आगरा के ताजगंज थाना इलाके में देवरी रोड के एक अस्पताल के संचालक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। तहरीर अस्पताल में काम करने वाली नर्स ने दी है। आरोप है कि संचालक ने अपने चैंबर में बुलाया, नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई और दुष्कर्म किया। बंधक बनाकर रखा रातभर चैंबर में ही बंधक बनाकर रखा। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह देवरी रोड स्थित एक अस्पताल में नर्सिंग हेल्पर का काम करती है।…
Read MoreCategory: Uttar Pradesh
प्रेमी बन गया दरिंदा : ‘तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा’, मौत देखकर कांप गए घरवाले
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रेमिका घरवालों के खिलाफ साथ भागने के लिए राजी नहीं हुई तो प्रेमी ने उसका गला घोंट दिया। शव को उसी के घर के बरामदे में पड़ी चारपाई पर फेंककर फरार हो गया। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए उठाया। पहले तो उसने पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की। लेकिन, थोड़ी ही कड़ाई पर वह टूट गया। घटना के बारे में सबकुछ बता दिया। घटना किशनी थाना क्षेत्र के फतेहपुर भदोही गांव की है। गांव निवासी बदन सिंह की…
Read MoreRTO बन आए लुटेरे, 10 लाख की मूंगफली लदा ट्रक लूटा
उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली देहात क्षेत्र में कासगंज रोड स्थित फ्लाईओवर के पास रविवार की रात कार सवार बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए खुद को आरटीओ बताकर ट्रक रुकवा लिया। इसके बाद चालक व क्लीनर को बंधक बना मूंगफली से लदा ट्रक लूटकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लूटा गया ट्रक मूंगफली सहित बरामद कर लिया है। एएसपी धनंजय सिंह ने बताया कि रविवार की रात करीब 12 बजे एक टाटा सूमो कार में सवार बदमाशों ने खुद को आरटीओ…
Read Moreपाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन से एटीएस टीम ने गुप्त स्थान पर की 10 घंटे गहन पूछताछ
पाकिस्तानी महिला भारतीय पबजी पार्टनर सचिन मीणा के प्यार की खातिर पाकिस्तान से चार बच्चों संग नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर को एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉयड) सोमवार को अपने साथ ले गई। एटीएस सीमा हैदर, सचिन मीणा और सचिन के पिता नेत्रपाल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की और रात लगभग 10.30 बजे तीनों नोएडा से दिल्ली ले जाया गया। सीमा हैदर के बिना वीजा नेपाल के रास्ते भारत में आने पर 50 दिन तक रबूपुरा में रहने संबंध में गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने केंद्रीय व प्रदेश की…
Read Moreयोगी मंत्रिमंडल का होगा विस्तार, लोकसभा चुनाव-2024 है मुख्य लक्ष्य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे। सपा छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल होने जा रहे दारा सिंह चौहान को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक सुभासपा से हुए गठबंधन की शर्त के तहत ओमप्रकाश राजभर को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। उन्हें सरकार में महत्वपूर्ण मंत्रालय की कमान भी मिल सकती है। अगले वर्ष होने वाले विधान परिषद चुनाव में सुभासपा के एक कार्यकर्ता को परिषद में सदस्य भी बनाया जाएगा। वहीं…
Read Moreपेरिस की बेस्टाइल परेड में राफेल उड़ाएगा मैनपुरी का बेटा, पीएम मोदी भी होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी विंग कमांडर दीपक चौहान एक बार फिर जिले का नाम रोशन करेंगे। फ्रांस के पेरिस में आयोजित बेस्टाइल परेड में वे राफेल उड़ाएंगे। इसके लिए वे अपनी टीम के साथ फ्रांस पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परेड में मौजूद रहेंगे। ऐसे में विंग कमांडर का परिवार उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए बेताब हैं। मूल रूप से विकास खंड मैनपुरी की ग्राम पंचायत टिंडौली निवासी दुखहरण सिंह चौहान अब मैनपुरी के मोहल्ला देवपुरा में निवास करते हैं। उनके छोटे बेटे दीपक चौहान…
Read Moreहिमाचल व पंजाब में आई बाढ़ से यूपी के मौनपालकों का भारी नुकसान
गंगोह। क्षेत्र के मधुमक्खी पालकों को पंजाब व हिमाचल प्रदेश में आई बाढ़ के कारण लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। उनके कई सौ डब्बे पानी में बह गए। गांव मुबारिकपुर निवासी मधुमक्खी पालक संजय सैनी ने बताया कि रोपड़ जिले के नूरपुर बेदी कस्बे के एक खेत में उसके मधुमक्खी के 450 डब्बे रखे थे। सोमवार को तेज बहाव में उनमें से 410 डब्बे बह गए। बमुश्किल 40 डिब्बे ही बचाए जा सके। काफी तलाशने पर कुछ डब्बे मिट्टी में टूटे फूटे हाल में दबे मिले जिनकी सभी…
Read Moreहिमाचल और यूपी से आगे निकला उत्तराखंड, समीक्षा बैठक में हुआ खुलासा
समग्र शिक्षा के कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्यों में उत्तराखंड, हिमाचल और यूपी से आगे निकल गया है। राज्य ने निर्माण कार्यों की अलग-अलग श्रेणियों में दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान प्राप्त किया है। समग्र शिक्षा की केंद्रीय शिक्षा सचिव शिक्षा संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई ऑनलाइन बैठक में राज्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा में खुलासा हुआ कि उत्तराखंड ने स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष 97 प्रतिशत से अधिक प्रगति की है। उत्तराखंड को अच्छे राज्यों की श्रेणी में तीसरा स्थान मिला…
Read Moreवृद्धा ने पुत्रवधु की शिकायत पुलिस से की,कहा कई युवको से करती है बात समझाने पर दिखाती है रिवाल्वर
गाजियाबाद में मोदीनगर के भोजपुर के कस्बा फरीदनगर स्थित एक गांव निवासी वृद्धा की शिकायत के बाद थाना पुलिस ने पुत्रवधु को तमंचा और दो कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। वृद्धा का आरोप है कि उसकी पुत्रवधु कई युवकों से बात करती है। मना करने पर तमंचा दिखाकर धमकाती है। महिला से तमंचा और कारतूस बरामद होने चर्चा का विषय बना हुआ है। उक्त गांव निवासी वृद्धा ने बुधवार को थाने पहुंच कर आपबीती बताई। अपनी पीड़ा बताते हुए वृद्धा रोने लगी।वृद्धा ने बताया कि पुत्रवधु को कई बार समझाया…
Read Moreप्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का गोरखपुर दौरा, इंटर कॉलेज में प्रयोगशाला का किया लोकार्पण
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सोमवार सुबह एमजी इंटर कॉलेज के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने नवनिर्मित रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हमारे सामने तमाम चुनौतियां हैं, इन चुनौतियों से निपटने पर ही हमें सफलता मिलती है। चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि इसका डटकर मुकाबला करना चाहिए। राज्यपाल सोमवार को एमजी इंटर कॉलेज में आयोजित अभिनंदन समारोह एवं रसायन विज्ञान प्रयोगशाला के लोकार्पण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्मृतियां जब भी कुरेद दी जाए वह सामने…
Read More