बेहोश छात्राओं की हालत में सुधार

जसपुर। कीटनाशक के प्रभाव से बेहोश होने वाली तीन छात्रा की हालत में सुधार होने पर उपचार कर रहे डाक्टर ने उन्हें नर्सिग होम से रिलीव कर दिया। इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी गई है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ग्राम हजीरो के उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में अवकाश के बाद एक्सट्रा क्लास पढ़ते समय कक्षा आठ की छात्रा सोनिया पुत्र नन्हें सिंह (14), पूजा (13) पुत्री गजराज सिंह निवासीगण ग्राम हजीरो, आरती (9) पुत्री सुनील कुमार निवासी ग्राम रामनगर वन का दम…

Read More

होटल व्यवसायियों ने भीख मांगकर जताई पीड़ा

उत्तरकाशी। आपदा में कारोबार चौपट होने से सड़क पर आए होटल व्यवसायियों ने नगर में भीख मांगकर अपनी पीड़ा जताई। भीख से एकत्र 2405 रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराए गए। बाढ़ और भूस्खलन से बंद और बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने, आबादी को सुरक्षित करने की मांग को लेकर जनसंगठनों का साझा मंच का धरना आंदोलन 31वें दिन भी जारी रहा। कलक्ट्रेट में धरनास्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राजमार्ग भारी वाहनों की आवाजाही लायक न होने से सेब आदि की नकदी फसलें मंडियों तक…

Read More

पोलियो उन्मूलन को जागरूक रहने की जरूरत

अल्मोड़ा। जिला टास्क फोर्स फार लैब कटेंनमेंट की बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लिए जागरूक रहने की आवश्यकता है। कहा कि परीक्षण लैबों से उत्पन्न होने वाले कचरे का उचित निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी लैब पूर्ण सतर्कता के साथ काम करें। सभी लैब संचालक कमेटी के साथ समन्वय स्थापित कर अपने यहां की निष्प्रयोज्य सामग्री का निस्तारण करें। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. गीता शर्मा ने कहा कि बायोमेडिकल प्रयोगशालाओं के सर्वे के लिए प्रारूप तैयार किया गया है।…

Read More

छात्रसंघ के नाम पर वसूली की शिकायतें

अल्मोड़ा। छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद अवैध वसूली की शिकायतें मिलनी शुरू हो गई हैं। खुद को छात्रसंघ से जुड़ा बताने वाले कुछ युवक लोनिवि के अधिशासी अभियंता कार्यालय में आए और धमकी देते हुए पैसे की मांग की। लोनिवि के अधिकारियों कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। लोनिवि (पीएमजीएसवाई) के अधिशासी अभियंता के अलावा उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर संघ और मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि…

Read More

जीआईसी घंघासू बांगर से तीन शिक्षकों का तबादला

रुद्रप्रयाग। पूर्वी बांगर पट्टी के एक मात्र राजकीय इंटर कालेज घंघासू बांगर में शिक्षकों की कमी पहले से बनी है फिर भी नई स्थानांतरण नीति के तहत विद्यालय से एक प्रवक्ता समेत तीन शिक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया। इनके स्थान पर किसी भी शिक्षक की तैनाती नहीं हो पाई है। जीआईसी घंघासू बांगर में पूर्वी बांगर पट्टी के उच्छोला, भौंर, मथ्यागांव, बक्सीर, भुनालगांव, डांगी व खौड़ आदि स्थानाें से छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए आते हैं। वर्तमान में विद्यालय में 500 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। पीटीए अध्यक्ष बलवीर सिंह राणा, हुकुम…

Read More

केदारनाथ का दौरा करेंगे मुख्य सचिव

केदारनाथ। प्रदेश के मुख्य सचिव सुभाष कुमार मंगलवार को केदारनाथ का दौरा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव चॉपर से सुबह केदारनाथ पहुंचेंगे। यहां से वह केदारनाथ पैदल मार्ग से नीचे सोनप्रयाग आएंगे। माना जा रहा है कि आगामी एक अक्तूबर से दोबारा शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को लेकर यह कसरत की जा रही है। मुख्य सचिव धाम सहित पैदल मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगे। पल-पल बदलता रहा मौसम केदारनाथ। सोमवार को केदारनाथ में मौसम पल-पल बदलता रहा। सुबह चटक धूप खिली,…

Read More

बिजली और सड़क के लिए कर्मीवासी परेशान

बागेश्वर। कपकोट के कर्मी क्षेत्र में सड़कें नहीं खुल पाने के कारण यातायात के लिए लोग परेशान हैं। कर्मी की पहले फेज की जल विद्युत परियोजना में अव्यवस्था को लेकर भी ग्रामीण खफा हैं। सोमवार को तमाम ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। पिछले महीने की बारिश में पिंडर के सभी पैदल पुल बह गए थे। उच्च हिमालय को जोड़ने वाले मोटर मार्ग भी ध्वस्त हुए। यातायात संपर्क कट जाने के कारण लोगों को दिन भर पैदल चलकर तहसील मुख्यालय आना पड़ता है। यहां जनजीवन पटरी से उतरा हुआ है।…

Read More

मांगों की अनदेखी पर टंगड़िया का आमरण अनशन शुरू

बागेश्वर। गांव गरीब महिला उत्थान मंच के बैनर तले मंच के संस्थापक बिशन सिंह टंगड़िया ने यहां 20 सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। यहां हुई सभा में उन्होंने कहा कि आश्वासन के बाद भी उनकी मांगों पर गौर नहीं किया जा रहा है। सोमवार को ग्रामीणों के साथ श्री टंगड़िया यहां तहसील परिसर पहुंचे और समर्थकों के साथ अमरण अनशन शुरू कर दिया। श्री टंगड़िया ने कहा कि लेटी गांव के गड़िया में मंदिर का सौंदर्यीकरण, कमेड़ी से पाए तक सड़क निर्माण, जौलकांडे-लेटी मार्ग का…

Read More

बीएड की सीटों के लिए तीन तक होंगे आवेदन

श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में बीएड की रिक्त सीटों के लिए तीन अक्तूबर तक आवेदन किए जाएंगे। गढ़वाल विश्वविद्यालय के ओएसडी परीक्षा प्रो. एलजे सिंह ने बताया कि जो अभ्यर्थी बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं वे गढ़वाल विश्वविद्यालय के बीएड प्रवेश परीक्षा सेल में तीन अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। बीएड पाठ्यक्रम के लिए प्रथम काउंसिलिंग के बाद गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों में काफी सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों का ब्यौरा…

Read More

प्रशासन ने ध्वस्त किया अतिक्रमण

श्रीनगर। सौराखाल-बडियारगढ़ मोटरमार्ग पर बड़कोट मोड़ के समीप ग्रामीणों की ओर से अतिक्रमण कर बनाए गए भवन को तहसील प्रशासन ने तुड़वा दिया। सोमवार सुबह नौ बजे कीर्तिनगर एसडीएम ने बडियार गढ़ सौराखाल मोटर मार्ग पर अतिक्रमण कर बनाए गए भवन को ध्वस्त कराया। एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि भवन स्वामी को पूर्व में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया था, लेकिन उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण कर बनाए भवन को ध्वस्त कर दिया।

Read More