जसपुर। मुख्यमंत्री का विरोध करने से पहले ही भाजपाइयों को पुलिस ने पकड़ लिया। करीब चार घंटे तक पतरामपुर पुलिस चौकी में नजरबंद रखने के बाद मुख्यमंत्री के प्रस्थान करते ही छोड़ दिया। शनिवार की सुबह भाजपा नगराध्यक्ष कमल चौहान के कलियांवाला रोड स्थित सीड प्लांट पर भाजपाई एकत्र हुए। वहां से जंगल के रास्ते ग्राम ध्याननगर में जिला पंचायत सदस्य ऊषा रानी के निवास पर पहुंचे। काली पट्टी बांधकर काले झंडे लेकर वह मुख्यमंत्री का विरोध करने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे ही थे तभी पुलिस ने घेराबंदी कर सभी…
Read MoreCategory: Uttarakhand
सरकार के खिलाफ भड़के योग प्रशिक्षित
अल्मोड़ा। नियुक्ति की मांग को लेकर योग प्रशिक्षितों ने 16वें दिन भी कलक्ट्रेट में धरना दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने मांग शीघ्र पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार ने स्कूली पाठ्यक्रम में योग को लागू कर दिया है, जबकि इस विषय को पढ़ाने के लिए विद्यालय में योग प्रशिक्षितों को नियुक्ति नहीं दी जा रही है। इससे योग प्रशिक्षितों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। आज…
Read Moreप्रधानाध्यापक को पीटकर परीक्षा सामग्री लूटी
हल्द्वानी। ओखलकांडा के च्यूरीगाड़ गांव में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पीटकर एक दंपति ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा की कापी, प्रश्नपत्र और नकदी लूट ली। दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर राजस्व पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायल प्रधानाध्यापक ने बेस अस्पताल में उपचार कराया है। च्यूरीगाड़ के प्रधानाध्यापक खीमा नंद पलड़िया ने 15 अक्तूबर को राजस्व पुलिस में शिकायत की कि वह 14 अक्तूबर की शाम अर्द्ध वार्षिक परीक्षा की कापी और प्रश्नपत्र (बंडल में रखे थे) को लेकर मकान के पास गाड़ी से उतरा। आरोप…
Read Moreप्रवींद्र रौतेला को मॉरीशस में मिला युवा हिंदी सम्मान
खजाने की तलाश में यूपी के उन्नाव में डौंडिया खेड़ा स्थित राव राम बक्स सिंह के किले में शुक्रवार से खुदाई शुरू हो गई है। शाम पांच बजे तक तकरीबन एक फीट गहराई में खुदाई हो पाई थी। शनिवार सुबह आठ बजे से फिर काम शुरू होगा। खुदाई की सूचना पर जुटी भीड़ को देखते हुए यहां धारा 144 लगा दी गई है। उन्नाव के डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि अभी तक की खुदाई के संकेतों के मुताबिक, जिस धातु की जानकारी मिली है, वह चुंबक में चिपकती…
Read Moreअमेरिका का कमल तेजम में खिला
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। अगर कुछ अलग करने की ललक और सोच हो तो कम संसाधन वाली जगहों पर भी खुशियों के कमल खिलाएं जा सकते हैं। परिवहन विभाग के एक अफसर ने अपने प्रयास से तेजम में अमेरिका का कमल खिला दिया है। कमल के बीज अफसर ने अमेरिका से मंगाए थे। परिवहन विभाग से टैक्स अधिकारी के पद से रिटायर्ड भूपेंद्र सिंह रावत ने अपने खेतों में कमल के फूल पैदा करने का प्रयोग दो वर्ष पहले शुरू किया था। उन्होंने अमेरिका से बीज मंगाए। उनकी मेहनत अब रंग लाने…
Read Moreधामीगांव के गुवा तोक में भूस्खलन
नाचनी (पिथौरागढ़)। बरसात बीतने के बाद भी सीमांत जिले में भूस्खलन का खतरा टला नहीं है। शुक्रवार की सुबह पांच बजे से ग्राम पंचायत धामीगांव के गुवा तोक में भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन की चपेट में आने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है तो छह मकानों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया। गुवा तोक में तड़के पांच बजे यकायक दो तरफ से पहाड़ी खिसकने लगी। देखते ही देखते दीवान सिंह के दो कमरे…
Read Moreराज्य स्तरीय बाक्सिंग में बागेश्वर का दबदबा
बागेश्वर। राज्य स्तरीय विद्यालयी बाक्सिंग प्रतियोगिता में बागेश्वर जिले के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। आठ खिलाड़ियों ने स्वर्ण, सात ने रजत और तीन ने कांस्य पदक झटके। अंडर 17 बालिका वर्ग में जिले की टीम चैंपियन रही। राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता 14 से 16 अक्तूबर तक देहरादून के परेड ग्राउंड मैदान में खेली गई। जिसमें बागेश्वर के इस्लामुद्दीन, कमल नगरकोटी, दीपा कपकोटी, हेमलता आर्या, कविता बड़ती, रजनी गोस्वामी, नीमा कोश्यारी, सपना गोस्वामी ने स्वर्ण पदक, नीरज टाकुली, राकेश दानू, अनिल कुमार, हरीश दुबड़िया, मनीष चौहान, मोनिका गोस्वामी, हेमा दानू…
Read Moreडाक्टर, वार्ड ब्यॉय छुट्टी पर, फार्मेसिस्ट बहिष्कार पर
बागेश्वर। कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने शुक्रवार को बनलेख में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उपकेंद्र का निरीक्षण किया। दोनों केंद्र सुबह 11 बजे तक बंद मिले। इनमें ताला देखकर विधायक का पारा चढ़ गया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को फोन पर हकीकत बताई। क्षेत्रीय विधायक फर्स्वाण बृहस्पतिवार रात बनलेख मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। शुक्रवार की सुबह उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उपकेंद्र बनलेख का औचक निरीक्षण किया। दोनों केंद्रों में सुबह 11 बजे तक ताला पड़ा मिला जबकि रोगियों का आना शुरू हो गया…
Read Moreसालाना जलसे में जमकर थिरके बच्चे
बागेश्वर। बागनाथ बाल विद्या मंदिर बिलौना ने पहली बार वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास ने कहा कि शिक्षा ही विकास की असली कुंजी है। अच्छी शिक्षा से नौनिहालों का भविष्य संवरेगा। छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेशकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय परिसर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री दास ने कहा कि नौनिहालों के भविष्य के लिए शिक्षक और अभिभावक दोनों को जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने अपनी विधायक निधि से विद्यालय के साज सज्जा के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। विशिष्ट…
Read Moreहजारों लोगों ने शारदा में लगाई डुबकी
टनकपुर। शरद पूर्णिमा पर्व पर शुक्रवार को दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने शारदा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। स्नान के उपरांत श्रद्धालु मां पूर्णागिरि और बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए भी रवाना हुए। उत्तर प्रदेश के बरेली, बदायूं, कासगंज, पीलीभीत, लखीमपुर, शाहजहांपुर जगह से आए भक्तों ने शारदा में स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर विशेष पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की भीड़ से स्नानघाट खासी भीड़ रही। शहर में भी दिन भर रौनक बनी रही।
Read More