देश दुनिया में अपनी लीडरशिप का लोहा मनवा चुकी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को देहरादून के खास स्कूल में आम अभिभावक की तरह नजर आए। दून स्कूल के 78वें स्थापना दिवस समारोह में सोनिया और राहुल आम श्रोता की तरह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि से लीडरशिप के फार्मूले सुनते रहे। दून स्कूल के रोज बाउल ऑडिटोरियम में पहुंचे सोनिया और राहुल गांधी ने पूरी तसल्ली से करीब तीन घंटे तक कार्यक्रम का आनंद लिया। इस दौरान सबसे पहले स्कूल के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के अध्यक्ष…
Read MoreCategory: Uttarakhand
इस दिन मुस्लिम महिलाएं भी करती हैं पूजा
पति की लंबी उम्र की कामना हर महिला करती है। इसके लिए हिंदू रीति-रिवाज में कई तरह के व्रत-उपवास दिए गए हैं। मुस्लिम समाज की महिलाओं ने व्रत को अपनाया 22 अक्तूबर को पड़ने वाला करवा-चौथ का व्रत भी इनमें से एक है। माना जाता है कि इस दिन व्रत करने से पति को दीर्घायु मिलती है। अब मुस्लिम समाज की कई महिलाओं ने भी इस व्रत को अपनाया है।
Read Moreआपदाः मोबाइल बताएगा लापता लोगों की सच्चाई
जून में आए जल प्रलय में लापता हुए श्रद्धालुओं की केदारघाटी में होने की सच्चाई जाने के लिए पुलिस उनके मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस कर रही है। यह देखा जा रहा है कि 16/17 जून को लापता व्यक्ति की लोकेशन कहां थी। ताकि यह प्रमाणित हो सके की जिस व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है, वहां आपदा के दौरान यहां मौजूद था। एफआईआर की विवेचना पुलिस द्वारा विगत डेढ़ माह से केदारनाथ जल प्रलय में लापता हो गए लोगों के संबंध में दर्ज एफआईआर की विवेचना चल रही…
Read Moreमाले को गांधीचौक में नहीं करने दी सभा
धारचूला (पिथौरागढ़)। किसान महासभा और भाकपा माले को पुलिस ने गांधीचौक में सभा नहीं करने दी। महासभा, माले कार्यकर्ताओं के बीच सभा को लेकर खूब गहमागहमी हुई। प्रशासन ने सभा की अनुमति न लेने की बात कही है तो माले ने प्रशासन पर विधायक के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। शनिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे किसान महासभा और भाकपा माले के नेतृत्व में तमाम आपदा प्रभावित गांधीचौक में एकत्रित हुए। सरकार पर आपदा प्रभावितों की मदद में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए सभा शुरू…
Read Moreपिथौरागढ़ ओबीसी के दायरे में क्यों नहीं
पिथौरागढ़। उत्तरकाशी जिले को ओबीसी के दायरे में लिए जाने संबंधी प्रदेश सरकार के फैसले के बाद यहां के लोग भी इसी तरह की मांग को लेकर मुखर होने लगे हैं। यहां के लोगों का तर्क है कि पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिले का गठन 1960 में एक समान परिस्थितियों में हुआ था। ऐसे में पिथौरागढ़ को भी ओबीसी केे दायरे में लिया जाना चाहिए। पिथौरागढ़ जनमंच के संयोजक भगवान रावत ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और मांग की कि इस जिले को भी ओबीसी का दर्जा दिया…
Read Moreभूपेश, पंकज, बलवंत और रेनू ने मारी बाजी
पिथौरागढ़। जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। अपर जिलाधिकारी बीएल राणा ने पुरस्कार प्रदान किए। अंडर 13 बालक वर्ग की 80 मीटर दौड़ में भूपेश दिगारी, 200 मीटर में भी भूपेश दिगारी पहले स्थान पर रहे। 600 मीटर दौड़ में पंकज चंद ने पहला स्थान बनाया। गोला फेंक में बलवंत कुमार, ऊंची कूद में नीरज टम्टा, अंडर 13 बालिका वर्ग की 80 मीटर दौड़ में दीक्षा चौहान, 200 मीटर में रेनू मौरा, 600 मीटर में शोभा कोहली,…
Read Moreशिक्षकों के लिए मंच के ग्रामीण करेंगे तालाबंदी
चंपावत। सीमांत मंच राजकीय इंटर कालेज में शिक्षकों की कमी को लेकर अभिभावकों में रोष व्याप्त है। अनिवार्य तबादला नीति के तहत विद्यालय में तैनात पांच शिक्षकों में से तीन का स्थानांतरण अन्यत्र कर दिया गया है। जबकि उनके स्थान किसी भी प्रतिस्थानी की तैनाती नहीं हुई है। जिस कारण विद्यालय का संचालन केवल दो शिक्षकों के ऊपर है। इस मामले में ग्रामीण पूर्व में भी जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन लंबा अरसा बीतने के बाद भी शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों…
Read Moreराजतिलक के साथ रामलीला संपन्न
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा। नगर के मल्लीहाट में राजतिलक के साथ रामलीला का समापन किया गया। यहां शुक्रवार और शनिवार को महिलाओं की दो दिनी रामलीला होगी। फुलारगांव, अमोड़ी, दियूरी, स्वांला, धौन आदि स्थानों में भी रामलीला का मंचन अंतिम चरण में पहुंच में गया है। टनकपुर में ज्ञानखेड़ की कुमाऊंनी रामलीला भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ संपन्न हो गई। शुक्रवार को कमेटी ने पारायण कर प्रसाद वितरित किया। पात्रों को पारितोषिक भी दिया गया। कमेटी ने शांतिपूर्ण ढंग से रामलीला के सफल आयोजन के लिए सहयोगियों का आभार जताया। बृहस्पतिवार रात…
Read Moreट्रैक्टर ट्रालियों में मेहरबान एआरटीओ कार्यालय
रुद्रपुर। एआरटीओ दफ्तर पूरी तरह से ट्रैक्टर-ट्रालियों पर मेहरबान है। नतीजतन मानकों के विपरीत ट्रालियां ट्रैक्टर के साथ यमदूत बनकर सड़कों पर दौड़ रही हैं और लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। जिले में सिडकुल बनने से पहले ट्राली का उपयोग केवल कृषि कार्य के लिए किया जाता था। मगर सितारगंज और रुद्रपुर में सिडकुल की स्थापना के साथ खनन कार्यों में भी ट्राली का उपयोग होने लगा है। बताया जाता है कि जिले में जितने ट्रैक्टर हैं, उतनी भी ट्रालियां भी है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक…
Read Moreभाजपाइयों को किया नजरबंद
जसपुर। मुख्यमंत्री का विरोध करने से पहले ही भाजपाइयों को पुलिस ने पकड़ लिया। करीब चार घंटे तक पतरामपुर पुलिस चौकी में नजरबंद रखने के बाद मुख्यमंत्री के प्रस्थान करते ही छोड़ दिया। शनिवार की सुबह भाजपा नगराध्यक्ष कमल चौहान के कलियांवाला रोड स्थित सीड प्लांट पर भाजपाई एकत्र हुए। वहां से जंगल के रास्ते ग्राम ध्याननगर में जिला पंचायत सदस्य ऊषा रानी के निवास पर पहुंचे। काली पट्टी बांधकर काले झंडे लेकर वह मुख्यमंत्री का विरोध करने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे ही थे तभी पुलिस ने घेराबंदी कर सभी…
Read More