पौड़ी। मनरेगा कर्मचारियों ने पौड़ी के खंड विकास अधिकारी कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी कर सरकार से मनरेगा कर्मचारियों की आठ सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि चार अक्तूबर तक सरकार ने उन्हें संविदा कर्मी घोषित नहीं किया और उनका मानदेय नहीं बढ़ाया तो आंदोलन किया जाएगा। मनरेगा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष हरेंद्र बहुगुणा, विजयपाल, अनिल नेगी ने कहा कि आठ सूत्री मांगों को लेकर मनरेगा कर्मचारी 54 दिन से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने सरकार से…
Read MoreCategory: Uttarakhand
उल्का ज्वाला संघर्ष समिति का अनशन
गंगोलीहाट। ननोली पटवारी क्षेत्र को गंगोलीहाट तहसील में ही शामिल रहने देने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर उल्का ज्वाला संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन नवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को रिठायत, नाकोट के लोग क्रमिक अनशन में बैठे। ननोली पटवारी क्षेत्र को गंगोलीहाट में मिलाने, खिरमांडे में स्टेट बैंक की शाखा खोलने, सरयू नदी से क्षेत्र के लिए पेयजल योजना बनाने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मातोली में आंदोलित लोगों में सरकार और प्रशासन की उपेक्षा के खिलाफ रोष बढ़ने लगा है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष सर्वजीत…
Read Moreआपदा प्रभावितों को बांटे 2.25 लाख के चेक
डीडीहाट। उत्तराखंड समाज वेलफेयर एसोसिएशन और भूतपूर्व नव सैनिक प्रकोष्ठ मुंबई ने क्षेत्र के 45 आपदा प्रभावित परिवारों को 2.25 लाख रुपये के चेक वितरित किए हैं। प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। ऐसोसिएशन के प्रकाश भट्ट ने बताया कि पूरे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का आंकलन किया गया है। घटाबगड़, तोली और धारचूला के 45 प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार की आर्थिक मदद दी गई है। नवीन भट्ट ने आपदा पीड़ितों से सहायता राशि को बच्चों की शिक्षा में प्रयोग करने को…
Read Moreकृष्णा स्टोर क्रशर और डायरेक्टर के खिलाफ समन
हल्द्वानी। एक स्टोन क्रशर कंपनी और उसके डायरेक्टर के खिलाफ टीडीएस काटकर सरकार को न देने के मामले में सिविल जज जूनियर डिवीजन हल्द्वानी की कोर्ट ने समन जारी किया है। इस संबंध में इनकम टैक्स कमिश्नर ने कंपनी के खिलाफ परिवाद दायर किया था, जिस पर कोर्ट ने समन जारी किया। आयकर विभाग के सरकारी वकील आलोक घिल्डियाल ने बताया कि हल्द्वानी स्थित कृष्णा स्टोन क्रशर ने 2012 में साल भर टीडीएस काटा लेकिन सरकार को नहीं दिया। इसकी जानकारी लगते ही एक अक्टूबर 2012 को इनकम टैक्स कमिश्नर…
Read Moreअवैध खनन पर रोक
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने विकास नगर दूनवैली में गलत तरीके से किए जा रहे खनन पर रोक लगाते हुए डीएम देहरादून, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग देहरादून को व्यक्तिगत शपथपत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य न्यायाधीश बारिन घोष एवं न्यायमूर्ति सर्वेश कुमार गुप्ता की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। विकास नगर देहरादून निवासी रघुनाथ सिंह ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि विकास नगर दूनवैली में बिना केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की अनुमति के नियमविरुद्ध तरीके से खनन किया जा रहा है। याचिकाकर्ता का…
Read Moreबिगाड़ दी ‘केदारनाथ’ की सूरत
एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) केदारनाथ मंदिर को उसके मौलिक स्वरूप में लाएगा। इसके लिए सर्वेक्षण चल रहा है। एएसआई का मानना है कि सुंदरीकरण के लिए मंदिर के मौलिक स्वरूप से छेड़छाड़ की गई है। केदारनाथ संरक्षण परियोजना के निदेशक डा. रामनाथ सिंह फोनिया बताते हैं कि पहले मंदिर के गर्भगृह में पत्थर लगे हुए थे। इन पत्थरों के ऊपर मार्बल लगाकर पहली गलती की गई है। लोगों के हाथ में ज्योर्तिलिंग इससे अंदर फिसलन और ठंडक तो बढ़ी ही, फिलिंग से ज्योर्तिलिंग (केदार शिला) तक लोगों के हाथ पहुंचने…
Read Moreअब डीएल बनाना पड़ेगा और भी महंगा
अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाना और भी महंगा पड़ सकता है। स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनाने और रजिस्ट्रेशन करने का कार्य निजी हाथों को देने की कवायद की जा रही है। आरटीओ कर्मचारियों के विरोध के बावजूद अगले चार-पांच माह में योजना को अमलीजामा पहनाने की संभावना जताई जा रही है। शासन में सोमवार को हुई बैठक में डीएल और रजिस्ट्रेशन का काम निजी कंपनी को देने पर विचार विमर्श किया गया। सूत्रों की मानें तो इसे लेकर खाका तैयार कर लिया गया है, हालांकि आरटीओ कर्मचारी निजीकरण के इस…
Read Moreअब घर के कूड़े-करकट के भी भाव बड़े
देहरादून में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान पर चल रहे विवाद में सुलह की राह नजर आने लगी है। सोमवार को डिवीब्ल्यूएम कंपनी और निगम प्रशासन ने संयुक्त प्रस्ताव को शासन को भेज दिया। नए प्रस्ताव में टिपिंग फीस को 150 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने पर सहमती दी है। अब शासन को प्रस्ताव पर निर्णय लेना है। पढ़ें, इसे स्वास्थ्य नहीं ‘बीमार’ विभाग कहिए जनाब… दून वैली वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी अभी तक कूड़ा उठाने के लिए प्रति क्विंटल 350 रुपए वसूल रही थी। कुछ माह पूर्व ही कंपनी ने इसे बढ़ाने की…
Read Moreपुनर्निर्माण कैसे हो, परोड़ी की महिलाओं से सीखे
नैनबाग (टिहरी)। आपदा के कहर से कराह रहे जौनपुर के परोड़ी गांव की महिलाओं ने गांव की बदहाल पड़ी व्यवस्थाओं को संवारने का काम श्रमदान के माध्यम से शुरू कर दिया है। बिना किसी सरकारी मदद के महिलाओं ने पहले क्षतिग्रस्त रास्तों को चाक-चौबंद किया, फिर गांव के आंगनों का पुनर्निर्माण शुरू कर दिया है। 17 जून की आपदा ने परोड़ी गांव में जमकर कहर बरपाया था। गांव के 112 परिवारों में से 35 परिवार आपदा से प्रभावित हुए थे। 18 आवासीय भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे।…
Read Moreशिक्षक दिए नहीं, स्थानांतरण कर दिया
कंडीसौड़ (टिहरी)। शिक्षा विभाग कब कहां क्या कर दे कहा नहीं जा सकता। ब्लॉक मुख्यालय के कंडीसौड़ इंटर कालेज में भेजा जाना था गणित, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, हिंदी विषय का प्रवक्ता। लेकिन विभाग ने विद्यालय में कार्यरत एक और जीवविज्ञान के प्रवक्ता का स्थानांतरण कर दिया। शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली से अभिभावक गुस्से में हैं। अभिभावकों ने सीईओ पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से जानबूझकर खिलवाड़ किया जा रहा है। इंटर कालेज कंडीसौड़ में वर्ष 2008 से गणित, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, हिंदी के प्रवक्ता…
Read More