टनकपुर। डेंगू की दस्तक से स्वास्थ्य महकमे के साथ ही पालिका प्रशासन भी खासा सतर्क हो गया है। पालिका ने शहर में कीटनाशक का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। कुमाऊं में डेंगू से अब तक 6 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। टनकपुर क्षेत्र में भी डेंगू के दो रोगी मिलने के बाद से खासा हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू से बचाव को लेकर लगातार कवायद में जुटा है। दो लोगों के डेंगू की गिरफ्त में आने से क्षेत्र में डेंगू का खासा खौफ बना…
Read MoreCategory: Uttarakhand
बाइक सवार महिला की मौत
किच्छा। टेंपो की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक टेंपो समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। ग्राम अंजनखेड़ा मिलक रामपुर निवासी प्रेम शंकर पुत्र पूरन लाल शुक्रवार की सायं अपनी मां शांति देवी (45) के साथ बाइक से किच्छा की ओर आ रहा था। इसी बीच हरियाली बाजार के निकट टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। शांति…
Read Moreसोने की बुलाक को भूल गई नई पीढ़ी
चौखुटिया। पर्वतीय क्षेत्रों में पहने जाने वाली सोने की बुलाक के दर्शन अब मुश्किल से ही हो पाते हैं। नई पीढ़ी तो इसका नाम तक भी नहीं जानती, लेकिन रिवाड़ी की रमोती आमा ने इसे सहेज कर रखा है। रमोती देवी (88) पत्नी बख्तावर सिंह ने बताया कि उनकी शादी 65 साल पहले 1948 में हुई थी। एक तोले का बुलाक तब 70 रुपये में बना था। बताया कि इसे नाक के निचले हिस्से में पहना जाता था। आमा ने सिर्फ बुलाक ही नहीं बल्कि कई पुराने आभूषण और काले…
Read Moreप्रकट दिवस पर निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा
अल्मोड़ा/बागेश्वर/गरुड़/रानीखेत। वाल्मीकि प्रकट दिवस पर नगर में महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। इससे पूर्व शोभायात्रा का उद्घाटन संसदीय सचिव उच्च शिक्षा मनोज तिवारी ने किया। श्री तिवारी ने मालरोड स्थित पालिका के शापिंग कांप्लेक्स में समारोह का उद्घाटन किया। शोभायात्रा में वाल्मीकि मुहल्ला राजपुरा, धारानौला (गणेशीगर), एनटीडी, पातालदेवी, बेस अस्पताल की झांकियां शामिल हुई। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि के साथ लव-कुश आदि की झांकी शामिल थी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोेशी, नगर वाल्मीकि पंचायत के सभापति नंद…
Read Moreएपीएस के स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम
पिथौरागढ़। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) के 18वें स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची रही। बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल ने एपीएस की व्यवस्थाओं की सराहना की। प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा में बेहतर रिजल्ट के साथ साथ स्कूल ने खेल गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। विशिष्ट अतिथि 69 माउंटेन ब्रिगेड के डिप्टी कमांडेंट कर्नल एम रविकुमार…
Read Moreबेरीनाग में ठंड के मौसम में लदे हैं आम
बेरीनाग (पिथौरागढ़)। अमूमन ठंडे इलाके में आम नहीं होता है, लेकिन 1780 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हिल स्टेशन बेरीनाग में ठंड के मौसम में आम की पैदावार हो रही है। यह करिश्मा यहां वन रेंजर केआर आर्य के बगीचे मेें देखा जा सकता है। उनके बगीचे में दो पेड़ों में एक या दो नहीं, आम के 32 दाने लगे हैं। लोग तो इसे चमत्कार मान रहे हैं, लेकिन श्री आर्य कहते हैं कि यह आम उगाने का वैज्ञानिक तरीका अपनाने का नतीजा है। 13 साल तक एडीओ (वन) के…
Read Moreहर वक्त अमसरकोट में तेंदुए का डर
बागेश्वर। बोरगांव अमसरकोट क्षेत्र में तेंदुए का आतंक जारी है। वन विभाग अभी तक अलग-अलग स्थानों पर तीन पिंजरे लगा चुका है। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। इधर, ग्रामीण विभाग के रुख से संतुष्ट नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग इस मामले में मात्र खानापूर्ति कर रहा है। अमसरकोट में मादा तेंदुए को मारने के बाद वन विभाग ने समीपवर्ती गुफा और बोर गांव में दो पिंजरे लगाए हैं। रात के वक्त वहां निगरानी की जा रही है। शिकारी को भी तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार…
Read Moreलोकायुक्त विधेयक की मंजूरी पर खुशी
बागेश्वर। उत्तराखंड लोकायुक्त विधेयक 2011 को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा मंजूरी दिए जाने पर नागरिक मंच ने खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और राष्ट्रपति जिंदाबाद के नारे लगाए। बाद में उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को धन्यवाद पत्र भेजा। नागरिक मंच के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार के अपराह्न दो बजे तहसील गेट के समीप एकत्रित हुए। यहां उन्होंने लोकायुक्त विधेयक 2011 को मंजूरी मिलने पर खुशी जताई। बाद में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम फींचा राम के माध्यम से राष्ट्रपति को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होेंने कहा कि नवगठित उत्तराखंड…
Read Moreदिन दहाड़े गुलदार की गर्जना से ग्रामीण भयभीत
बागेश्वर। न्याय पंचायत अमसरकोट में इन दिनों तेंदुए का आतंक बना हुआ है। भयभीत ग्रामीण अपने नियमित कार्य नहीं कर पा रहे हैं। गांव में सोमवार की रात से लेकर मंगलवार सुबह 10.30 बजे तक कई बार तेंदुआ दिखाई दिया। गांव गरीब मंच के बैनर तले ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। मालूम हो कि गत बृहस्पतिवार की रात गुलदार ने बोरगांव में और शनिवार को अमसरकोट में दो बच्चों को मार डाला था। इसके बाद इसी रात शिकारी लखपत सिंह ने मादा गुलदार को ढेर कर दिया। इसके…
Read Moreदो महीने बाद भी लापता पुलिस कर्मी का सुराग नहीं
कांडा। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बजीना गांव निवासी लापता पुलिस कर्मी का सवा दो महीने बाद भी पता नहीं चल सका है। पत्नी ने मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर पति को खोजने में मदद करने की गुहार लगाई है। खोज नहीं होने पर भूख हड़ताल करने की धमकी दी। ज्ञापन में बजीना निवासी बसंत राम की पत्नी मीना देवी का कहना है कि उसके पति पिथौरागढ़ जिले के थाना जौलजीबी में सिपाही के पद पर तैनात थे। गत तीन अगस्त को वह तीन दिन की छुट्टी लेकर घर आए। छुट्टी…
Read More