एक अन्य को एबीवीपी से निष्कासित कर दिया गया है। एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रवीण बिष्ट ने कहा कि परिषद छात्र हितों के लिए काम करने वाला एकमात्र संगठन है। उन्होंने प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी समर्थक प्रत्याशियों की जीत पर संतोष जताया। उन्होंने…

Read More